हरियाणा में कोविड-19 संक्रमण के सात नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को बढ़कर 294 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि नूंह (57), गुड़गांव (51), फरीदाबाद (43), सोनीपत (20), पंचकूला (18) हरियाणा के सबसे अधिक प्रभावित इलाके हैं। बुलेटिन के अनुसार उपचार के बाद स्वस्थ हुए 192 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। लिहाजा राज्य में कोरोना वायरस के फिलहाल 99 रोगी हैं। इसके अलावा तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Bihar Coronavirus Latest LIVE News in Hindi

जिलावार आंकड़ों की बात करें  तो अंबाला (12), भिवानी (3), चरखी दादरी (1), फरीदाबाद (43), फतेहाबाद (1), गुरुग्राम (45), हिसार (2), जींद (2), करनाल (6), कैथल (2), कुरुक्षेत्र (2), नूंह (57), पलवल (34), पानीपत (7), पंचकूला (18), रोहतक (3), सिरसा (4), सोनीपत (13), यमुनानगर (3) और झज्जर (1) केस सामने आ चुके हैं। इसके अलावा गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। वहीं देश में कोरोना मरीजों की संख्या 19,984 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश  15 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। 3870 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 640 लोगों की जान गंवा चुके हैं।

Coronavirus in India Live Updates

कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें | गृह मंत्रालय ने जारी की डिटेल गाइडलाइंस क्या पालतू कुत्ता-बिल्ली से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? | घर बैठे इस तरह बनाएं फेस मास्क | इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेल । क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?

Live Blog

Highlights

    06:28 (IST)27 Apr 2020
    सोनीपत, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत एनसीआर के जिलों में कोरोना वायरस के कई रोगी दिल्ली में कोविड-19 की चपेट में आए

    हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोनीपत, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत एनसीआर के जिलों में कोरोना वायरस के कई रोगी दिल्ली में कोविड-19 की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में काम कर रहे कर्मचारियों की हरियाणा में अपने निवास पर रोजाना आवाजाही से कोविड-19 के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। राज्य के स्वास्थ विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि नूंह (57), गुड़गांव (51), फरीदाबाद (45), पलवल (34), सोनीपत (20), पंचकूला (18) हरियाणा के सबसे अधिक प्रभावित इलाके हैं।

    06:06 (IST)27 Apr 2020
    पानीपत से चार, हिसार से दो और सोनीपत से एक नया मामला सामने आया

    राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि पानीपत से चार, हिसार से दो और सोनीपत से एक नया मामला सामने आया है। इससे पहले दिन में फरीदाबाद से दो मामले सामने आए थे। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल से दिल्ली सरकार में काम कर रहे हरियाणा के निवासियों के ठहरने के लिये इंतजाम करने की अपील की गई है।

    05:50 (IST)27 Apr 2020
    हरियाणा में कोविड-19 संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 300 के करीब

    हरियाणा में कोविड-19 संक्रमण के नौ नए मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 296 हो गई है। रविवार को पानीपत जिले की एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक और उसके परिवार के तीन सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पानीपत जिले के समालखा पुलिस थाने में महिला उप निरीक्षक के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद थाने से जुड़े 70 पुलिसर्किमयों पृथक कर दिया गया है।



    23:26 (IST)26 Apr 2020
    रेवाड़ी में दुल्हा-दुल्हन ने मास्क पहन की शादी

    रेवाड़ी के धारूहेड़ा की विपुल सोसायटी में लॉकडाउन के बीच रविवार को बिना दहेज के शादी संपन्न हुई। शादी में परिवार के चंद लोग ही मौजूद रहे और शारीरिक दूरी व लॉकडाउन के नियमों की पालना करते हुए इस शादी के गवाह बने। इस शादी में दुल्हा-दुल्हन दोनों ने मास्क लगा कर सभी रीति-रिवाज संपन्न किए।

    23:04 (IST)26 Apr 2020
    हरियाणा सरकार ने लॉन्च किया जनसहायक ऐप

    कोरोना महामारी के बीच हरियाणा सरकार ने एक ऐप जारी किया है। इस ऐप की मदद से अब मोबाइल पर एक बटन दबाते ही राशन, बना बनाया भोजन, डॉक्टर, पढ़ाई, कहीं पर आने-जाने के लिए पास, वित्तीय मदद सहित अन्य तमाम सुविधाएं तुरंत प्रभाव से उपलब्ध होंगी। इस ऐप के जरिये आप गरीबों की मदद भी कर सकते हैं। हरियाणा सरकार ने इस जनसहायक (Help me) ऐप नाम दिया है।

    22:25 (IST)26 Apr 2020
    हरियाणा ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए 375 बसे लगाईं

