Singh Rashi Varshik Rashifal 2023 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना जाता है। साथ ही सूर्य देव को पिता, आत्मा, सरकारी नौकरी और प्रशासन का कारक माना जाता है। वहीं अगर सिंह राशि की 1 जनवरी 2023 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो तीसरे भाव में केतु ग्रह स्थित रहेंगे। वहीं पंचम भाव में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। साथ ही छठे भाव में शनि और शुक्र की युति बन रही है। वहीं आठवें भाव में गुरु रहेंगे। इसके साथ ही नवम भाव में चंद्रमा और राहु विराजमान रहेंगे। मंगल ग्रह दशम भाव में स्थिति रहेंगे।
वहीं 17 जनवरी को शनि देव आपके छठे भाव से सप्तम भाव में गोचर कर जाएंगे। साथ ही 22 अप्रैल को गुरु ग्रह भाग्य स्थान में आ जाएंगे। जिससे राजयोग का निर्माण होगा। वहीं अक्टूबर के अंत में राहु और केतु ग्रह गोचर करेंगे। इन ग्रहों की स्थिति का असर सिंह राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सिंह राशि (Leo Rashifal 2023) वालों को 2023 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
सिंह राशि वालों का काम- कारोबार (Busniess Of Leo Zodiac In 2023)
साल 2023 में 17 जनवरी के बाद आप नया काम शुरू कर सकते हैं और नौकरी बदल सकते हैं। साथ ही अप्रैल से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं शेयर, सट्टा और लॉटरी में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। मतलब गुरु ग्रह के गोचर करते ही आपको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Leo Zodiac In 2023)
वैदिक ज्योतिष अनुसार सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति गुरु ग्रह के गोचर के बाद अच्छी होती जाएगी। क्योंकि गुरु ग्रह अभी कमजोर चर रहे थे। लेकिन 22 अप्रैल को गुरु ग्रह भाग्य स्थान में गोचर कर जाएंगे। जिससे आपके सुख- साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही धनलाभ के साथ धन संचय के भी योग बन रहे हैं। अप्रैल के बाद आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।
सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य 2023 (Health Of Leo Zodiac In 2023)
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के जातकों को साल की शुरुआत में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। क्योंकि गुरु अष्टम भाव में रहेंगे और राहु- चंद्र की युति बन रही है। इसलिए 1 जनवरी से लेकर 15 मार्च तक सिंह राशि के जातक अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि पुरानी बीमारी उभर सकती है या कोई आकस्मिक कोई परेशानी हो सकती है। जिसमें पेट, लीवर से संबंधित परेशानी हो सकती है। गले और फेफड़ों से संबंधित रोग हो सकते हैं। शुगर वाले मरीजो को भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं जैसे ही गुरु गोचर करेंगे। उसके बाद से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। फिर पूरी साल आपकी सेहत ठीक रहेगी।
सिंह राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Leo Zodiac In 2023)
छात्रों के लिए ग्रहों की स्थिति जो शुरुआत में बन रही है, वो पक्ष में कम आ रही है। लेकिन गुरु अष्टम भाव में चल रहे हैं। इसलिए जो लोग विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए अभी निराशा हाथ लग सकती है। लेकन मार्च के बाद स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अगर उनकी पढ़ाई पूरी हो गई है, तो उनकी नौकरी लग सकती है। वहीं इस समय आप किसी कोर्स में एडमिशन भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
सिंह राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2023 (Married Life And Relationship Of Leo Zodiac In 2023)
साल 2023 सिंह राशि वालों को वैवाहिक जीवन और प्रेम- संबंधों को लेकर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव 17 जनवरी को जैसे ही आपके सप्तम स्थान में प्रवेश करेंगे, आपके विवाह के योग बनेंगे। साथ ही वैवाहिक जीवन में जो गलतफहमियां चल रही थी, वो भी खत्म होंगी। साथ ही शनि देव के प्रभाव से जीवनसाथी की सेहत भी अच्छी रहेगी। वहीं 22 अप्रैल को गुरु बृहस्पति आपके नवम भाव में आ जाएंगे। जहां से वो पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे। जिससे आपके विवाह के योग बनेंगे। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो अप्रैल के बाद कर सकते हैं।
करें ये महा उपाय 2023 (Remedy For Leo Zodiac 2023)
भगवान शिव की उपासना करें। साथ ही शिवलिंग पर धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें। जिससे आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वहीं सूर्य देव को अर्घ्य दें। साथ ही पुखराज रत्न धारण करें। जो आपको लकी स्टोन साबित हो सकता है।