Kanya Rashi Varshik Rashifal 2023 in Hindi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य होता है। बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। वहीं बुध ग्रह बुद्धि और व्यापार का दाता माना जाता है। साथ ही अगर कन्या राशि की 1 जनवरी 2023 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में केतु ग्रह स्थित हैं और चतुर्थ भाव में सूर्य- बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। पंचम भाव में शनि और शुक्र की युति है।
साथ ही सप्तम भाव में गुरु ग्रह विराजमान हैं और अष्टम भाव में चंद्रमा और राहु ग्रह स्थित रहेंगे। वहीं मंगल ग्रह नवम भाव में रहेंगे। साथ ही 17 जनवरी को शनि ग्रह आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। वहीं गुरु ग्रह अप्रैल 2023 में अष्टम भाव में गोचर करेंगे। जिससे राहु के साथ गुरु चंडाल योग बना रहे हैं। आइए जानते हैं कन्या राशि (Virgo Rashifal 2023) वालों को 2023 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
कन्या राशि वालों का काम- कारोबार (Busniess Of Virgo Zodiac In 2023)
साल की शुरुआत के महीने आपको अच्छे साबित हो सकते हैं। मतलब अप्रैल तक आपका काम- कारोबार अच्छा चलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी भी बदल सकते हैं। क्योंकि मई से दिसंबर तक का समय मिलाजुला साबित हो सकता है। इस समय नौकरी बदलते समय सोच- विचार कर लें। साथ ही जून, जुलाई, नबंवर और दिसंबर का महीना शुभ साबित हो सकता है।
कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Virgo Zodiac In 2023)
वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन मई के बाद खर्च ज्यादा हो सकता है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत पर पैसा खर्च हो सकता है। खुद की सेहत पर भी पैसा कर्च हो सकता है। या फिर आप घर का कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। लेकिन शनि देव के प्रभाव से पैसे की आवक बनी रहेगी।
कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य 2023 (Health Of Virgo Zodiac In 2023)
साल 2023 में कन्या राशि वालों की गोचर कुंडली के अष्टम भाव में राहु ग्रह विराजमान हैं और साल की शुरुआत में ही ग्रहण दोष लग रहा है। साथ ही 22 अप्रैल को गुरु ग्रह गोचर करते राहु के साथ चंडाल योग का निर्माण कर रहे हैं। इसलिए आप लोगों की सेहत खराब रह सकती है और माइग्रेन, बुखार, पेट संबधी और आंतों जैसी समस्या हो सकती है। मतलब अप्रैल से अक्टूबर तक आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। खान-पान का ध्यान रखें।
कन्या राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Virgo Zodiac In 2023)
साल 2023 छात्रों के लिए अच्छा रह सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु और शनि की स्थिति बेहद शुभ है। जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय बहुत अच्छा है। इस समय में आप विदेश में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा।
करें ये महा उपाय 2023 (Remedy For Virgo Zodiac 2023)
आप लोगों को इस साल प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। वहीं चने की दाल गुरुवार को दान करें। साथ ही किसी ब्राह्मण को 5 गुरुवार भोजन कराएं। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।