    हरियाणा के अपने यहां ठहरे दूसरे राज्‍यों श्रमिकों और कर्मचारियों को उनके गृह राज्‍य भेजना शुरू कर दिया है। इस काम के लिए हरियाणा सरकार ने इस कार्य में रोडवेज की 375 बसों को लगाया है। हजारों श्रमिकों को राज्‍य के विभिन्‍न स्‍थानों से उत्तर प्रदेश और अन्‍य राज्‍यों के लिए रवाना किया गया है। हरियाणा राज्य परिवहन की बसें इन श्रमिकों को उत्तर प्रदेश में बनाए गए सरकारी शिविरों में छोडऩे की जिम्मेदारी दी गई है।

    22:05 (IST)26 Apr 2020
    लॉकडाउन में पैदल ही निकल पड़ी 8 महीने की गर्भवती

    लॉकडाउन में अपने घर जाने के लिए आठ माह की गर्भवती महिला परिवार सहित लुधियाना से पैदल ही यमुनानगर पहुंच गई।  यमुनानगर में उत्तर प्रदेश बार्डर पार नहीं कर पाए तो राधा स्वामी सत्संग भवन में परिवार को रखा गया। यहां दो बच्चों की मां ने शुक्रवार की रात एक और बच्चे को जन्म दिया।

    21:36 (IST)26 Apr 2020
    गुरुग्राम में कुछ निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति

    गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्याधिकारी वी एस कुंडू ने कहा है कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजनाओं को भौतिक दूरी के नियम के दायरे में कुछ निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे निर्माण स्थलों को भौतिक दूरी के नियम के दायरे में काम शुरू करने की अनुमति दे दी गई है जहां मजदूर स्थल पर पहले से ही ठहरे हुए हैं और उनको भी, जहां मजदूर पास में ही रहते हैं।’’ अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की प्रकृति ऐसी है कि कोई नहीं जानता कि ‘‘हम कब पहले जैसी सामान्य स्थिति में लौटेंगे।’

    21:10 (IST)26 Apr 2020
    हरियाणा के ग्रीन जोन में ये हैं 12 जिले

    हरियाणा में चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा यमुनानगर, रेवाड़ी महेंद्रगढ़ और झज्जर जिले ग्रीन जोन में हैं।

    20:43 (IST)26 Apr 2020
    गुरुग्राम में कोरोना के अब तक 51 मामले सामने आए

    शहर में कोविड-19 के अब तक 51 मामले सामने आए हैं। इनमें से 35 लोग ठीक हो चुके हैं। हरियाणा में यह रेड जोन में है और नूंह, पलवल तथा फरीदाबाद के साथ राज्य में सर्वाधिक प्रभावित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में कोरोना वायरस के अब तक 289 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें से 176 लोग ठीक हो गए हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्याधिकारी वी एस कुंडू का कहना है कि गुरुग्राम में स्थिति को ‘‘उचित रूप से नियंत्रण में’’ है। उन्होंने कहा कि बीमारी के सामुदायिक प्रसार के कोई साक्ष्य नहीं हैं।

    20:18 (IST)26 Apr 2020
    ग्रीन जोन के 12 जिलों में गैरजरूरी वस्‍तुओं की दुकानें खुल सकेंगी

    केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन में जरूरी के साथ ही गैर जरूरी वस्‍तुओं की दुकानें खोलने की छूट के बाद हरियाणा सरकार ने भी दुकानों को खोलना का फैसला लिया है। राज्य में अब ग्रीन जोन के 12 जिलों में गैरजरूरी वस्‍तुओं की दुकानें खुल सकेंगी। दूसरी तरफ रेड और ऑरेंज जोन के 10 जिलों के बाजारों में सामान्‍य वस्‍तुओं की दुकानें नहीं खुलेंगी। रेड व ऑरेंज जोन जिलों के गांव तथा रिहायशी सोसायटी में ही आवश्‍यक वस्तुओं के अलावा सामान्य वस्तुओं की दुकानें खुल सकेंगी।

    19:44 (IST)26 Apr 2020
    पानीपत में 5 लोग कोरोना संक्रमित

    हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 5 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर  292 पहुंच गई है। राज्य के पानीपत में दिल्ली से लौटे एक पुलिसकर्मी के संक्रमित पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आए चार लोगों की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी के साथ पानीपत में कोरोना मरीजों की संख्या 12 हो गई है।

    19:13 (IST)26 Apr 2020
    गुरुग्राम MNC कर्मचारियों को जुलाई अंत तक करना पड़ेगा घर से काम!

