दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ इलाकों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी जमकर बर्फबारी हो रही है। इससे आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 9 जनवरी तक दिल्ली में आईएमडी का अलर्ट जारी रहेगा। इस सप्ताह वीकेंड पर शनिवार और रविवार को भी जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान दिल्ली मौसम केंद्र की ओर से जारी किया गया है। 11 और 12 जनवरी को नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और दिल्ली में जोरदार बारिश होगी जिस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, और राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पर रही है।
दूसरी तरफ पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। कश्मीर के कुछ इलाकों में अच्छी बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान
हिमाचल प्रदेश के शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को राज्य के 12 जिलों में से पांच जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर, पाला गिरने और घने कोहरे का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। विभाग ने इन पांच जिलों के लिए गुरुवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया जबकि शुक्रवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। लाहौल और स्पीति जिले के ताबो में रात के समय तापमान शून्य से नीचे 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों में शीतलहर जबकि बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा देखा गया। कांगड़ा में हल्का कोहरा रहा। उत्तर-पश्चिम भारत में 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ बनने की उम्मीद है और मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
10 और 11 जनवरी को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शुष्क रहेंगे। 12 जनवरी तक पहाड़ों में मौसम में सुधार हो जाएगा।
IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया, “एक पश्चिमी विक्षोभ अभी उत्तर भारत से गुजरा है। जिसके कारण बहुत तेज़ उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल थीं। उसके कारण, शुरुआत में कोहरे की एक परत थी और उस कोहरे ने तापमान को गिरने से रोक दिया।” .आज हम उम्मीद कर रहे हैं कि हवाओं की गति कम हो जाएगी। इसलिए आज सुबह की तुलना में आज रात और कल सुबह कोहरे की स्थिति बढ़ेगी। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस गिर गया है, उत्तर भारत के शेष भागों में 1-2 डिग्री सेल्सियस और गिरावट की उम्मीद है। कल से, जैसे-जैसे हवाएँ कमजोर होंगी, दक्षिण-पूर्वी हवा का प्रवाह शुरू हो जाएगा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा, नमी बढ़ेगी और इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी साथ ही कोहरे की संभावना भी बढ़ रही है। हम ऑरेंज अलर्ट के साथ कल सुबह दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के लिए बहुत घने कोहरे की संभावना दे रहे हैं।”
कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ गई है और रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान साफ होने के कारण घाटी में रात का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.9 डिग्री सेल्सियस से कम है। शहर में सुबह तेज धूप निकली। उत्तरी कश्मीर में स्कीइंग गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे की अवधि में राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान नागौर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कुछ दिन मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने और अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग लगातार शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी कर रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, हिमाचल,उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में कल भी शीतलहर की संभावना है। आईएमडी ने 11 और 12 जनवरी को बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्र अत्यंत घने कोहरे की चादर में लिपटे दिखे। अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
यूपी में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक यह सिलसिला जारी रहेगा। 10 दस जनवरी को हल्की राहत मिलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर यूपी में 11 और 12 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। विज्ञान विभाग के अनुसार 10 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण प्रदेश में चल रही पश्चिमी हवाओं में परिवर्तन होगा। इससे कोहरे तथा शीतलहर में कमी आ सकती है।
यूपी में अगले तीन दिन ठंड बढ़ने के साथ ही बारिश की संभावना भी है। अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव और घना कोहरा छा सकता है। 10 जनवरी तक मौसम का मिजाज यही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 और 12 जनवरी को बारिश की स्थिति बन रही है। विजिबिलिटी में कमी आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 और 12 जनवरी को बारिश की स्थिति बन रही है। विजिबिलिटी में कमी आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से 11 और 12 को लखनऊ में बूंदाबांदी या बारिश होने का पूर्वानुमान है। बादल और बारिश होने से सर्दी और बढ़ जाएगी। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को लखनऊ और इटावा सबसे ठंडे रहे। दोनों जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। सर्दी, खांसी, श्वांस से जुड़े मरीजों में बढ़ोतरी संभावित है। मकर संक्रान्ति तक सभी बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों का समय बदल दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेन्द्र देव के अनुसार माध्यमिक कक्षाओं का समय प्रात 9:30 से अपराह्न 3:30 बजे की जगह बुधवार सुबह 10 से अपराह्न 3:00 बजे तक कर दिया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को घना कोहरा देखने को मिला। इंडिया गेट, संसद भवन और आसपास के इलाकों में कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।
