Mesh Rashi Aries Rashifal 2023 in Hindi: मेष राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं और मंगल देव को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। साथ ही आपको बता दें कि साल 2023 में मेष राशि वालों की गोचर कुंडली के लग्न भाव में राहु और चंद्र में रहेंगे। वहीं 17 जनवरी को शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में गोचर करेंगे और शश नाम का पंचमहापुरुष योग बनाएंगे। साथ ही 22 अप्रैल को गुरु ग्रह लग्न भाव में गोचर करेंगे, जहां गुरु ग्रह विराजमान हैं। इससे चांडाल योग बनेगा। साथ ही राहु ग्रह 12 वें भाव में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं मेष राशि वालों को 2023 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Aries Zodiac In 2023)
मेष राशि वालों के लिए यह साल बहुत शानदार साबित हो सकता है। लोग वाहन और प्रापर्टी खरीदने की सोच रहे हैं। तो ले सकते हैं। वहीं शनि और गुरु बृहस्पति आपको भौतिक सुख दे सकते हैं। क्योंकि शनि देव लाभ स्थान में रहेंगे और गुरु ग्रह लग्न में रहेंगे। जिससे गुरु ग्रह आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे। साथ ही शनि देव आपको लाभ देंगे।
मेष राशि वालों का काम- कारोबार (Busniess Of Aries Zodiac In 2023)
ज्योतिष शास्त्र अनुसार मेष राशि वालों को 2023 साल 2022 से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव 17 जनवरी को गोचर करके लाभ स्थान में भ्रमण करेंगे। जिससे जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। काम- कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जो लोग नौकरी परिवर्तन करने जा रहे हैं, वो कर सकते हैं। जो लोग नए कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनको अप्रैल तक रुकना चाहिए। क्योंकि गुरु ग्रह 22 अप्रैल को लग्न भाव में आ रहे हैं।
मेष राशि वालों का करियर (Carrer Of Aries Zodiac In 2023)
छात्रों के लिए यह वर्ष शुभ साबित हो सकता है। मतलब जो छात्र विदेश में पढ़ना चाहते हैं। उन्हें साल की शुरुआत में मौका मिल सकता है। साथ ही 22 अप्रैल के बाद जब गुरु लग्न में आएंगे। तो जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सफलता मिल सकती है। लेकिन मन भटक सकता है क्योंकि लग्न में राहु ग्रह भी विराजमान हैं। इसलिए पढ़ाई पर फोकस बनाकर रखें।
मेष राशि वालों का स्वास्थ्य 2023 (Health Of Aries Zodiac In 2023)
मेष राशि वालों को साल 2023 सेहत के दृष्टिकोण से बेहतर साबित हो सकता है। मतलब साल 2022 की अपेक्षा इस साल स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन शुरुआत के 4 महीने में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मतलब खान- पान का ध्यान रखना होगा। बाहर का खाना खाने से बचें। फास्ट फूड नहीं खाएं। साथ ही गले, छाटी और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। लेकिन जैसे ही 22 अप्रैल को गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
मेष राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2023 (Married life And Relationship Of Aries Zodiac In 2023)
मेष राशि वालों को रिश्तों को लेकर साल की शुरुआत में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि लग्न भाव में राहु, 12वें भाव में गुरु ग्रह और विवाह स्थान पर केतु ग्रह विराजमान हैं। इसलिए जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाद- विवाद से बचें। किसी विषय को लेकर लंबी चर्चा न करें। साथ ही जब 22 अप्रैल के बाद गुरु ग्रह लग्न में आएंगे। तो रिश्तों में सुधार आ सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह के योग बनेंगे। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको 22 अप्रैल के बाद योग बन सकते हैं। साथ ही इस साल आप प्रेम विवाह करने में भी सफल हो सकते हैं।
करें ये महा उपाय (Remedy For Mesh Zodiac)
आप लोगों को इस साल गुरु ग्रह की आराधना करना चाहिए। साथ ही गुरु ग्रह के मंत्र ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करना चाहिए। गुरुवार को पीले लड्डुओं और पीले वस्त्र का दान करें। साथ ही रोज गले और माथे पर पिसी हुई हल्दी का तिलक लगाएं। साथ ही भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करें।