दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। बुधवार को राजधानी में इस साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा, जब पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और रात में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम और प्रदूषण के चलते दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

उधर, बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर राजधानी पटना का अधिकतम तापमान होली (15 मार्च) तक 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में दिन और रात के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस महसूस हो सकती है। ढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स

Live Updates
14:14 (IST) 13 Mar 2025
Weather LIVE: पूर्वी यूपी में अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 15 और 16 मार्च को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

13:10 (IST) 13 Mar 2025
UP Weather LIVE: झांसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर

यूपी के अधिकतर जिलों के तापमान में काफी इजाफा हो रहा है। झांसी में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, आगरा सहित कई अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

12:59 (IST) 13 Mar 2025
UP Weather LIVE: यूपी के कई जिलों में आज हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत समेत कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

12:07 (IST) 13 Mar 2025
Jammu-Kashmir Weather LIVE: घाटी में बर्फबारी और बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

10:50 (IST) 13 Mar 2025
Bihar Weather LIVE: पटना में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर राजधानी पटना का अधिकतम तापमान होली (15 मार्च) तक 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

10:33 (IST) 13 Mar 2025
Uttarakhand Weather LIVE: उत्तराखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है। बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिली। आज (गुरुवार) पहाड़ी जिलों में बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है।

09:58 (IST) 13 Mar 2025
Rajasthan Weather LIVE: राजस्थान के कई जिलों में गर्मी का असर, बाड़मेर-जैसलमेर में पारा चढ़ा

पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और डीग में गुरुवार सुबह से ही गर्माहट महसूस की जा रही है, जिससे लोगों ने गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के सरहदी जिलों बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान लगातार बढ़ रहा है।

09:49 (IST) 13 Mar 2025
Madhya Pradesh Weather LIVE: मध्य प्रदेश के तीन शहरों में पारा 39 डिग्री के पार

मध्य प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, साफ आसमान की वजह से सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं, जिससे दिन का मौसम ज्यादा गर्म हो गया है। वहीं, रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के तीन शहरों में पारा 39 डिग्री के पार पहुंच चुका है। पांच बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया।

09:42 (IST) 13 Mar 2025
Mausam LIVE: पटना में रात के तापमान में तेजी आने की संभावना

बिहार की राजधानी पटना में में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है, और अगले दो-तीन दिनों में यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा हो सकता है। खासतौर पर रात के तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने की आशंका है।

09:34 (IST) 13 Mar 2025
Mausam LIVE: जयपुर में गर्मी ने दिखाए तेवर, सवेरे से ही चुभने लगी धूप

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गर्मी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को गर्माहट का अहसास कराया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान भी बढ़ता गया और दोपहर तक लोगों को पसीने छुड़ाने लगा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोग अब ठंडे पेय और हल्के कपड़ों की ओर रुख करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और चढ़ सकता है, जिससे लोगों को कड़ी धूप और लू का सामना करना पड़ सकता है।

07:36 (IST) 13 Mar 2025
Weather Live: दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं

IMD के मुताबिक दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और रात में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

05:07 (IST) 13 Mar 2025
Weather Live: दक्षिणी और उत्तर-पूर्व बिहार में पुरवैया हवा करेगी परेशान

आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन दिनों में खासतौर पर दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवैया हवा चलेगी, जिसकी गति झोंकों के साथ 25 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

05:03 (IST) 13 Mar 2025
Weather Live: यूपी में आज दिनभर चलेंगी तेज हवाएं

यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तापमान में कुछ कमी आएगी। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बारिश और ठंडी हवाओं की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का भी अनुमान है।

19:58 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: उत्तराखंड में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में झमाझम बारिश होली के रंगों का मजा किरकिरा कर सकती है। होली वाले दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं तो वही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी संभावना है।

19:44 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: गुजरात में आईएमडी ने जारी की चेतावनी

आईएमडी ने गुजरात के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को राज्य के विभिन्न भागों में तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

19:37 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: मध्य प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में यहां मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

19:16 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: आगरा में बूंदाबांदी

बूंदाबांदी का सिलसिला आगरा और बुंदेलखंड के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। 15 मार्च को प्रदेश के पूर्वी-तराई इलाकों समेत राजधानी से सटे कानपुर में भी बादलों संग बूदाबादी के संकेत हैं।

19:05 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: बुधवार को प्रयागराज में धूप ने लोगों को परेशान किया

बुधवार को दोपहर में झांसी, प्रयागराज, वाराणसी व हमीरपुर आदि में बढ़े हुए तापमान और धूप की तल्खी ने लोगों को परेशान किया।

18:43 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: उत्तराखंड में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में आज कुछ जिलों में बारिश होने की संभवाना जताई जा रही है। होली पर भी मौसम विभाग ने बारिश के आसार व्यक्त किए हैं।

18:25 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: हिमाचल में बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट है। जिससे कोल्ड डे की स्थिति फिर बन सकती है और लोगों को कड़ाके की ठंड परेशान कर सकती है।

18:16 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: होलिका दहन के दिन दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। यहां एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 13 मार्च 2025 को होलिका दहन के दिन दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

18:09 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: कानपुर मंडल में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी यूपी और कानपुर मंडल समेत कुछ इलाकों में आंधी-पानी और तूफान का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

18:01 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: यूपी में तेज हवा चलने के आसार

13 मार्च से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश के कारण कुछ राहत मिलने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

17:54 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: राजस्थान में बदल रहा मौसम

राजस्थान में मौसम ने तेजी से करवट ली है और मार्च की शुरुआत में ही राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है।

17:45 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: मिजोरम में बारिश की संभावना

12-16 मार्च के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

17:34 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: आज यहां पर बारिश के आसार

आज दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

17:27 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: 14 मार्च को बारिश की संभावना

14 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्य, उत्तराखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है।

17:19 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: राजस्थान में भीषण गर्मी

आईएमडी ने 12 मार्च को गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भीषण गर्मी की आशंका जताई है । बनासकांठा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, बोटाद और भावनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कच्छ, मोरबी, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जूनागढ़, पोरबंदर और सूरत में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

17:13 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की संभावना

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

17:01 (IST) 12 Mar 2025
Weather Live: बिहार में तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में3-4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है।