लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण का मतदान शनिवार को होगा। इस बीच सभी राजनीतिक दल सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला में एक जनसभा को संबोधित किया। इस बीच राज्यसभा सांसद और आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि भैंस, मंगलसूत्र के बारे में बातें कहने के बाद पीएम मोदी अब कह रहे हैं कि वे (विपक्ष) आपका नल ले लेंगे और बिजली काट देंगे। आईबी से जो रिपोर्ट मिल रही है उससे पीएम मोदी और उनकी टीम बौखला गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर भी अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए प्रचार करेंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब बैलेट पेपर से वोटिंग होती थी तो 24 घंटे के अंदर चुनाव का वोटिंग प्रतिशत आता था।

Live Updates

Lok Sabha Election Live: लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहिए jansatta.com के साथ

16:15 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: सीता सोरेन को भाजपा न्याय देगी- अमित शाह

दुमका लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी का मानना ​​है कि झारखंड के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। दो दिन बाद पीएम मोदी भी यहां आएंगे और आज मैं यहां आया हूं, इसके पीछे कारण यह है कि सीता सोरेन यहां से उम्मीदवार हैं। झारखंड में भागीदार रहे दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन को न्याय नहीं मिला। उन्होंने दुर्गा सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाया। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि भले ही हेमंत सोरेन ने आपके साथ न्याय नहीं किया, लेकिन भाजपा आपको न्याय देगी।

15:55 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: दो लड़कों का गठबंधन बड़ा ही अराजकतावादी- सीएम योगी

एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा, सम्मान, विकास, गरीबों का कल्याण, विरासत और आस्था का सम्मान है। एक तरफ, पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सब कुछ कर रही है। क्या हमने जाति के आधार पर कुछ किया है? एक ही मंत्र है, 'सबका साथ, सबका विकास'। दूसरी तरफ, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है। 'जब भी ये गठबंधन होता है दो लड़कों का, ये बड़ा ही अराजकतावादी है'। जब भी इनका गठबंधन होता है, आतंकी हमले होते हैं। राज्य में सपा के शासन और केंद्र में कांग्रेस के शासन में, अयोध्या के राम लला मंदिर और काशी के संकट मोचन मंदिर पर हमला किया गया। सीएम के रूप में अखिलेश यादव ने पहला काम आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने का किया।

https://x.com/ANI/status/1793946894814867794

14:55 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: कांग्रेस के लोग कह रहे कि परमाणु हथियार खत्म कर देंगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "आपने दशकों तक कांग्रेस का शासन देखा है। कांग्रेस को ऐसा भारत पसंद है जहां गरीबी हो, संकट हो, नागरिक समस्याओं से घिरे हों। इसलिए वो देश में पुराने हालात वापस लाना चाहती है। वो देश के विकास में रिवर्स गीयर लगाना चाहती है। इसलिए कांग्रेस कह रही है कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो 370 वापस लाएंगे, CAA को खत्म करेंगे। कांग्रेस के साथी तो कह रहे हैं कि हम देश के परमाणु हथियार खत्म कर देंगे।"

14:53 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: कांग्रेस को रिजेक्ट करने जा रहा देश- पीएम मोदी

हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "2024 के इस चुनाव में 5 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों में BJP-NDA को बहुमत से ज्यादा सीटें मिल चुकी हैं। अब इसमें हिमाचल की चार सीटें जुड़ जाएंगी। तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। मैं देख रहा हूं कि हिमाचल फिर एक बार 4-0 से हैट्रिक बनाने जा रहा है। देश लगातार तीसरी बार कांग्रेस को रिजेक्ट करने जा रहा है।"

13:14 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "जब बॉर्डर स्टेट में सड़क बनाने की बात आती थी, तो कांग्रेस के हाथ-पांव फूल जाते थे। कांग्रेस डर जाती थी कि अगर सड़क बनाई तो उसी सड़क से दुश्मन भीतर आ जाएगा। ऐसी डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं खाती।"

13:04 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: भारत ने घर में घुसकर मारा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा।"

13:01 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा- पीएम मोदी

हिमाचल के शिमला में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, " हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है। हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा।"

12:27 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने और मतदान प्रक्रिया के दौरान उनके लिए बाधाएं पैदा करने का आरोप लगाया।

11:54 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "चुनावों में जनता का रुख देखकर BJP अब पूरी तरह हताश हो चुकी है। BJP ने अपने सभी नेताओ, समर्थकों और सिंपेथाइजर्स को एक ही भाषा काम में लेने के निर्देश दिए हैं जिसमें वो पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने का दावा करें और जनता में BJP के पक्ष में भ्रम की स्थिति बन सके। इसी कारण अब प्रशांत किशोर सहित तमाम राजनीतिक विश्लेषकों, अर्थशास्त्रियों एवं पत्रकारों द्वारा भविष्यवाणियों की बाढ़ आ गई है।"

10:46 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: AAP एक धोखेबाज पार्टी है- कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी

पटियाला लोकसभा सीट से और आप के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा, "यह एक धोखेबाज पार्टी है। यह (आप के साथ गठबंधन) एक राजनीतिक मजबूरी है लेकिन दिन के अंत में, मैं ऐसा नहीं करता इस पार्टी पर भरोसा करें। पंजाब में AAP की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस है। अगर हम (राज्य में) एक साथ आते हैं, तो AAP के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का असर हम पर भी पड़ेगा और 2027 (पंजाब चुनाव) में हमारी संभावनाएं कमजोर हो जाएंगी।"

09:59 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: बंगाल में कोई सुरक्षित नहीं- दिलीप घोष

नंदीग्राम में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या और कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या पर बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा, "बंगाल में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही विदेशी। लोगों को इस बारे में सोचना होगा।"

https://twitter.com/ANI/status/1793850803813580916

09:52 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के फूलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "आपने अब तक कांग्रेस, सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल, जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को वोट दिया लेकिन आपको कुछ नहीं मिला और आपने जिन्हें वोट दिया, आपने उन्हें बदल दिया। मैं चाहता हूं कि आप आशा के साथ मतदान करें।"

https://twitter.com/ANI/status/1793858149235012026

09:38 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब बैलेट पेपर से वोटिंग होती थी तो 24 घंटे के अंदर चुनाव का वोटिंग प्रतिशत आता था। लेकिन अब 8 से 10 दिन लग रहे हैं और जब डाटा मिलता है तो 6 से 8% की वृद्धि होती है। इसका मतलब है कि चुनाव आयोग पक्षपाती है।

09:37 (IST) 24 May 2024
Lok Sabha Election Live: कंगना रनौत के लिए प्रचार करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए प्रचार करेंगे। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के नाहन में भी भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे।

लोकसभा चुनाव के आखिरी दो चरणों के लिए वोटिंग बची है। छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया है तो वहीं सातवें चरण के लिए सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।