हिंदी न्यूज, Hindi News 24 जुलाई 2018: नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से काले धन के खिलाफ चलाए गए अभियान को बड़ी सफलता मिली है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि स्विस बैंक में भारतीयों की जमा राशि में 34 फीसद तक की कमी आई है। भारत सरकार द्वारा इस बाबत जानकारी मांगे जाने के बाद स्विट्जरलैंड ने यह सूचना मुहैया कराई है। पिछले दिनों स्विस बैंक में एक बार फिर से भारतीयों की राशि बढ़ने की बात कही गई थी। दूसरी तरफ, राजस्थान में मॉब लिंचिंग के बाद एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जोधपुर के भोपालगढ़ इलाके में पांच लोगों ने एक कॉलेज छात्रा को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

गुजरात में पटेलों के बाद अब महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ज्यादातर मांगों को मानने की बात कही है, इसके बावजूद विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र क्रांति मोर्चा के एक कार्यकर्ता की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। औरंगाबाद में हुई इस घटना के बाद मराठा समुदाय बेहद आक्रोशित है। दूसरी तरफ, राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। विपक्ष एक विमान की कीमत में तीन गुना तक की वृद्धि पर सवाल उठा रहा है। इससे संसद में मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मॉब लिंचिंग पर भी देश की सियासत गर्माई हुई है। अलवर में मुस्लिम युवक की हत्या के बाद भी इस तरह की घटनाएं थम नहीं रही हैं। पश्चिम बंगाल में बच्चा चोरी करने के शक में गुस्साई भीड़ ने चार महिलाओं की जमकर पिटाई कर डाली। भीड़ ने महिलाओं को निर्वस्त्र भी कर दिया। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने मध्य प्रदेश में एक महिला की मौत होने की बात कही है। उनका दावा है कि महिला मॉब लिंचिंग की शिकार हुई थी। आप नेता ने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटनाएं कैसे रुक सकती हैं जब सरकार के मंत्री लिंचिंग करने वालों को सम्मानित करेंगे।

Live Blog

हिंदी न्यूज़, Hindi News, Latest Hindi News Today, Read Hindi News, Breaking News:

22:16 (IST)24 Jul 2018
चीफ जस्टिस मिश्रा बोले- प्लीज, मुझे गलत मत समझें, इसलिए बढ़ रहीं हैं मॉब लिंचिंग की घटनाएं

देश भर में कई जगहों पर भीड़ के द्वारा पीटकर हत्या किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने चिंता जताई है। ये बातें उन्होंने ऐसे वक्त में देश के सामने रखी हैं जब राजस्थान के अलवर में रकबर की कथित तौर पर भीड़ के द्वारा पीटकर हत्या की गई है। इस मामले ने पूरे देश में भीड़ की हिंसा और उसकी वैधानिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

21:15 (IST)24 Jul 2018
सरकारी पैसा चोरी कर बन रहे RSS के शिशु मंदिर, राहुल के आरोप वाला वीडियो कांग्रेस ने हटाया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा मानहानि का मुकदमा झेल रहे राहुल गांधी ने एक बार फिर से संघ पर हमला बोला है। लेकिन राहुल के भाषण का ये वीडियो कांग्रेस के मीडिया सेल ने ट्विटर और यू—ट्यूब से हटा लिया है। ये भाषण राहुल गांधी ने सोमवार (23 जुलाई) को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक के दौरान दिया था। अपने भाषण में राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को जमकर खरी—खोटी सुनाई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

20:21 (IST)24 Jul 2018
जिसे साहिल शर्मा समझती थी वह निकला 3 बच्चों का बाप नईम खान, गर्लफ्रेंड ने किया केस

गोवा की रहने वाली ईसाई महिला ने सोमवार को बरेली रेंज के आईजी देवेंद्र सिंह ठाकुर के पास शिकायत दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि बदायूं के रहने वाले नईम खान ने फेसबुक पर उससे साहिल शर्मा बनकर पहले दोस्ती की। इसके बाद महिला ने दावा किया कि वह कई बार उससे मिलने के लिए गोवा जाता रहा। जबकि वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला ने कहा कि वह पहले ही आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 417 (धोखाधड़ी के तहत सजा) के तहत मामला दर्ज करवा चुकी है। यहांं पढ़ें पूरी खबर।   

19:03 (IST)24 Jul 2018
UP: बलात्कार की नीयत से जंगल में लड़की को खींचते लड़कों का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

