Vrishabha Rashi Varshik Rashifal 2023 in Hindi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार वृष राशि (Vrishabha Rashi Horoscope 2023) के स्वामी शुक्र देव होते हैं। शुक्र देव को ज्योतिष में भौतिक सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य के दाता माने जाते हैं। आपको बता दें कि जिन लोगों की वृष राशि हैं। उनकी गोचर कुंडली में 1 जनवरी 2023 में ग्रह की स्थिति देखी जाए तो लग्न में मंगल ग्रह विराजमान हैं। साथ ही अष्टम भाव में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। वहीं 17 जनवरी को शनि देव कर्म भाव में गोचर (Shani Dev Gochar In 2023) कर जाएंगे। साथ ही अप्रैल में गुरु बृहस्पति 12 वें भाव में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं वृष राशि (Vrishabha Rashifal 2023) वालों को 2023 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Taurus Zodiac In 2023)
यह वर्ष आपके लिए धन कमाने के लिए अच्छा है। इस साल आप प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं गुरु के प्रभाव से आपके भौतिक सुखों की वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस साल आप अपना मकान भी खरीद सकते हैं।
वृष राशि वालों का काम- कारोबार (Busniess Of Taurus Zodiac In 2023)
इस वर्ष आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलती नजर आ रही है। साल की शुरुआत में नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। शनि के प्रभाव से आपका व्यापार अच्छा चलेगा। लेकिन गुरु ग्रह आपके 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस वर्ष आपके खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए।
वृष राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2023 (Married Life And Relationship Of Taurus Zodiac In 2023)
यह साल आपको प्रेम- संबंध और वैवाहिक जीवन के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में मजबूती आएगी और प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं जनवरी से लेकर अप्रैल तक रिश्तों में मजबूती आती दिख रही है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं जो विवाहित हैं, उनके लिए ये साल अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। साथ ही अगर आप संतान प्राप्ति की चाहत रखते हैं, तो आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है।
वृष राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Taurus Zodiac In 2023)
साल 2023 छात्रों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। साथ ही जो लोग विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए समय अवसर मिल सकता है। साथ ही साल की शुरुआत में उन लोगों को सफलता मिल सकती है, तो सरकारी नौकरी या किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृष राशि वालों का स्वास्थ्य 2023 (Health Of Taurus Zodiac In 2023)
साल 2023 में वृष राशि वालों को सेहत को लेकर थोड़ा अलर्ट रहना चाहिए। क्योंकि गुरु ग्रह गोचर करके 12वें स्थान में जाएंगे और वह अष्टम भाव के कारक भी है। इसलिए मई महीने से आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। लापरवाही न बरतें। साथ ही गुरु के प्रभाव से आपको पेट से संबधित पेरशानी हो सकती है। गैस, अपच रह सकती है।
करें ये महा उपाय 2023 (Remedy For Taurus Zodiac 2023)
वृष राशि के लोग प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही हर मंगलवार घर पर सुंदरकांड का पाठ करें। साथ ही प्रत्येक बुधवार नारियल को बहते जल में प्रवाहित करें। वहीं माथे और गले पर केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करना आपके लिए बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
प
प
प