दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण झमाझम बारिश देखने को मिली है। बुधवार देर रात से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में रातभर बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग को कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों मेंगुरुवार को बारिश हो सकती है।
Aaj Ki Taaja Khabar | Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025
वहीं यूपी में भी बारिश को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 17 जनवरी को भी यूपी में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। 18 और 19 जनवरी को भी कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Bihar News Today LIVE: Watch Here
मौसम से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पूर्व और उत्तर-पूर्व राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बिखरी हुई बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। केरल, दक्षिण कर्नाटक और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हल्की बारिश संभव है। दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम एवं मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश धीरे-धीरे बढ़ सकती है।
आसमान में बादल छाए रहने और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति के कारण दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हालांकि दिल्ली में सुबह के वक्त विजिबिलिटी बेहतर है। दूसरी तरफ आईजीआई हवाई अड्डे पर सामान्य दृश्यता 800 मीटर है और रनवे पर भी की दृश्यता सामान्य है। फ्लाइट पर फिलहाल कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।
नोएडा में सर्दी के कारण नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल 2 दिन तक के लिए बंद कर दिए हैं। इस दौरान कई स्कूल ऑनलाइन क्लास करा रहे हैं लेकिन आठवीं तक के बच्चों को स्कूल बुलाने की इजाजत नहीं है। ये फैसला बदलते मौसम के चलते जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है।
दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में रातभर झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 17 और 18 जनवरी को अधिकतर जगहों पर मध्यम कोहरा छाया रहेगा। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छा सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश की संभावना है। सुबह के समय हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर धुंध/मध्यम कोहरा और कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-पूर्व दिशा से 06-08 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह गति कम होकर उत्तर-पूर्व दिशा से 06 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार घाटी में 18 जनवरी तक अधिकांश समय आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले स्थानों पर 16 जनवरी को हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। वर्तमान में कश्मीर घाटी ‘चिल्ला-ए-कलां’ (सर्वाधिक ठंड की अवधि) की चपेट में है। इसे सर्दियों का सबसे कठिन समय माना जाता है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ था। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान बर्फबारी की सबसे अधिक संभावना होती है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ 30 जनवरी को समाप्त होता है, उसके बाद 20 दिनों का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिनों का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ होता है।
आज का मौसम LIVE: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश की खबर है। नोएडा के सेक्टर 10 में भी बारिश हो रही है।
आज का मौसम LIVE: कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है और घाटी में रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि अगले कुछ दिनों तक घाटी में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे से कम है।
आज का मौसम LIVE: 15 से 17 जनवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में ज़मीनी स्तर पर पाला पड़ने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: 16 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में, 16 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, 16 जनवरी को राजस्थान में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: 18 और 19 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा 19 जनवरी को केरल और माहे में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि 18 और 19 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा 19 जनवरी को केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: आईएमडी के अनुसार, 16 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है; 15-17 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 15 और 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में छिटपुट वर्षा की गतिविधि; 15 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान और 16 जनवरी को विदर्भ में छिटपुट वर्षा की गतिविधि की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: पंजाब के कई इलाकों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा और मोगा में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा इलाका रहा। अमृतसर और लुधियाना सहित विभिन्न स्थानों पर भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला, पठानकोट, बठिंडा और फरीदकोट जिलों में न्यूनतम तापमान क्रमश: तापमान 5.8 डिग्री, 7.6 डिग्री, 4.2 डिग्री और 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम LIVE: हरियाणा के कई इ लाकों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा में हिसार 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7 डिग्री, 5.2 डिग्री, 4 डिग्री, 7.7 डिग्री, 5.3 डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इससे उत्तरपश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में 15 और 16 जनवरी को बारिश होने जा रही है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिनों तक घना कोहरा जारी रहने वाला है। यूपी में भी आज और कल बारिश का अलर्ट है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 15 और 16 जनवरी, हिमाचल प्रदेश में 15-17 जनवरी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश में 15 और 16 जनवरी, पश्चिमी राजस्थान में 15 और विदर्भ में 16 जनवरी को बारिश होने वाली है।
