Shani Gochar 2020: न्याय के देवता माने जाने वाले शनि देव 24 जनवरी से अपनी ही राशि में गोचर करने लगेंगे। ज्योतिष अनुसार 19 साल में सिर्फ एक बार ऐसा मौका आता है जब शनि अपनी राशि मकर में गोचर करने लगते हैं। शनि बाकी ग्रहों के मुकाबले सबसे देरी से अपनी राशि बदलते हैं। इसलिए शनि के राशि बदलते ही सभी राशियों के लोगों पर जबरदस्त प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों की माने तो शनि का राशि बदलना साल 2020 में भारत के लिए भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसके प्रभाव से देश की राजनीति और भौगोलिक स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है।

शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही सभी राशि वालों की लाइफ पर इसका असर दिखने लगेगा। धनु वालों पर शनि साढ़े साती का अंतिम चरण, मकर वालों पर इसका दूसरा चरण तो कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण प्रारंभ हो जायेगा। इसी के साथ वृश्चिक वालों को इससे मुक्ति मिल जायेगी। शनि की ढैय्या की बात करें तो वो इस साल मिथुन और तुला वालों पर रहेगी जबकि वृषभ और कन्या वालों को इससे मुक्ति मिल जायेगी। 2020 में 11 मई को शनि वक्री भी होंगे।

शनि चालीसा और आरती पढ़ें यहां (Shani Chalisa In Hindi) 

शनि साढ़े साती उपाय (Shani Sade Sati Upay): शनि के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों की लाइफ पर पड़ेगा। इसके साकारात्मक प्रभाव के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गये हैं जिन्हें आप अभी से अपना सकते हैं… Shani Sade Sati And Dhaiya Upay 

शनि की शांति के लिए करें शनि स्तोत्र का पाठ (Shani Stotra Path In Hindi):

दशरथ उवाच:
प्रसन्नो यदि मे सौरे ! एकश्चास्तु वरः परः॥

रोहिणीं भेदयित्वा तु न गन्तव्यं कदाचन्।
सरितः सागरा यावद्यावच्चन्द्रार्कमेदिनी॥

याचितं तु महासौरे ! नऽन्यमिच्छाम्यहं।
एवमस्तुशनिप्रोक्तं वरलब्ध्वा तु शाश्वतम्॥

प्राप्यैवं तु वरं राजा कृतकृत्योऽभवत्तदा।
पुनरेवाऽब्रवीत्तुष्टो वरं वरम् सुव्रत!॥

दशरथकृत शनि स्तोत्र:
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम:॥1॥

नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते॥ 2॥

नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम:।
नमो दीर्घाय शुष्काय कालदंष्ट्र नमोऽस्तु ते॥ 3॥

नमस्ते कोटराक्षाय दुर्नरीक्ष्याय वै नम:।
नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने॥ 4॥

नमस्ते सर्वभक्षाय बलीमुख नमोऽस्तु ते।
सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करेऽभयदाय च॥ 5॥

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते।
नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते॥ 6॥

तपसा दग्ध-देहाय नित्यं योगरताय च।
नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम:॥ 7॥

ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज-सूनवे।
तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्॥ 8॥

देवासुरमनुष्याश्च सिद्ध-विद्याधरोरगा:।
त्वया विलोकिता: सर्वे नाशं यान्ति समूलत:॥ 9॥

प्रसाद कुरु मे सौरे ! वारदो भव भास्करे।
एवं स्तुतस्तदा सौरिर्ग्रहराजो महाबल:॥10॥

दशरथ उवाच:
प्रसन्नो यदि मे सौरे ! वरं देहि ममेप्सितम्।
अद्य प्रभृति-पिंगाक्ष ! पीडा देया न कस्यचित्॥

24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन का आपकी लाइफ पर क्या पड़ेगा असर? जानिए पूरे वर्ष का राशिफल

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)