Coronavirus: देश में घातक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या मंगलवार (24 मार्च, 2020) को बढ़कर 468 पहुंच गई। संक्रमण से 9 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल मामलों में से 424 एक्टिव केस हैं। देशभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार परामर्श जारी कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि वो संक्रमण से बचने के लिए घरों में ही रहें। इसी बीच देशभर में अबतक 548 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया जा चुका है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं।
भारत में COVID-19 के केस 400 पार, 5 प्वॉइंट्स में जानें आखिर देरी क्यों हो सकती है बेहद घातक
गुजरातः ‘जनता कर्फ्यू’ के बीच अहमदाबाद में शाम को सरेराह भीड़ जुट मनाने लगी थी जश्न, 40 पर केस
लॉकडाउन में किसी भी नागरिक को गैर जरूरी तौर पर घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इस दौरान तमाम नागरिकों के मन में बहुत से सवाल होंगे, इसलिए इस बंदी में जरूरी सवाल और उनके जवाब हम आपको यहां बता रहें हैं-
सवाल- मुझे जरूरी तौर पर शहर से बाहर जाना है, क्या में विमान से जा सकता हूं?
जवाब- हां… मगर सिर्फ मंगलवार रात 11:59 बजे तक ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि मंगलवार के बाद घरेलू उड़ानें निलंबित कर दी जाएंगी।
सवाल- क्या में नोएडा से दिल्ली काम पर आ सकता हूं?
जवाब- हां… मगर इसकी अनुमति सिर्फ जरुरी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के लिए हैं। जैसे पुलिस, फायर, हॉस्पिटल, मीडिया और मेडिकल इमरजेंसी।
सवाल- मैं डायबिटीज का मरीज हूं और क्या मैं इंसुलिन के लिए मेडिकल शॉप पर जा सकता हूं?
जवाब- हां… सभी मेडिकल शॉप खुली हैं।
सवाल- मेरे पास नकद राशि नहीं है, इसके लिए मैं कहां जा सकता हूं?
जवाब- आप अपने क्षेत्र के करीबी एटीएम या बैंक में जा सकते हैं।
सवाल- मेरा कुत्ता घर पर है, क्या मैं उसे घुमाने के लिए बाहर ले जा सकता हूं?
जवाब- हां… हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि वो अपने घरों में ही रहें। यहां तक कि वो अपने घरों से बाहर ना निकलें, जब तक कोई जरुरी काम ना हो। अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो सामाजिक दूरी का ख्याल जरुर रखें।
सवाल- मुझे फिजियोथेरेपी की जरुरत है, क्या में घर से बाहर जा सकता हूं?
जवाब- जरूर… मेडिकल सर्विस ‘आवश्यक’ काम में शामिल हैं।
सवाल- मेरे घर की बिजली चली गई हैं, मैं क्या कर सकता हूं?
जवाब- आप इसकी शिकायत कर सकती हैं, क्योंकि बिजली, पानी आदि आवश्यक सेवाओं में शामिल हैं।
सवाल- क्या में स्थानीय मंदिर, मस्जिद या चर्च में जा सकता हूं?
जवाब- नहीं… सरकार ने आदेश दिए हैं कि सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
सवाल- मेरी अपनी कार नहीं है, आपातकालीन स्थिति में क्या कर सकता हूं?
जवाब- सभी आपातकालीन स्थिति में आप एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन कर सकते हैं।
सवाल- मैं पुलिस को इसकी जानकारी कैसे दूं कि में ‘आवश्यक’ श्रेणी में आता हूं और मेरा बाहर निकला जरुरी है?
जवाब- आप किसी कंपनी या संगठन द्वारा दिया गया अपना आईडी कार्ड दिखा सकते हैं।
सवाल- मेरे घर से सब्जी की दुकान दूरी पर है। क्या मैं वहां जाकर खरीदारी कर सकता हूं?
जवाब- हां… आप जा सकते हैं, ये जरूरी सेवाओं में शामिल है।
सवाल- अगर कोई लॉकडाउन का नियम तोड़ रहा हैं तो मैं उसकी शिकायत कर सकता हूं?
जवाब- हां… आप पुलिस को इसकी सूचना दे सकते हैं।
सवाल- क्या मैं उबर और ओला कैब की सर्विस ले सकता हूं?
जवाब- उबर ने 31 मार्च तक अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं। इसके अलावा ओला अपनी सेवाएं एक सीमित दायरे में दे रहा है।
सवाल- मैं बाहर से फूड ऑर्डर करना चाहता हूं, क्या इसकी अनुमति है?
जवाब- हां…