Modi Cabinet Ministers List of India 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। पीएम ने अपने पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और ऐसे अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।

मोदी सरकार 3.0 में पुराने प्रमुख मंत्रियों के विभाग नहीं बदले गए हैं। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, नितिन जयराम गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री, शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री, कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री, डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर को विदेश मंत्री, मनोहर लाल खट्टर को आवास और शहरी मामलों के मंत्री, बिजली मंत्री, एच. डी. कुमारस्वामी को भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री और पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

नरेंद्र मोदी की सरकार में 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्रियों को जगह दी गई है। नई सरकार में 32 नए चेहरे हैं। बात अगर महिला मंत्रियों की करें तो इस बार मोदी सरकार में सात महिलाओं को मंत्री बनाया गया है जबकि उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 11 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

Cabinet Ministers List of India 2024: Check Full List of Modi Mantri Mandal Here

मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री: राष्ट्रपति ने रविवार शाम राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, खट्टर कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, प्रल्हाद जोशी, राम मोहन नायडु, गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव, ज्योदिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजीजू, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, सीआर पाटिल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार: राष्ट्रपति ने जिन सासंदों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ दिलाई गई, उनमें अर्जुनराम मेघवाल, प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, जयंत चौधरी शामिल हैं।

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 10 जून LIVE: यहां पढ़े देश और दुनिया की आज की सभी खबरें

ये बनाए गए राज्यमंत्री – जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा

Cabinet Ministers List of India 2024: Check Full List Mantri Mandal Here

Live Updates
16:58 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: ‘हम लोग समय समय देखकर काम नहीं करते’- मोदी

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी ने पीएमओ की टीम को संबोधित करते हुए कहा , “हम वो लोग नहीं हैं जिनका ऑफिस इतने बजे शुरू होता है और इतने बजे खत्म होता है। हम वो लोग नहीं हैं, हम समय से बंधे नहीं हैं, हमारी सोच की कोई सीमा नहीं है, और हमारे प्रयासों का कोई मापदंड नहीं है। जो इससे परे हैं वो मेरी टीम हैं और देश उस टीम पर भरोसा करता है।”

16:37 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: कर्नाटक कांग्रेस नेता ने राज्य से किसी पिछड़ा-दलित सांसद को मंत्री नहीं बनाने पर NDA की आलोचना की

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: कर्नाटक के गृह मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर ने राज्य के पिछड़ा वर्ग और दलित समुदाय से किसी सांसद को मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं करने को लेकर सोमवार को NDA सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि सरकार गठन की कवायद में इन समुदायों की ‘‘अनदेखी’’ की गई। परमेश्वर ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वे (भाजपा/राजग) पिछड़े वर्गों और दलित समुदायों को नहीं चाहते हैं। इन समुदायों से ऐसे कई लोग हैं जो राज्य में उस पार्टी से चुने गए हैं।’’

16:16 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी मोदी कैबिनेट की पहली बैठक

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट मीटिंग थोड़ी देर में शुरू होगी।

15:52 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: हर्ष मल्होत्रा बोले- हमें वादे पूरे करने होंगे

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है, हम भाजपा द्वारा दिए गए घोषणापत्र को पूरा करने के लिए काम करेंगे…एनडीए ने चुनाव लड़ा है, हमने कहा था कि एनडीए की सरकार बनेगी और ऐसा हुआ है।

15:43 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: MVA ने अजित पवार पर साधा निशाना

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE:  महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन MVA के नेताओं ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की हिस्सेदारी को लेकर उनपर निशाना साधा। संजय राउत ने कहा, ‘‘जब आप किसी का गुलाम बनने का फैसला करते हैं तो यही पाते हैं।’’

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यदि अजित पवार नीत राकांपा राज्य मंत्री का पद स्वीकार नहीं करती है, तो उन्हें भविष्य में कोई कैबिनेट मंत्री पद भूल जाना चाहिए। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘अजित पवार को देर-सवेर महसूस होगा कि भाजपा के पास अपने सहयोगियों के लिए इस्तेमाल करो और हटाओ की नीति है।’’