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और अगले दो दिनों तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आज भी कोहरे का येलो अलर्ट है। दिल्ली में घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से दृश्यता लगभग शून्य (0-100 मीटर) हो गई है। इससे यात्रा में काफी बाधा पड़ रही है।
दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। दिन भर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात में हल्की वर्षा भी हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था। इससे पूर्व सुबह के समय ज्यादातर जगह घना और कहीं कहीं बहुत घना कोहरा भी हो सकता है। दिन में सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और नौ डिग्री रह सकता है। मंगलवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। आईजीआई एयरपोर्ट पर अल सुबह साढ़े चार बजे दृश्यता का स्तर शून्य दर्ज हुआ।
राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम आगामी 24 के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन की सम्भावना नहीं है। इसके बाद 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। बुधवार को सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा। विज़िबिलिटी लगभग ज़ीरो रही। मंगलवार को भी कई जगह बूंदाबांदी दर्ज की गई। राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा देखा गया, वहीं शीत दिन से अतिशीत दिन की स्थिति भी रही। सिरोही में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कोहरे के कारण नोएडा में बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला है। महामाया पुल के पास घने कोहरे के कारण दो वोल्वो बसों में टक्कर हो गई। यह दोनों बस ग्वालियर और गोरखपुर से आ रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर थाना 39 पुलिस और यातायात की टीम में पहुंच गई और बस को रास्ते से हटकर किनारे कर दिया है। यह घटना सुबह 8 बजे के करीब हुई।
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 जनवरी को बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर बिजली गिरने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में भी मौसम लगातार बदल रहा है। अगले 2 दिन तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट है। इन जिलों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित कई जिले शामिल हैं। मऊगंज, सीधी, सतना, रीवा और सिंगरौली समेत कई जिलों में सुबह से कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में ठंड का असर फिर से बढ़ जाएगा।
लखनऊ में भी कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है। ठंड का प्रकोप से बचने के लिए लोग अलाव के आसपास बैठे हैं। इसके अलावा सुबह से ही 45 जिलों में घना कोहरा छाया है। अयोध्या में मंगलवार देर रात से कोहरा छाया है। कोहरे के चलते अयोध्या आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
कोहरे और खराब मौसम की वजह से विमान सेवाओं पर काफी असर पड़ा है। दिल्ली में कोहरे और शीतलहर के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानों में देरी हुई है। देरी की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। https://twitter.com/ANI/status/1879361930810515744
दिल्ली में शीतलहर और तापमान में गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी में जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी बेहद कम हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि बुधवार की सुबह कई जगहों पर घना कोहरा रहेगा और वैसा ही देखने को मिल रहा है।
राजधानी के कई हिस्सों में बुधवार को ठंड में हालात बेहद खराब हो गए हैं। घने कोहरे के कारण लोगों को सड़कों पर चलने में काफी मुश्किल हो रही है। लोग लाइट जलाकर गाड़ियां चलाने को मजबूर हैं। विजिबिलिटी बेहद कम है और सड़क पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए हल्की बारिश होने की भी बात कही है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी के लिए भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बहुत हल्की बारिश की संभावना है। सुबह के समय हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम होने के साथ प्रमुख सतही हवा उत्तर दिशा से आने की संभावना है। सुबह के समय धुंध/मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-पूर्व दिशा से 06-08 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह गति उत्तर-पूर्व दिशा से 04 किमी प्रति घंटे से कम होकर कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कल आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम/रात के दौरान एक या दो बार बहुत हल्की बारिश की संभावना है। सुबह के समय हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम रहने के साथ प्रमुख सतही हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से आने की संभावना है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/घना कोहरा और कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय दक्षिण दिशा से 06-08 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के दौरान यह गति उत्तर-पूर्व दिशा से 04 किमी प्रति घंटे से कम होकर कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: IMD के अनुसार, 18 जनवरी 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में, 18-20 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की गतिविधि होने की संभावना है।