Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के माध्यम से मानव समाज के कल्याण के लिए कई बातें बताईं हैं। चाणक्य नीति ग्रंथ राजा महाराजाओं के समय की राजनीति पर आधारित है लेकिन उसमें कही गई बातें आज के समय में भी कारगार साबित होती हैं। चाणक्य की नीतियां खासकर युवाओं की पसंद हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी इन्हीं नीतियों से नंदवंश का नाश करके मौर्य वंश की स्थापना करने में अहम भूमिका निभाई थी। जानिए चाणक्य ने दुनिया में किन 4 चीजों को सबसे ज्यादा बेशकीमती बताया है।
चाणक्य नीति श्लोक:
नात्रोदक समं दानं न तिथि द्वादशी समा।
न गायत्र्या: परो मंत्रो न मातुदेवतं परम्।।
– चाणक्य नीति अनुसार दुनिया में दान से बड़ी कोई भी चीज नहीं है। शास्त्रों में भी दान का महत्व बताया जाता है। जो व्यक्ति भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाये वह पुण्य आत्मा होता है। इसलिए दान करना सबसे बेशकीमती चीज है।
– चाणक्य ने अपनी नीति में हिंदू पंचांग की एकादशी तिथि को काफी शुभ और पवित्र माना है। इस दिन पूजा अर्चना करने और व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में इस तिथि को भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है। साल में कुल 24 एकादशी व्रत पड़ते हैं।
– शास्त्रों में गायत्री मंत्र को सबसे प्रभावशाली मंत्र माना गया है। चाणक्य ने भी इस मंत्र को दुनिया का सबसे बड़ा और शक्तिशाली मंत्र माना है। माता गायत्री को वेदमाता कहा जाता है। चारों वेदों की उत्पत्ति इन्हीं से हुई है।
[bc_video video_id=”6005149055001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– चाणक्य अनुसार धरती पर मां से बड़ा कोई दूसरा नहीं। अपनी मां से बड़ा न कोई देवता है, न कोई तीर्थ और न ही गुरु। जो व्यक्ति अपने माता पिता की सेवा करता है उसे किसी और की भक्ति की कोई जरूरत नहीं।
यहां जानिए शनि के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर और कैसा रहेगा आपके लिए ये पूरा साल…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