15:30 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: कौन हैं अजय टम्टा? दूसरी बार बने केंद्रीय मंत्री

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE:  उत्तराखंड की अल्मोड़ा लोकसभा सीट (सुरक्षित) पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा सांसद अजय टम्टा को राज्य मंत्री बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन पर दूसरी बार भरोसा जताया है। इससे पहले, 2014 में पहली बार सांसद चुने गए 51 वर्षीय टम्टा को मोदी ने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी। अजय टम्टा की चुनावी यात्रा में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा उनके चिर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं ।

2009 में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा के हाथों हारने के बाद अजय टम्टा ने अगले तीन आम चुनावों 2014,2019 और 2024 में उन्हें शिकस्त दी । अजय टम्टा दो बार-2007 और 2012 में अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर सीट से विधायक भी रह चुके हैं । वह 2007 में भुवन चंद्र खंडूरी की सरकार में उद्यान मंत्री भी रहे । अजय टम्टा ने केवल 23 साल की उम्र में राजनीति में कदम रख दिया था और उसके बाद वह कई वर्ष तक पंचायत स्तर पर सक्रिय रहे । अजय टम्टा की छवि एक सरल, बेदाग और विवादों से दूर रहने वाले राजनीतिज्ञ की रही है । सांगठनिक स्तर पर कार्यकर्ताओं से मित्रवत व्यवहार के अलावा जनता के बीच उन्होंने अपनी लोकप्रिय छवि बनाए रखी है । इसी कारण पार्टी ने अल्मोड़ा से एक बार फिर उन पर दांव खेला जो सही साबित हुआ।

15:29 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: क्या इस्तीफा देंगे सुरेश गोपी?

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: केरल के बीजेपी सांसद सुरेश गोपी ने इस्तीफा देने की खबरों पर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत खबर फैलाई जा रही है कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह सरासर गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।

15:06 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: कौन हैं जुएल ओरम? ओडिशा के आदिवासी सांसद, मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: ओडिशा में आदिवासी नेतृत्व के प्रतीक माने जाने वाले BJP के वरिष्ठ नेता जुएल ओराम को रविवार को नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से संबंध रखने वाले 63 वर्षीय नेता को देश के पहले आदिवासी मामलों के मंत्री होने का गौरव प्राप्त है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जनजातीय मामलों के मंत्रालय की स्थापना की गई थी और तब ओराम इस मंत्रालय के पहले मंत्री बने थे। विधायक और सांसद के रूप में उनका लंबा राजनीतिक अनुभव है। उनकी चुनावी जीत में 1990 और 1995 में आदिवासी बहुल बोनाई विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीत शामिल है। आदिवासी नेता ओराम सुंदरगढ़ सीट से छह बार लोकसभा के लिए चुने गए। इसके अलावा, वे तीन बार भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष भी रहे। 

14:55 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: भारत के लोगों ने बीजेपी को बहुमत से वंचित कर संविधान की रक्षा की – सीपीआई एम

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो ने मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद कहा कि 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों के नतीजे भाजपा के लिए एक बड़ा झटका हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने भाजपा को उसके दम पर बहुमत से वंचित करके संविधान की रक्षा की।

14:49 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मंत्री बनने के बाद मोदी के पहले फैसले पर रामदास अठावले का पहला बयान

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE:  रामदास अठावले ने कहा कि पीएम ने कल ही चाय पर बना दिया था कि उनका अगले सौ दिन का प्लान तैयार हैं। इसी प्लान के तहत किसानों के खाते में बीस हजार करोड़ रुपये डाले जाएंगे। एनसीपी के मंत्रिमंडल में न शामिल होने पर उन्होंने कहा कि अजित दादा का हमारे गठबंधन में अहम हिस्सा है। उनके 42 विधायक हमारे साथ हैं।

14:26 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मोदी कैबिनेट में अजित पवार की राकांपा को जगह न मिलना हैरानी की बात नहीं- सुप्रिया सुले

