लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण का मतदान शनिवार को होगा। इस बीच सभी राजनीतिक दल सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला में एक जनसभा को संबोधित किया। इस बीच राज्यसभा सांसद और आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि भैंस, मंगलसूत्र के बारे में बातें कहने के बाद पीएम मोदी अब कह रहे हैं कि वे (विपक्ष) आपका नल ले लेंगे और बिजली काट देंगे। आईबी से जो रिपोर्ट मिल रही है उससे पीएम मोदी और उनकी टीम बौखला गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर भी अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए प्रचार करेंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब बैलेट पेपर से वोटिंग होती थी तो 24 घंटे के अंदर चुनाव का वोटिंग प्रतिशत आता था।
Lok Sabha Election Live: लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहिए jansatta.com के साथ
दुमका लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी का मानना है कि झारखंड के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। दो दिन बाद पीएम मोदी भी यहां आएंगे और आज मैं यहां आया हूं, इसके पीछे कारण यह है कि सीता सोरेन यहां से उम्मीदवार हैं। झारखंड में भागीदार रहे दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन को न्याय नहीं मिला। उन्होंने दुर्गा सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाया। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि भले ही हेमंत सोरेन ने आपके साथ न्याय नहीं किया, लेकिन भाजपा आपको न्याय देगी।
एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा, सम्मान, विकास, गरीबों का कल्याण, विरासत और आस्था का सम्मान है। एक तरफ, पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सब कुछ कर रही है। क्या हमने जाति के आधार पर कुछ किया है? एक ही मंत्र है, ‘सबका साथ, सबका विकास’। दूसरी तरफ, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है। ‘जब भी ये गठबंधन होता है दो लड़कों का, ये बड़ा ही अराजकतावादी है’। जब भी इनका गठबंधन होता है, आतंकी हमले होते हैं। राज्य में सपा के शासन और केंद्र में कांग्रेस के शासन में, अयोध्या के राम लला मंदिर और काशी के संकट मोचन मंदिर पर हमला किया गया। सीएम के रूप में अखिलेश यादव ने पहला काम आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने का किया।
https://x.com/ANI/status/1793946894814867794
पीएम मोदी ने कहा, “आपने दशकों तक कांग्रेस का शासन देखा है। कांग्रेस को ऐसा भारत पसंद है जहां गरीबी हो, संकट हो, नागरिक समस्याओं से घिरे हों। इसलिए वो देश में पुराने हालात वापस लाना चाहती है। वो देश के विकास में रिवर्स गीयर लगाना चाहती है। इसलिए कांग्रेस कह रही है कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो 370 वापस लाएंगे, CAA को खत्म करेंगे। कांग्रेस के साथी तो कह रहे हैं कि हम देश के परमाणु हथियार खत्म कर देंगे।”
हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “2024 के इस चुनाव में 5 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों में BJP-NDA को बहुमत से ज्यादा सीटें मिल चुकी हैं। अब इसमें हिमाचल की चार सीटें जुड़ जाएंगी। तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। मैं देख रहा हूं कि हिमाचल फिर एक बार 4-0 से हैट्रिक बनाने जा रहा है। देश लगातार तीसरी बार कांग्रेस को रिजेक्ट करने जा रहा है।”
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जब बॉर्डर स्टेट में सड़क बनाने की बात आती थी, तो कांग्रेस के हाथ-पांव फूल जाते थे। कांग्रेस डर जाती थी कि अगर सड़क बनाई तो उसी सड़क से दुश्मन भीतर आ जाएगा। ऐसी डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं खाती।”
पीएम मोदी ने कहा, “आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा।”
हिमाचल के शिमला में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ” हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है। हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा।”
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने और मतदान प्रक्रिया के दौरान उनके लिए बाधाएं पैदा करने का आरोप लगाया।
अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनावों में जनता का रुख देखकर BJP अब पूरी तरह हताश हो चुकी है। BJP ने अपने सभी नेताओ, समर्थकों और सिंपेथाइजर्स को एक ही भाषा काम में लेने के निर्देश दिए हैं जिसमें वो पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने का दावा करें और जनता में BJP के पक्ष में भ्रम की स्थिति बन सके। इसी कारण अब प्रशांत किशोर सहित तमाम राजनीतिक विश्लेषकों, अर्थशास्त्रियों एवं पत्रकारों द्वारा भविष्यवाणियों की बाढ़ आ गई है।”
पटियाला लोकसभा सीट से और आप के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा, “यह एक धोखेबाज पार्टी है। यह (आप के साथ गठबंधन) एक राजनीतिक मजबूरी है लेकिन दिन के अंत में, मैं ऐसा नहीं करता इस पार्टी पर भरोसा करें। पंजाब में AAP की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस है। अगर हम (राज्य में) एक साथ आते हैं, तो AAP के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का असर हम पर भी पड़ेगा और 2027 (पंजाब चुनाव) में हमारी संभावनाएं कमजोर हो जाएंगी।”
नंदीग्राम में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या और कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या पर बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा, “बंगाल में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही विदेशी। लोगों को इस बारे में सोचना होगा।”
Bardhaman, West Bengal: On the killing of a BJP worker in Nandigram and murder of Bangladesh MP Anwarul Azim Anar in Kolkata, BJP MP Dilip Ghosh says, "Neither women nor foreigners are safe in Bengal. People will have to think about it." pic.twitter.com/UxJqpiFLDs
— ANI (@ANI) May 24, 2024
उत्तर प्रदेश के फूलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आपने अब तक कांग्रेस, सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल, जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को वोट दिया लेकिन आपको कुछ नहीं मिला और आपने जिन्हें वोट दिया, आपने उन्हें बदल दिया। मैं चाहता हूं कि आप आशा के साथ मतदान करें।”
#WATCH | Addressing a public meeting in Uttar Pradesh's Phulpur, MP & AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "You voted for Congress, Socialist Party, Janta Dal, Janta Party and Samajwadi Party till now but you got nothing and to whom you voted for, you changed their destiny. You let… pic.twitter.com/J9r7HwBkCw
— ANI (@ANI) May 24, 2024
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब बैलेट पेपर से वोटिंग होती थी तो 24 घंटे के अंदर चुनाव का वोटिंग प्रतिशत आता था। लेकिन अब 8 से 10 दिन लग रहे हैं और जब डाटा मिलता है तो 6 से 8% की वृद्धि होती है। इसका मतलब है कि चुनाव आयोग पक्षपाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए प्रचार करेंगे। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के नाहन में भी भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे।
लोकसभा चुनाव के आखिरी दो चरणों के लिए वोटिंग बची है। छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया है तो वहीं सातवें चरण के लिए सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।