दिल्ली-एनसीआर में आज रविवार को मौसम साफ है। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला, लेकिन कुछ देर बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया। दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही। तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में बारिश की कोई संभावना नहीं है, और घने कोहरे का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है।

LIVE: कर्तव्य पथ पर दुनिया देखेगी भारत की सैन्य शक्ति और विरासत की झलक

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में ठंड का असर जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी में कमी आई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश रुक गई है। हालांकि, ठंड बरकरार है। जम्मू-कश्मीर में अगले पांच दिनों में सुबह का तापमान बढ़ने और रात का तापमान 1-3°C गिरने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड बनी हुई है, नागौर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो राज्य में सबसे कम रहा। 29 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से सक्रिय होने की संभावना है, जिसके बाद बर्फबारी हो सकती है।

Live Updates

देश के मौसम से जुड़े अन्य सभी अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम...

20:55 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के जिलों को लेकर अनुमान लगाया है कि एक-दो दिन तक तापमान में गिरावट की बात कही है। उसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है। यह वृद्धि दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल के आसपास के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि यहां आकाश की स्थिति साफ बनी रह सकती है। हालांकि सुबह के समय कुहासा छाए रह सकता है।

20:14 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आज मधुबनी और दरभंगा में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की चेतावनी जारी किया है। सुबह के समय उत्तर बिहार के हिमालयी तराई वाले जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शेष भागों में भी हल्के से मध्यम कोहरे की परत छाई रह सकती है।

18:56 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: मौसम के मिजाज में होगा बदलाव

उत्तर भारत के मौसम को लेकर IMD का अनुमान है कि 29 जनवरी और एक फरवरी को दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाले हैं, जिससे मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके चलते तमिलनाडु पुडुचेरी केरल माहे आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

17:05 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान में लौटी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में ठंड का मौसम लौट आया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा माउंट आबू का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। IMD का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है।

16:33 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान के 6 जिलों में IMD का अलर्ट

राजस्थान के 6 जिलों में मौसम विभाग ने 26 जनवरी को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर और करौली जिला शामिल है। यहां रातों के साथ दिन भी सर्द है। लोगों को ठंड से ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है।

15:41 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: शीत लहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब में 26 और 27 जनवरी को शीत लहर चलने की संभावना ज्यादा है।

14:31 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार के कई हिस्सों में निकल रही है अच्छी धूप

बिहार के कई हिस्सों में दोपहर के समय अच्छी धूप खिल रही है। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। वहीं सुबह के समय घने कोहरे का पहरा कोई जिलों में देखने को मिल रहा है। रविवार को भी बिहार के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा।

14:26 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तराखंड में 29 जनवरी तक मौसम शुष्क

उत्तराखंड में 29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी के मुताबिक प्रदेश में चटक धूप खिलने से दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और ठंड से राहत मिल रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड अभी भी बरकरार है।

13:03 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी के कई शहरों में तपिश भरी धूप खिली

यूपी में कई शहरों में रविवार को तपिश भरी धूप खिली। लखनऊ समेत अधिकतर जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

12:50 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान के कई शहरों में सर्दी का दौर बरकरार

राजस्थान के अनेक स्थानों पर सर्दी बरकरार है और बीते चौबीस घंटे में कुछ स्थानों पर पारा तीन से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

11:52 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में कई जगह बारिश के बाद ओले भी गिरे

यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तापमान घटता है तो कभी बढ़ जा रहा है। कई शहरों में तेज हवाएं चल रही हैं। कोहरे भी छाए हैं। जालौन जिले में तेज बारिश के बाद ओले गिरे।

09:12 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड का असर बरकरार

राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड का असर बरकरार है। नागौर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर में 3.3 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, और चुरू में 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। जयपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

09:09 (IST) 26 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के मौसम में ला सकता है हल्का बदलाव

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 29 जनवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव ला सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे ठंडक में मामूली वृद्धि हो सकती है। प्रयागराज में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के शाही स्नान के दौरान हल्की बारिश की संभावना है।

21:11 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान में मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके चलते सुबह और शाम की सर्दी और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। 28-29 जनवरी से उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम हो जाएगा। पश्चिम से आने वाली हवाओं के बढ़ने की संभावना है। जिस वजह से प्रदेश में तापमान में फिर बढ़ेगा।

20:01 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: IMD ने फिर से मौसम पलटने के जारी किया अनुमान

IMD के मुताबिक राजधानी दिल्ली-एनसीआर,उत्तर भारत समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। कई राज्यों में बीते दो दिनों से धूप की गर्माहट ने सर्द हवाओं और गलन को कम कर दिया है लेकिन आने वाले कुछ दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर तापमान में गिरावट हो सकती है।

19:12 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान के मौसम को लेकर IMD का अपडेट

राजस्थान के मौसम की बात करें तो राज्य के अनेक इलाकों में सर्दी का दौर जारी है, जहां पिछले चौबीस घंटे में नागौर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम आम तौर पर शुष्क रहा। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के चौबीस घंटे में निम्नतम तापमान नागौर में तीन डिग्री, फतेहपुर में 3.3 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, चुरू में 4.4 डिग्री, पिलानी में छह डिग्री, अलवर में सात डिग्री, अजमेर में 7.5 डिग्री व गंगानगर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री व 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क व सामान्य रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

18:11 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कल कुंभ नगरी प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम

प्रयागराज में 26 जनवरी को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सुबह और रात के समय कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

17:11 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: हिमाचल में हो सकती है बारिश

हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है तथा ऊना और हमीरपुर जिलों में शीतलहर संबंधी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 24 जनवरी को सुबह के समय बिलासपुर और मंडी जिलों में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान जताया है।

17:10 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कल कैसा रहेगा यूपी का मौसम

UP में कई दिनों से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के चलने से गलन की स्थिति बनी हुई है। राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड डे का एहसास हो रहा है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, शामली, हाथरस, अलीगढ़ और नोएडा गाजियाबाद में बारिश का अंदेशा है। वहीं, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी, झांसी समेत कई जिलों में बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी का अंदेशा है। इसके अलावा सुबह-शाम भीषण कोहरे का अलर्ट है।

15:11 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: 26 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

26 जनवरी के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा होने की संभावना है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। IMD के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री दर्ज किया गया है।

14:24 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट

जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के सभी केंद्रों पर रात का तापमान कम हुआ है। श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह पहले से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम था।

14:13 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तराखंड के कई शहरों में कोहरा छाया

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। पर्वतीय जिलों में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

14:02 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में ठंड का दौर जारी है, कई शहरों में कोहरा छाया

बिहार में ठंड का दौर जारी है। मोतिहारी और समस्तीपुर में सबसे ज्यादा ठंड है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 07.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया और मधेपुरा में घना कोहरा रहा।

13:52 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: फतेहपुर सबसे ठंडा, कानपुर सबसे गर्म रहा

यूपी का फतेहपुर शुक्रवार को राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पड़ोसी जिला कानपुर राज्य में सबसे गर्म रहा। वहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

13:46 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी

राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में नागौर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य में मौसम आम तौर पर शुष्क रहा।

13:43 (IST) 25 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में मौसम साफ

राजधानी दिल्ली में शनिवार को मौसम साफ रहा। सुबह-सुबह तेज हवाएं चलीं। इससे मौसम ठंडा रहा।