बहुत अधिक समय नहीं हुआ है जब उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में कुछ लड़के एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ छेड़खानी कर रहे थे। ऐसा ही एक वीडियो फिर से तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो झांसी का है। वीडियो में दिख रहा है कि ​कुछ लड़के एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी कर रहे हैं। ये वी​डियो झांसी जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर चिरगांव पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

17:15 (IST)24 Jul 2018
52 वीडियो डाउनलोड कर सीखा मर्डर का तरीका

हर अपराधी को यह भूल होती है कि वो जुर्म कर के कानून के हाथों से बच निकलेगा और यही भूल उसकी गलती साबित होती है। चेन्नई में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बड़ी सफाई से हत्या कर दी और वो इस मुगालते में था कि पुलिस उस तक कभी नहीं पहुंच सकेगी। लेकिन आखिरकार वो कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सका। 34 साल के डी रामदास को पुलिस ने अपनी 28 साल की पत्नी पुष्पा की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। - पढ़ें पूरी खबर

17:04 (IST)24 Jul 2018
UN लिस्‍ट में शामिल तीन आतंकी पाकिस्‍तान में लड़ रहे चुनाव, वोटिंग से ऐन पहले खुली आयोग की नींद

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने मंगलवार (24 जुलाई) को आदेश दिया कि अल्लाहू अकबर तहरीक के तीन चुनावी उम्मीदवार अपनी कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट की प्रतियां आयोग में दाखिल करें। पाकिस्तान के अखबर द डॉन की खबर के मुताबिक, आयोग को सूचना मिली है कि इन तीन उम्मीदवारों का नाम संयुक्त राष्ट्र के द्वारा वांछित आतंकियों की सूची में शामिल है। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:56 (IST)24 Jul 2018
मलेशिया में रवि किशन के साथ पार्टी करती दिखीं आम्रपाली दुबे

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2018 में भोजपुरी कलाकारों की उपस्थिति ने अब तक खूब सुर्खियां बटोरी हैं। मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित इस अवार्ड समारोह में भोजपुरी मेगा स्टार रवि किशन, सुपर स्टार दिनेश लाल यादव और पवन सिंह जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद थे तो वहीं आम्रपाली दूबे, सुभि शर्मा, संभावना सेठ, जैसी अभिनेत्रियों ने भी इस अवार्ड समारोह में मौजूद होकर इसकी शोभा बढ़ाई। भोजपुरी फिल्मों की बेहतरीन अदाकारा आम्रपाली दुबे मलेशिया में मेगा स्टार रवि किशन के साथ पार्टी करती नजर आईं। आम्रपाली दुबे ने पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। - पढ़ें पूरी खबर

16:13 (IST)24 Jul 2018
मनोज तिवारी के बाद अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल राजनीति में आजमाएंगे किस्मत, यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मनोज तिवारी के बाद अब भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाएंगें। उन्होंने बिहार के महाराजगंज संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

15:46 (IST)24 Jul 2018
संसद में नेताओं की शेर-ओ-शायरी से खफा हुए जावेद अख्तर

मशहूर शायर, लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने देश की सबसे बड़ी पंचायत में होने वाली शेर-ओ-शायरी पर नाराजगी जाहिर की है। जावेद अख्तर ने संसद में कविताओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाले सांसदों से हाथ जोड़कर अपील किया है वो शब्दों के उच्चारण के साथ खिलवाड़ ना करें। - पढ़ें पूरी खबर

15:32 (IST)24 Jul 2018
बंगाल: बच्चाचोर समझ भीड़ ने महिलाओं को बनाया निशाना, 2 को किया निर्वस्त्र, पुलिस ने बचाया

एक बार फिर भीड़ ने चार महिलाओं की कथित तौर पर बच्चाचोर होने के शक में पिटाई कर दी। ये मामला सोमवार (23 जुलाई, 2018) को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ। पुलिस ने बताया कि भीड़ इस कदर उग्र थी कि दो महिलाओं की कथित तौर पर कपड़े उतारकर भी पिटाई हुई। ये वाकया धुपगुरी ब्लॉक के दावकीमारी गांव में हुआ। ये इस जिले में भीड़ के द्वारा बच्चाचोर होने के शक में किसी को पीटे जाने का चौथा मामला है। पिछले हफ्ते, इसी जिले और ब्लॉक में एक महिला की बच्चा चोर होने के शक में पिटाई की गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