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: NCP-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने सोमवार को कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी कैबिनेट में अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को जगह नहीं मिलने से कोई हैरानी नहीं हुई।

बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ‘‘UPA के कार्यकाल में राकांपा ने (पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह की सरकार में एक सहयोगी के तौर पर काम किया था। मनमोहन जी ने पवार साहेब के प्रति भरोसा और प्रेम दिखाया था। उन्हें ढाई कैबिनेट पद मिले, जबकि उस समय पार्टी के केवल आठ या नौ सांसद थे।’’

13:56 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मोदी सरकार में भाजपा सहयोगियों को अधिक स्थान मिले

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सहयोगियों को पांच कैबिनेट मंत्री पद मिले हैं क्योंकि पार्टी लोकसभा में बहुमत के लिए सहयोगियों पर निर्भर है। निवर्तमान सरकार में सहयोगी दलों के पास एक भी कैबिनेट पद नहीं था। निवर्तमान मंत्रिपरिषद में भाजपा के सहयोगी दलों से दो राज्य मंत्री थे – अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल और आरपीआई (ए) के रामदास आठवले – इस बार दो स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं।

जनता दल (सेक्युलर) के एच डी कुमारस्वामी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन उर्फ ​​ललन सिंह, तेलुगु देशम पार्टी के किंजरापु राम मोहन नायडू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। शिवसेना के प्रतापराव जाधव और राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी ने स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। दूसरी नरेन्द्र मोदी सरकार में भाजपा के सहयोगी दलों से कोई स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री नहीं था।

13:45 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: यूपी में मोदी सरकार ने ऐसा साधा जातीय संतुलन

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मोदी सरकार 3.0 में यूपी से कुल दस मंत्री शामिल किए गए हैं। इन मंत्रियों के जरिए बीजेपी ने यूपी में जातीय संतुलन साधने की कोशिश भी की है। मोदी सरकार-तीन में उप्र से पांच पिछड़े, दो दलित और तीन अगड़ी जाति के नेताओं को मौका मिला है।

नई सरकार में उप्र से प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के पांच सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें मोदी (तेली-वैश्य), जयंत चौधरी (जाट), पंकज चौधरी (कुर्मी), अनुप्रिया पटेल (कुर्मी) और बीएल वर्मा (लोध) जाति से आते हैं। सरकार में उप्र से दलित समाज से आने वाले कमलेश पासवान (पासी) और एसपी बघेल (धनगर) बिरादरी को भी स्थान दिया गया है। मोदी के बाद दूसरे नंबर पर शपथ लेने वाले राजनाथ सिंह और राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह जहां क्षत्रिय समाज से आते हैं, वहीं एक और राज्‍य मंत्री जितिन प्रसाद ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

13:43 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मोदी सरकार में मंत्री बनाए गए बंदी संजय कुमार कौन हैं?

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: बंडी संजय कुमार तेलंगाना से आते हैं। उनकी गिनती बीजेपी के तेजतर्रार नेताओं में होती है। बंडी संजय कुमार ने सियासत की शुरुआत स्वयंसेवक संघ की विद्यार्थी शाखा ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद’ (एबीवीपी) के जरिए की।

दक्षिणपंथी संगठनों से गहरे जुड़ाव ने उन्हें एक स्पष्ट वैचारिक और राजनीतिक दिशा प्रदान की, वे धीरे-धीरे एक आक्रामक हिंदूवादी नेता के रूप में लोकप्रिय हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कुमार ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में 2.25 लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से तेलंगाना में करीमनगर लोकसभा सीट बरकरार रखी। कुमार ने 2019 के लोकसभा चुनाव में करीमनगर सीट से 96,009 वोट से जीत हासिल की। ​​2020 में उन्हें भाजपा की तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

13:27 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: कौन हैं सतीश चंद्र दुबे? मोदी सरकार में बनाए गए मंत्री