    हरियाणा में फिलहाल कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस वजह से गुड़गांव मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ वीएस कुंडु ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों, आईटी सेवाओं वाली कंपनियों को अपने कर्मचारियों को जुलाई के अंत तक वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दे सकती हैं।

    18:46 (IST)26 Apr 2020
    दिल्ली से सटे बॉर्डर वाले हरियाणा के इलाकों में फैल रहा कोरोनाः विज

    हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली से सटे बॉर्डर वाले हरियाणा के इलाकों में कोरोना फैल रहा है। उन्होंने कहा कि वे कुछ ही दिनों में दिल्ली से लगे बॉर्डर को सील कर देंगे। गौरतलब है कि आए दिन बड़ी संख्या में लोग हरियाणा-दिल्ली के बीच आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण के एक राज्य से दूसरे में फैलने का खतरा ज्यादा है। विज ने केजरीवाल से कहा है कि वे अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था दिल्ली में ही करें और उन्हें हरियाणा आने से रोकें।

    18:15 (IST)26 Apr 2020
    Coronavirus in Haryana: 15 हजार लोगों की निगरानी

    सभी जिलों में 15 हजार 780 लोगों को निगरानी में रखा गया है। 18 हजार 350 लोग निगरानी की अवधि पूरी कर चुके हैं। जिन 20 हाजत 270 लोगों के सैंपल लिए गए थे, उनमें से 17 हजार 687 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो हजार 196 की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा।

    17:45 (IST)26 Apr 2020
    हिसार के दड़ौली का युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

    हिसार के दड़ौली गांव निवासी युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह युवक 23 अप्रैल को त्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लौटा था। उसने सिविल अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में चेकअप करवाया था। शनिवार शाम आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

    17:11 (IST)26 Apr 2020
    अंबाला में डायबिटीज का मरीज हुआ कोरोना संक्रमित

    अंबाला के गांव ठरवा माजरी गांव का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति डायबिटिज का मरीज है। उसके पिछले एक साल से डायलिसिस चल रहा है। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

    16:46 (IST)26 Apr 2020
    दिल्ली में रहने वाला झज्जर का युवक कोरोना संक्रमित

    दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाला ड्राइवर कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह युवक झज्जर के गुभाना गांव का रहने वाला है। दिल्ली में नौकरी करने वाले व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह लगातार दूसरा मामला है। हालांकि, झज्जर जिले में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव सामने नहीं आया है।

    16:14 (IST)26 Apr 2020
    हरियाणा में अब तक 186 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे

    हरियाणा में  अब तक 186 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। यानी अस्पतालों में सिर्फ 98 ही एक्टिव केस हैं। खास बात यह है कि जहां देशभर में पीड़ितों के साथ एक्टिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं हरियाणा में इसकी रफ्तार बेहद कम है। यानी हरियाणा में रिकवरी रेट करीब 65 फीसदी के आसपास है।

    15:26 (IST)26 Apr 2020
    IAS अशोक खेमका बोले- लॉकडाउन में वीवीआईपी को लाइन में नहीं देखा

    हरियाणा के चर्चित सीनियर आईएएस अफसर अशोक खेमका ने देश के वीवीआईपी कल्चर पर निशाना साधा है। खेमका ने रविवार को ट्वीट में लिखा, "मैंने किसी वीवीआईपी को इस लॉकडाउन अवधि में भी जीवन की आवश्यक जरूरतों के लिए जनसाधारण की लाइन में खड़े होते नहीं देखा। हां, उन्हें दूसरों को सामान वितरित करते और फोटो खींचवाते हुए जरूर देखा है। जाके पांच न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई।"

    14:52 (IST)26 Apr 2020
    आधा राज्य ग्रीन जोन घोषित, शुरू होंगी आर्थिक गतिविधियां

    हरियाणा में संक्रमितों की संख्या में आई कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों को लॉकडाउन में थोड़ी रियायत देने का फैसला किया है। उन्होंने राज्य के 12 जिलों को ग्रीन जोन घोषित कर दिया। इन जगहों पर अब आर्थिक गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। साथ ही गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार कुछ दुकानें भी खुलेंगी।

    14:25 (IST)26 Apr 2020
    यूपी के प्रवासी मजदूर बसों से भेजे गए वापस

    उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के बीच अपने प्रवासी मजदूरों को लाने की कवायद शुरू कर दी है। हरियाणा रोडवेज की बसें यूपी के 16 जिलों के प्रवासियों को यमुनानगर के रिलीफ कैंप से लेकर राज्य की तरफ रवाना हुईं। 20 बसों में करीब 400 मजदूरों को वापस भेजा जा रहा है। 

    13:52 (IST)26 Apr 2020
    अभय चौटाला खेत पहुंचकर कंबाइन पर चढ़े, खुद ही काटा गेहूं

    हरियाणा के इनेलो नेता व ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें खेत में कंबाइन चलाते और गेहूं की कटाई करते देखा जा सकता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा कि चौधरी देवीलाल कहा करते थे कि किसान के दुख-सुख समझने के लिए किसान बनना पड़ता है। 