14:55 (IST)24 Jul 2018
अंडर19: अर्जुन तेंडुलकर फ्लॉप, नतिनी ने दिखाया तूफानी खेल

क्रिकेट के मैदान पर एक ओर जहां सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फ्लॉप हो रहे हैं, वहीं, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मखाया नतिनी के बेटे थांडो धमाल मचा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

14:37 (IST)24 Jul 2018
ब्रेकिंग: हिंदू युवती से शादी करने गया था मुस्लिम युवक, मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में कर डाली पिटाई

यूपी के गाजियाबाद की तहसील में उस वक्त हंगामा मच गया, जब अचानक कुछ लोगों ने मौके पर आकर एक युवक और युवती को पीटना शुरू कर दिया। ये दोनों यहां मैरिज रजिस्ट्रार के कार्यालय में अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाने के लिए आए थे। दोनों को पीटने वाले लोगों का आरोप था कि लड़के ने लव जिहाद के कारण लड़की को फंसाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

14:23 (IST)24 Jul 2018
ऊंट को बियर पीते देखा है? नहीं देखा तो देख लें ये वीडियो

अगर क्या आपने कभी किसी जानवर को बीयर पीते हुए देखा है? यकीनन इस सवाल के जवाब में आप 'ना' कहेंगे क्योंकि ऐसा आम तौर पर नहीं देखा गया है। लेकिन सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ऊंट बड़े आराम से बीयर का लुत्फ उठाता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का है। इस वीडियो को 22 जुलाई को इंस्टग्राम पर browncardigan नाम के पेज से शेयर किया गया था। - पढ़ें पूरी खबर

14:06 (IST)24 Jul 2018
दो बार भाजपा सांसद रहे चंदन मित्रा ने बताया क्‍यों गए तृणमूल कांग्रेस में

पूर्व पत्रकार और राजनेता चंदन मित्रा ने​ पिछले हफ्ते भाजपा छोड़ दी और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। ये वही तृणमूल कांग्रेस है जिस पर एक बार मित्रा ने बंगाल में 'आतंक का राज' चलाने का आरोप लगाया था। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

13:47 (IST)24 Jul 2018
ऐसा रेस्क्यू शायद ही देखा हो आपने, इंटरनेट पर लोगों को आया पसंद

हाल ही में थाइलैंड के फुटबॉल खिलाड़ियों को एक अंधेरी गुफा से बचाने के लिए किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चर्चे में रहा। एक दुर्गम जगह पर चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए 12 युवा खिलाड़ियों और उनके कोच को बड़ी ही मुश्किल से बचाया गया था। अब एक और बेहद ही खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है। जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अब तक देखा है। - पढ़ें पूरी खबर

13:20 (IST)24 Jul 2018
राजस्‍थान में दूध के भाव बिक रहा गाय का मूत्र, अच्‍छा कमा रहे डेयरी वाले

राजस्थान में गौमूत्र दूध की कीमत में बिक रहा है। इससे यहां गाय पालने वाले किसानों और डेयरी उ‌द्योग चलाने वालों को काफी फायदा हो रहा है। गौमूत्र की इतनी मांग है कि गिर और थारपारकर जैसी गाय की मूत्र को किसान 15 से 30रूपये लीटर हॉलसेल मार्केट में बेच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

13:07 (IST)24 Jul 2018
Maratha Kranti Morcha: महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद की कार पर मराठा आरक्षण समर्थकों का हमला, बाल-बाल बचे

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थानीय निवासियों ने शिव सेना के सांसद चंद्र कांत खैरे के वाहन पर हमला बोल दिया। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक सांसद वहां एक समर्थक के अंतिम संस्कार और शवयात्रा में शामिल होने के लिए गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

13:03 (IST)24 Jul 2018
ऐश्वर्या-आराध्या पर लिखा कुछ ऐसा कि भड़क गए अभिषेक बच्चन

पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन को लेकर एक न्यूज पोर्टल द्वारा चलाए गए खबर को लेकर अभिषेक बच्चन बुरी तरह भड़क गए हैं। कई न्यूज पोर्ट्लों ने खबर चलाई थी कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद अभिषेक बच्चन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि 'झूठी खबरें फैलाना बंद करें। मैं यह समझता हूं कि आप पर लगातार खबरें देने का दबाव है, लेकिन ये तब तारीफ के काबिल होगा जब आप इस काम को पूरी ज‍िम्मेदारी से करें, धन्यवाद।' अभिषेक बच्चन की इस नाराजगी के बाद न्यूज पोर्टल ने अपनी खबर हटा ली है। - पढ़ें पूरी खबर