#WATCH | Delhi | A layer of fog engulfs the national capital as winter's chill intensifies in Northern India
— ANI (@ANI) January 8, 2025
Visuals from India Gate and surrounding areas pic.twitter.com/BzRbPF361T
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 24 घंटों में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, बरेली, गोरखपुर समेत प्रदेश के तमाम जिले ठंड से ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री कम 13.5 दर्ज किया गया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 10 तारीख तक गलन बनी रहेगी। कोहरे का अलर्ट है। ऐसे में शीत दिवस की स्थिति फिर बनने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में घना कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं वीकेंड पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बाशिक की संभावा बनी हुई है।
#WATCH | Delhi | A layer of fog engulfs the national capital as winter's chill intensifies in Northern India
— ANI (@ANI) January 8, 2025
Visuals from India Gate and surrounding areas pic.twitter.com/BzRbPF361T
गुजरात में न्यूनतम तापमान 8 से 11 जनवरी के बीच 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने और उसके बाद गिरने की संभावना है। अहमदाबाद, गांधीनगर, बड़ौदा, आनंद, अमरेली, कांडला, पाटन और खेड़ा में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है या पार कर सकता है।
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 10-12 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। यह बारिश उत्तरी राजस्थान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक होगी। इन राज्यों में 11 जनवरी को छिटपुट ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की उम्मीद है।
हरियाणा एवं चंडीगढ़ के कुछ स्थानों में 8 से 10 जनवरी के दौरान रात/सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब के कुछ स्थानों में 8-10 जनवरी के दौरान रात/सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में 8 से 10 जनवरी के दौरान रात/सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है और श्रीनगर में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे था। श्रीनगर में सुबह तेज धूप निकली, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह आंकड़ा शून्य से 4.5 डिग्री नीचे था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।
तमिलनाडु के पहाड़ी शहर ऊटी में शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने के बाद पास में हुए एवलांच के कारण पारा और भी नीचे गिर गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऊटी के कई हिस्से और कंतल तथा तुलाईकुंड सहित आस-पास के इलाकों में भीषण सर्दी की वजह से ओस की बूंदें तक जम गयीं। स्थानीय चाय किसानों ने इस बात पर चिंता जताई कि मौसम के कारण बागान प्रभावित हो रहे हैं, वहीं ठंड के कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पंजाब और हरियाणा भी भीषण ठंड की चपेट में हैं। दोनों राज्यों में मुंगलवार सुबह घना कोहरा छाया। जिससे दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में ठंड के चलते 11 लोगों की असमय मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में ठंड के चलते 11 लोगों की असमय मौत हो गयी। यूपी के कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, रायबरेली, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, औरैया, हमीरपुर, जालौन, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, संत रविदास नगर, महोबा, झांसी आदि जिलों में सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ों पर रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर के लेकर हिमाचल और उत्तराखड में बर्फबारी जारी है। इन जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। ठंडक के बीच यहां पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए यहा पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में प्रदूषण में उतार चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के अनुसार राजधानी का एक्यूआई 335 रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 9 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसके कारण वीकेंड पर अच्छी बारिश की संभावना नहीं हुई है।
पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी है। नए साल के बाद से ही अधिकांश जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 9 जनवरी को भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के कहना है कि 10 से 12 जनवरी तक हरियाणा और पंजाब में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल सकता है। इससे कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी संभव है।
मंगलवार के लिए मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर घना कोहरा भी रह सकता है। इस दौरान आसमान साफ बना रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है। 8 और 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर जाएगा।
दिल्ली में सोमवार को बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तर पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस वीकेंड पर आ रहा है। यह मौजूदा वेस्टर्न डिस्टरबेंस से अधिक तीव्र होगा। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में यह बारिश, बर्फबारी, ठंडी हवाएं और गर्जन ला सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे 10 से 12 जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश देखने को मिलेगी।
