Coronavirus Lockdown in India: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण की देश में मौजूदा स्थिति और इस कारण 25 मार्च से लागू देशव्यापी बंद (लॉकडाउन) सहित अन्य विषयों पर सोमवार (27 अप्रैल, 2020) को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर चर्चा की। समझा जाता है कि बैठक में देश को लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर लाने के उपायों पर भी विचार विमर्श हुआ। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से दो चरण में लॉकडाउन लागू किया गया है। देश में कोरोना संकट की शुरुआत के बाद 22 मार्च से अब तक प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर चुके हैं।
देशभर में कोरोना वायरस से जुड़ी खबर लाइव पढ़ने के लिए यहां क्कि करें
बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय एवं अन्य संबद्ध मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में हिस्सा ले रहे तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री मास्क लगाए नजर आए तो वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने हरे रंग के बॉर्डर वाले सफेद गमछे से मुंह को ढंका हुआ था।
वहीं पीएम संग बैठक के बाद ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास ने कहा कि मैंने पीएम से लॉकडाउन बढ़ाए जाने की मांग की है कि वरना हम ओडिशा में स्थिति संभाल नहीं पाएंगे। लॉकडाउन को एक महीना और लागू रहना दिया जाए। इसके बाद हम देखेंगे की हालात कैसे हैं। दास प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।
इसी तरह के गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि तीन मई को खत्म हो रहा लॉकडाउन और बढ़ाया जाना चाहिए। हालांकि राज्य के भीतर आर्थिक गतिविधियों को छूट दी जाए लेकिन सीमाओं को सील किया जाए। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि बैठक (सीएम के साथ पीएम की बैठक) का भाव यही था कि लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए मगर कुछ छूट भी दी जानी चाहिए। बता दें कि कम से कम चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने का समर्थन किया है।
कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें | गृह मंत्रालय ने जारी की डिटेल गाइडलाइंस | क्या पालतू कुत्ता-बिल्ली से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? | घर बैठे इस तरह बनाएं फेस मास्क | इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेल । क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?
दूसरी तरफ पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले महीनों में कोरोना वायरस का प्रभाव दिखाई देगा। मास्क और फेस कवर हमारी जिंदगी का हिस्सा होंगे। मीटिंग में पीएम ने कहा कि लॉकडाउन के चलते देश में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। देश पिछले डेढ़ महीने में हजारों लोगों की जान बचाने में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि जबकि भारत की जनसंख्या कई देशों की संयुक्त जनसंख्या के बराबर है। (एजेंसी इनपुट)