12:34 (IST)24 Jul 2018
योगी बोले- पीएम मोदी से गले मिलना राहुल गांधी का राजनीतिक स्टंट, मेरे साथ ऐसा करने से पहले 10 बार सोचेंगे

संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को गले लगाए जाने पर शुरू हुई सियासत अभी भी जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि वे इस तरह के स्टंट को स्वीकार नहीं करते। मेरे साथ ऐसा करने से पहले राहुल गांधी 10 बार सोचेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

12:23 (IST)24 Jul 2018
आम्रपाली दुबे के साथ मलेशिया में मस्ती करते दिखे 'निरहुआ'

मलेशिया में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2018 समारोह में भोजपुरी इंडस्ट्री के करीब - करीब सभी दिग्गज कलाकारों ने शिरकत किया। इस समारोह में बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिनेश लाल यादव ने जीता। जबकि बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का अवार्ड मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को मिला। अब भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार 'निरहुआ' यानी दिनेश लाल यादव ने आम्रपाली दूबे के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। - पढ़ें पूरी खबर

11:11 (IST)24 Jul 2018
राजस्थान भाजपा का फार्मूला, संगठन में रहें या चुनाव लड़ें, छिनेगी कई सांसद-विधायकों की कुर्सी!

आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने एक नया फाॅर्मूला तैयार किया है। इसके तहत जो लोग संगठन में काम करेंगे, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया जाएगा। वहीं, जो चुनाव लड़ेंगे उन्हें संगठन के दायित्वों से मुक्ति दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

10:24 (IST)24 Jul 2018
यूपी: दलित युवक की निर्मम पिटाई, फिर अंबेडकर को दिलवाई गाली, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां ऊंची जाति के युवकों द्वारा एक दलित युवक की पहले निर्मम पिटाई की गई और फिर उसे बाबा साहब अंबेडकर को गाली देने के लिए मजबूर किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

10:09 (IST)24 Jul 2018
SBI Clerk Pre Result 2018: परिणाम घोषित, यहां करें चेक

SBI Clerk Prelims Result 2018, State Bank of India, SBI ने क्लर्क प्रीलिम्स 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स के लिए आवेदन किया था वह अपना रिजल्ट अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। SBI Clerk prelims result 2018 को sbi.co.in/careers पर देख सकते हैं। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर।

09:38 (IST)24 Jul 2018
नक्सली बन अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को दी धमकी, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को कई दिनों से एक नक्सली नेता के नाम पर पैसे मांगने के काॅल आ रहे थे। आखिरकार भूपेश सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जब इस मामले की जांच हाईटेक तरीके से की तो एक बड़ा खुलासा हुआ। दरअसल, पैसे मांगने वाला कोई नक्सली नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश के कांग्रेस नेता हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

09:11 (IST)24 Jul 2018
RSS के बड़े नेता बोले- लोग बीफ ना खाएं तो रुक जाएगा भीड़ का कत्ल-ए-आम

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार हिंदू जागरण मंच की इकाई का उद्धाटन करने के लिए झारखंड पहुंचे हुए थे। रांची में उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोग यदि बीफ खाना छोड़ दें तो मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं रुक सकती हैं...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

09:08 (IST)24 Jul 2018
सपा नेता बोले- सबसे ज्यदा बूचड़खाने भाजपा नेताओं के, ज्यादातर मुसलमान मांस नहीं खाते गाय पालते हैं

उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी नेता राम गोविंद चौधरी ने भी इस बाबत भाजपा और संघ पर करारा हमला बोला है। उन्होंने गौहत्या के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। कहा कि देश में चल रहे कत्लखानों में से ज्यादातर को भाजपा के लोग चला रहे हैं। कत्लखाने चलाने वाले लोग सबसे ज्यादा भाजपा के हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

09:07 (IST)24 Jul 2018
मोदी की गधे पर बैठी तस्वीर शेयर की, दर्ज हुई FIR तो फरार हुआ आरोपी

इन दिनों सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरों के वायरल होने के मामले बढ़ गए हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है, जहां एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गदहे पर बैठी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आराेपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।