MP Vidhan Sabha Election Chunav Result 2018: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा की सात सीटें है। यहां कांग्रेस पार्टी की ओर से भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से पांच बार के आरिफ अकील विधायक है। अकील को घेरने के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री रसूल अहमद सिद्दीकी की बेटी फातिमा रसूल सिद्दीकी को टिकट दिया था। लेकिन आरिफ अकील ने एक बार फिर यहां से जीत दर्ज की है। अकील को 90403 मत जबकि फातिमा को 55546 मत प्राप्त हुए। माना जा रहा था कि इस बार फातिमा अपने पिता की हार का बदला आरिफ अकील को शिकस्त देकर लेंगी। लेकिन चुनावी नतीजों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला था। भाजपा की फातिमा रसूल सिद्दीकी कांग्रेस के आरिफ अकील के खिलाफ मैदान में उतरी थी। लेकिन आरिफ अकील ने भाजपा प्रत्याशी फातिमा को शिकस्त देकर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। बता दें कि फातिमा कांग्रेस के पूर्व विधायक रसूल अहमद सिद्दीकी की बेटी हैं। रसूल अहमद सिद्दीकी 90 के दशक में भोपाल उत्तर सीट से 2 बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। 1992 के विधानसभा चुनाव में जनता दल के उम्मीदवार के तौर पर आरिफ अकील ने कांग्रेस के रसूल अहमद सिद्दीकी को मात देकर इस सीट पर कब्जा जमाया था।
आरिफ अकील पिछला चुनाव 6,664 वोट से जीते थे। लेकिन इस बार उनकी जीत का अंतर बढ़कर 34,857 हो गया है। इस सीट से अकील लगातार पांच बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये रही थी कि फातिमा रसूल ने दोपहर को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली और रात होते-होते पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार के तौर पर घोषित भी कर दिया था।
Election Result 2018 Highlights: Rajasthan | Telangana | Mizoram | Madhya Pradesh | Chhattisgarh Election Result 2018
अकील 1998 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। इससे पहले वे 1990 में भी इस सीट से विधायक चुने गए थे। तब वे 2400 वोट से चुनाव जीते थे। गौरतलब है कि किसी भी चुनाव में उनकी लीड 10 हजार से ज्यादा नहीं रही। भोपाल उत्तर विधानसभा सीट में अब तक 9 बार चुनाव हुआ है। जिनमे 6 बार कांग्रेस, एक बार निर्दलीय, एक बार जनता पार्टी और एक बार भाजपा ने जीत हासिल की थी।
[bc_video video_id=”5849842032001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
मध्यप्रदेश रिपोर्ट कार्ड: बता दें कि प्रदेश में 230 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। जिसके नतीजे https://eciresults.nic.in/HI/PartyWiseResult.htm ने पेश किए हैं।
114 सीट- कांग्रेस
109 सीट- भारतीय जनता पार्टी
2 सीट- बहुजन समाज पार्टी-
1 सीट- समाजवादी पार्टी-
4 सीट- निर्दलीय