IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 8 मार्च: मौसम में बदलाव के साथ अब गर्मी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, और अगले कुछ दिनों में इसमें और इजाफा होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उधर, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी अब थमने वाली है, जिससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिल्ली में मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 163 रहा जो, ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

यूपी में मौसम रहेगा शुष्क, दिन में बढ़ेगी गर्मी, रात में बनी रहेगी ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 9 मार्च से 12 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि हवाओं की रफ्तार भी धीमी पड़ सकती है। दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। इससे कुछ इलाकों में हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा, हालांकि दिन में गर्मी बढ़ने लगेगी।

Live Updates
17:08 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार, सिक्किम, असम और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का अनुमान है। यूपी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा।

17:01 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, बर्फबारी का दौर भी जारी रह सकता है।

16:53 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: तमिलनाडु में गर्मी का मौसम

तमिलनाडु में गर्मी का मौसम जल्दी शुरू हो गया है, राज्य भर में तापमान मौसमी औसत से ऊपर चढ़ रहा है। 6 मार्च को चेन्नई ने इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन अनुभव किया, नुंगमबक्कम में 36.4 डिग्री सेल्सियस और मीनामबक्कम में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया – दोनों ही तापमान सामान्य स्तर से 3.6 डिग्री सेल्सियस और 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक थे।

16:44 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की आहट

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत इस बार जनवरी महीना जाते-जाते ही गर्मी का अहसास होने लगा था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सूरज की तपिश बढ़ने लगी है।

16:39 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: गुजरात में कैसा रहेगा मौसम

कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक में 7 और 8 मार्च, गुजरात में 9 से 11 मार्च, केरल और माहे में 7-9 मार्च, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 8 मार्च को हॉट एंड ह्यूमिड वेदर रहने वाला है।

16:36 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश

पिछले 24 घंटे के मौसम पर गौर करें तो अरुणाचल प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में बारिश हुई।

16:27 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

9 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा। इसके कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में 9-13 मार्च, उत्तराखंड में 10-13 मार्च, पंजाब में 12 और 13 मार्च को बारिश होगी।

16:15 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश में सर्द हवाएं पकड़ रही रफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर और आसपास के जिलों में सर्द हवाएं लगातार रफ्तार पकड़ रही है, जहां सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्द हवाओं के चलते तापमान जहां लगातार गिर रहा है, तो वहीं कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है।

16:14 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बेंगलुरु में प्री मॉनसून बारिश के आसार

मौसम विभाग (IMD) ने बेंगलुरु और दक्षिणी कर्नाटक में प्री-मॉनसून बारिश में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति का सामना करने की उम्मीद है। बेंगलुरु में फरवरी में असामान्य रूप से गर्मी दर्ज की गई।

11:45 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश में निकली धूप, तापमान बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। मंडी जिला सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

11:18 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में औरंगाबाद रहा सबसे गर्म

बिहार में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10:21 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार के छह जिलों में आंधी-पानी आने की संभावना

बिहार के छह जिलों में शुक्रवार को आंधी-पानी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे के बीच राज्य के छह जिलों में बारिश होने की संभावना है। 

09:25 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक

दक्षिण भारत में तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसकी वजह से कई शहरों में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

08:51 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम साफ

दिल्ली-एनसीआर से लगे गुरुग्राम और फरीदाबाद में अगले कुछ दिनों में मौसम साफ हो जाएगा। तापमान भी बढ़ने की संभावना है। हालांकि हल्की हवाएं चलती रहेंगी।

07:39 (IST) 7 Mar 2025
Aaj ka Mausam LIVE: पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी से तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे

उत्तर भारत में मौसम सर्द बना हुआ है, खासकर पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया है।