    13:29 (IST)26 Apr 2020
    दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर सील, 3 मई आवाजाही बंद

    कोरोना संकट के बीच एक राज्य से दूसरे राज्य बेवजह आने-जाने वाले लोगों को रोकने के लिए हरियाणा के सोनिपत के डीएम ने दिल्ली से सटे बॉर्डर को सील कर दिया है। अब 3 मई यानी लॉकडाउन की अवधि तक आवश्यक सेवाओं के अलावा कोई अन्य व्यक्ति राज्य की सीमा से बाहर नहीं जा पाएगा। 

    13:05 (IST)26 Apr 2020
    हिसार: गाजियाबाद से लौटा युवक पॉजिटिव मिला

    हिसार के गांव दड़ौली में 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। युवक के साथ उसके परिवार के सदस्यों को भी आइसोलेट किया गया है। युवक गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। गुरुवार देर रात वह गांव पहुंचा था। शनिवार सुबह प्रशासन को किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि गांव में युवक गाजियाबाद से आया है। उसके सैंपल लेकर जांच की तो पॉजिटिव मिला।

    12:42 (IST)26 Apr 2020
    पानीपत में पूरा थाना क्वारैंटाइन

    पानीपत में दिल्ली से लौटे पुलिसकर्मी के साथ उसकी एसआई बहन, माता-पिता और छोटे भाई की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके कारण महिला एसआई के तैनाती वाले समालखा थाने के 50 पुलिसकर्मी क्वारैंटाइन किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मी ने 24 अप्रैल को समालखा कोर्ट में एक आरोपी को भी पेश किया था। इस कारण से जज को भी क्वारैंटाइन में भेज दिया गया है। 

    12:03 (IST)26 Apr 2020
    अंबाला में किडनी का मरीज मिला कोरोना पॉजिटिव

    अंबाला में एक किडनी का मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। सिविल सर्जन कुलदीप सिंह का कहना है कि अम्बाला में शनिवार को एक बार फिर से कोरोना का पॉजिटिव मरीज सामने आया है। जो गांव ठरवा का रहने वाला है। उसकी उम्र 42 साल है। वह किडनी और शुगर का मरीज है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। उसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। गांव ठरवा को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया गया। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही है। 

    11:03 (IST)26 Apr 2020
    सीएम खट्टर ने की लॉन्च की जनसहायक ऐप, घर बैठे मिलेंगी सभी सुविधाएं

    कोरोनावायरस के कारण हुए गंभीर हुए हालात के बीच लॉकडाउन में प्रदेश वासियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हरियाणा सरकार ने जनसहायक ऐप शुरू की है। इससे लोग एक क्लिक पर राशन, भोजन, डॉक्टर, एजुकेशन, बैंकिंग आदि से जुड़ी तमाम सुविधाएं मिलेंगी। यह मोबाइल एप हरियाणा सरकार की सिंगल विंडो प्रणाली की तर्ज पर काम करेगा।

    10:42 (IST)26 Apr 2020
    पीएम मोदी 11 बजे करेंगे मन की बात, कोरोना-लॉकडाउन पर रख सकते हैं विचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे देशवासियों से मन की बात कार्यक्रम के जरिए जुड़ेंगे। इसमें वे लोगों को कोरोना संकट और लॉकडाउन पर सलाह दे सकते हैं। साथ ही आगे की योजनाओं पर भी बात कर सकते हैं। लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...

    10:25 (IST)26 Apr 2020
    12 जिलों में संक्रमण से जुड़े मामले ही नहीं

    हरियाणा में कोरोनावायरस संक्रमण के रुकने का सबसे बड़ा सबूत यह है कि यहां के 12 जिलों में अब तक एक भी संक्रमण का मामला नहीं है। इन जिलों में चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा और यमुनानगर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसके अलावा रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और झज्जर में कोई केस नहीं मिला है।

    09:58 (IST)26 Apr 2020
    गुड़गांव के अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ के 4 लोग कोरोना से संक्रमित

    गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ के 4 लोग करोना से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को अस्पताल के ही आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है। सभी 22 से 25 साल की उम्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इन लोगों के संपर्क की जानकारी जुटा रहा है।

    09:33 (IST)26 Apr 2020
    सरकार हरे रंग के एपीएल कार्ड धारकों को देगी 3 महीने का मुफ्त राशन

    हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि जिन लोगों के पास हरे रंग का कार्ड यानी एपीएल कार्ड है, उन्हें भी तीन महीने तक का मुफ्त राशन सरकार की तरफ से मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रदेश के 12 जिलों में औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थान सहित मोहल्ले की दुकानें कल से खुलेंगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रारंभ कर दी गयी है।