देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बेहद तेजी से फैल रहा है। इस वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। तीन मई तक सभी राज्यों की सीमा सील रहेंगी और किसी भी व्यक्ति को बिना कारण घर से बाहर निकालने की अनुमति नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद कार से राज्यों की सीमा लांघ दिल्ली से झारखंड पहुंच गए हैं।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह और रांची के सांसद संजय सेठ इस लॉकडाउन के बीच कई कार से राज्यों की सीमा लांघ दिल्ली से अपने-अपने घर वापस आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पीएन सिंह तो घर पहुँचते ही क्वारंटाइन हो गए हैं लेकिन संजय सेठ ने घर पहुंच अपने आप को क्वारंटाइन भी नहीं किया और मंगलवार को वे रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे से मिलने पहुंच गए।

Coronavirus in India LIVE Updates: यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़े सभी लाइव अपडेट… 

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गों को घर में रहने के लिए कहा जा रहा है। लॉक डाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों से लेकर गरीब किसान तक सब परेशान है और पुलिस-प्रशासन की सख्ती के कारण अपने अपने घर वापस नहीं का पा रहे हैं। ऐसे वक़्त में सांसदों की इस हरकत पर यूजर्स अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “बीजेपी के दो सांसद धनबाद के सांसद पीएन सिंह और रांची के सांसद संजय सेठ आप लोग दिल्ली में थे झारखंड की जनता के लिए जो दिल्ली में फंसे हैं क्या किए? आप लोग घर पहुंचने के लिए तड़प रहे थे कभी अपनी जनता के बारे में सोचे?” एक अन्य यूजर ने लिखा “दोनों को आईशोलेशन सेंटर में 21 दिन के लिए रखें।”

रिपोर्ट के मुताबिक इस्स बारे में जब संजय सेठ से पूछा गया तो उन्होने कहा कि आने से पहले उन्होने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से अनुमति ली थी। दिल्ली में भी संसद का सत्र स्थगित होने के बाद से वे क्वारंटाइन थे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में अपने क्षेत्र की जनता को कैसे छोड़ देते। ऐसे में उनका वापस लौटना जरूरी था।

कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें | गृह मंत्रालय ने जारी की डिटेल गाइडलाइंस क्या पालतू कुत्ता-बिल्ली से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? | घर बैठे इस तरह बनाएं फेस मास्क | इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेल । क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?