दिल्ली-एनसीआर में जनवरी में भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। गर्मी ने पिछले 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर सर्दी लौटकर आ सकती है। 27 जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। 28-29 जनवरी को तापमान थोड़ा और बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। उधर यूपी को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 29 जनवरी को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय हो रहा है। इससे 29 जनवरी को बारिश की संभावना बन रही है।
कहां – कहां कोहरे की संभावना? – IMD के अनुसार, उत्तराखंड में 28 जनवरी तक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 29 जनवरी तक, उत्तर प्रदेश में 30 और 31 जनवरी तक, ओडिशा में 30 जनवरी तक, बिहार में 31 जनवरी तक, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्रों में 28-31 जनवरी तक, असम और मेघालय में 28 जनवरी तक रात/सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में 31 जनवरी तक रात/सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 29 जनवरी से दिल्ली, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले हफ्ते दिल्ली के तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है। 3 फरवरी को छिटपुट शीतकालीन बारिश होने और 6 फरवरी तक समाप्त होने की उम्मीद है।
कश्मीर इस बार सर्दियों में असामान्य मौसम का सामना कर रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में श्रीनगर में सामान्य तापमान में लगभग 10 डिग्री का अंतर देखा गया। मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री अधिक है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि अनुमानित तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से लगभग आठ डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है।
राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है और सीकर के फतेहपुर में सबसे कम, 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगह अति शीतलहर दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान सीकर में 2.0 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 3.0 डिग्री, करौली में 3.2 डिग्री, नागौर और लूणकरणसर में 3.5 डिग्री, चूरू में 3.9 डिग्री, पिलानी में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दौसा, सिरोही और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, अंता में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ जिलों में नागरिकों को तेज ठंड से निजात मिली है। अभी किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने और उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं चल रही हैं, इस कारण ठंड लग रही है। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी के कारण उत्तर भारत क्षेत्र कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। प्रदेश में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में रिकार्ड किया गया। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल सहित 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ।
राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोटर्स की माने तो भीलवाड़ा, जयपुर और कोटा समेत राज्य भर के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इसके अलावा फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के आ सकता है। इससे राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है और इसके कारण ही एक बार फिर से सर्दी जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर एवं भरतपुर संभाग में 29 जनवरी को कही कही मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
कश्मीर में एक बार फिर बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में शुष्क मौसम के बीच ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। पहलगाम -6.4 डिग्री के साथ घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। श्रीनगर न्यूनतम तापमान फिर बढ़कर माइनस 5.5 डिग्री पहुंच गया है। पहली फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते घाटी में बर्फबारी व बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव तीन फरवरी तक रहेगा। जम्मू में 29 जनवरी से दो फरवरी तक कहीं वर्षा तो कहीं बर्फबारी होने से फिर सर्दी बढ़ेगी।
दिल्ली-एनसीआर में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह 8 बजे दिल्ली का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन दिनों सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर में चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है।
सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 268 रहा। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। रविवार को यह 216 रहा था। 24 घंटे के भीतर इसमें 52 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। एनसीआर में भी एक्यूआई में थोड़ा इजाफा देखा गया। पिछले दो दिन से रात का पारा फिर से लुढक गया है और सर्द हवा चलने लगी है।
दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह के अंत में शनिवार को फिर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। धीरे धीरे तापमान में अब वृद्धि ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बीच सोमवार को दिन भर आसमान साफ रहा। धूप भी निकली, लेकिन हवा से ठंडक का असर भी बना रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 91 से 41 प्रतिशत रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री पालम में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री पूसा में दर्ज हुआ।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में परसों (29.1.25) आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर सुबह के समय धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 08-10 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह गति घटकर दक्षिण-पूर्व दिशा से 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/धुंध छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल दिल्ली में शाम से आसमान साफ रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 06-08 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय परिवर्तनशील दिशा से इसकी गति 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में 28 जनवरी तक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 29 जनवरी तक, उत्तर प्रदेश में 30 और 31 जनवरी तक, ओडिशा में 30 जनवरी तक, बिहार में 31 जनवरी तक, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्रों में 28-31 जनवरी तक, असम और मेघालय में 28 जनवरी तक रात/सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 जनवरी तक रात्रि/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: IMD के अनुसार, 28 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: IMD के अनुसार, पूर्वी लहर के प्रभाव से 30 जनवरी से 1 फरवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा 31 जनवरी को केरल और माहे में भारी वर्षा होने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो WD के शीघ्र प्रभाव से प्रभावित होने की संभावना है, एक 29 जनवरी से और दूसरा 01 फरवरी 2025 से। इनके प्रभाव में, 29 जनवरी से 02 फरवरी 2025 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी की गतिविधि होने की संभावना है और 30 जनवरी से 01 फरवरी 2025 के दौरान आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
भीषण ठंड का प्रकोप और अधिक बढ गया है। आज भी तमाम स्थानों पर जमाव बिंदु से नीचे बना रहा। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान -9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ घाटी का सब से ठंडा क्षेत्र बना रहा जबकि श्रीनगरवासी न्यूनतम तापमान -4.1 डिग्री सेल्सियस के बीच भीषण ठंड से ठिठुरते रहे। इधर मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने अलबत्ता भीषण ठंड का प्रकोप लगातार बने रहने की संभावना जताई है।
गणतंत्र दिवस पर सबसे अधिक गर्म मौसम रहा। इस साल गणतंत्र दिवस पर अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इससे पूर्व 26 जनवरी 2017 को यह 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन हल्की ठंडक रहने के बाद फिर से तापमान बढ़ेगा। इस बार फरवरी के शुरुआती दिन भी गर्म ही रहने की संभावना है। पिछले कुछ वर्षों में 26 जनवरी को दिल्ली के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव होता रहा है, जबकि 1991 के बाद से दिन के लिए लंबी अवधि का औसत अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस हैं।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का दौर शुरू हो गया है। पूर्वी क्षेत्र में ठंड का ज्यादा असर देखने के मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। दिन में ठंडी हवाएं चलने ठिठुरन बढ़ गई है। शहडोल में पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। खासकर सुबह और रात में ठंड पड़ेगी, लेकिन इसके बाद पारे में फिर उछाल आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 28, 29, 30 और 31 जनवरी को दिन में गर्मी और रातें ठंडी रहेगी, लेकिन 1 फरवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
प्रदेश के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 27 से 29 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।
यूपी में कोहरे और ठंड का असर उत्तर प्रदेश के बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जैसे इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 27 जनवरी को तराई क्षेत्र के कई इलाकों में ठंड और कोहरे की स्थिति गंभीर रह सकती है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 जनवरी के बाद ठंड और बढ़ सकती है।
दिल्ली-यूपी समेत आसपास के इलाकों में एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। 29 जनवरी से 1 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 30 जनवरी से 1 फरवरी को आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब राज्य आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
देश के मैदानी इलाकों में कभी तापमान घट रहा है तो कभी इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के उत्तराखंड के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस है। वहीं मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-18 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) है।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। उसके बाद 31 जनवरी तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे बारिश होने की संभावना बन रही है।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर पिछले 8 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। आईएमडी के मुताबिक इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार 1991 से इस दिन का अधिकतम दीर्घावधि औसत (एलपीए) 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में तापमान ठंडा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 2024 में तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 17.3 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यूपी में आगामी दिनों में बारिश की संभावना बन रही है। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, कानपुर सहित आसपास के जिलों में धूप निकलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी हिस्से से विक्षोभ के गुजरने के बाद अब प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाएं चलने लगी हैं। इसके बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।