Budhaditya Rajyog In Capricorn: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मकर राशि में बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Rajyog) बनने जा रहा है। यह योग बुध और सूर्य ग्रह की युति से होगा। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं भी है जिनको बुधादित्य राजयोग बनने से करियर में उन्नति, निवेश से लाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवध में आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं तीसरे भाव में सूर्य देव बलवान होते हैं। इसलिए इस समय आपको विदेशों से लाभ हो सकता है। साथ ही करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुधादित्य राजयोग सिंह राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष के ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इतना ही नहीं आपके मान सम्मान में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को ज्यादा अधिकार दिए जा सकते हैं। वहीं प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही संतान के इच्छुक लोगों को संतान की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह योग छठे भाव में बनने जा रहा है। साथ ही इस भाव में बुध और सूर्य बलवान होते हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। वहीं शत्रुओं पर आप विजय पाने में सफल रहेंगे। वहीं इस अवधि में आपकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है आपको बस इस मौके का लाभ उठाना है।