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: बिहार BJP के कद्दावर ब्राह्मण नेता माने जाने वाले सतीश चंद्र दुबे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया है। बिहार के चंपारण क्षेत्र में गन्ना किसानों के मुद्दों को लेकर मुखर रहे राज्यसभा सदस्य दुबे ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को उत्तर बिहार में उच्च जाति का वोट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वर्ष 2014 से 2019 तक वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके दुबे सांसद बनने से पहले चनपटिया और नरकटियागंज से विधायक भी रह चुके हैं।

13:23 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: चुनाव हारने के बाद भी पिछली सरकार का यह मंत्री किया गया रिपीट

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: एल. मुरुगन पिछली सरकार के एकमात्र ऐसे राज्य मंत्री हैं जो चुनाव हार गए थे लेकिन उन्हें बरकरार रखा गया है। वे पहले से ही राज्यसभा के सदस्य हैं। 

13:22 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: पिछली सरकार के किन मंत्रियों को नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह?

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और नारायण राणे समेत पूर्ववर्ती सरकार के 37 मंत्रियों को रविवार को शपथ लेने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया है। पुरुषोत्तम रुपाला, अर्जुन मुंडा, आर के सिंह और महेंद्र नाथ पांडे मोदी के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे लेकिन उन्हें नयी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया। तीनों स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को बरकरार रखा गया है जबकि पिछली सरकार के 42 राज्य मंत्रियों में से 30 को इस बार हटा दिया गया है।

जिन नेताओं को मंत्रिपरिषद में दोबारा शामिल नहीं किया गया है, उनमें वी के सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी चौबे, रावसाहेब दानवे, साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव बालियान, राजीव चंद्रशेखर, सुभाष सरकार, निसिथ प्रमाणिक, राजकुमार रंजन सिंह और प्रतिमा भौमिक शामिल हैं। मीनाक्षी लेखी, मुंजापारा महेंद्रभाई, अजय कुमार मिश्रा, कैलाश चौधरी, कपिल मोरेश्वर पाटिल, भारती प्रवीण पवार, कौशल किशोर, भगवंत खुबा और वी. मुरलीधरन को भी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया है।

13:20 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मंत्री बनने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू का पहला बयान

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्री बनने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा – मुझे पहले से ही जिम्मेदारी मिली हुई है… प्रधानमंत्री मुझे जो भी मंत्रालय देंगे, मैं उसे स्वीकार करूंगा। मंत्री बनाए जाने से बड़ी कोई बात नहीं है, भले ही वह सांसद न हो… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कहते हैं, वह कभी अपने रुख से पीछे नहीं हटते…

उन्होंने कहा कि पंजाब की तुलना में यूपी और बिहार को संभालना ज्यादा मुश्किल है। अगर वहां की स्थिति संभाली जा सकती है, तो पंजाब को आसानी से संभाला जा सकता है… कांग्रेस ने कभी पंजाब के लिए काम नहीं किया… पंजाब के हर जिले में नारकोटिक्स का दफ्तर होगा… किसानों का मुद्दा मेरी जिम्मेदारी है और मैं सुनिश्चित करूंगा कि इसका समाधान हो।

12:26 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: शपथ समारोह में कौन-कौन हुआ शामिल?

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE:  रविवार को समोराह में प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ भी मौजूद थे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। गुजरात की पूर्व विधायक तेजश्री पटेल और राज्य सरकार में मंत्री रहीं निर्मला वाधवानी भी समारोह में शामिल हुईं। बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान, रजनीकांत, अक्षय कुमार और रवीना टंडन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत भी समारोह में मौजूद थीं। उद्योगपति गौतम अडाणी, मुकेश अंबानी और उनके बेटे एवं बेटी समेत उनका परिवार भी समारोह में मौजूद था। 

12:24 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: शपथ कार्यक्रम में परिधानों में दिखी विविधता

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE:  शपथ लेने वाले मंत्रियों में से कई ने पारंपरिक परिधान पहनकर शपथ ली। सोनोवाल ने असम का ‘गमोसा’ (गमछा) पहना था जबकि लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा) के सांसद चिराग पासवान ने काले रंग का ‘गलाबंद’ पहना हुआ था। मंत्रिमंडल में दोबारा जगह पाने वालों में शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को नीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसके ऊपर उन्होंने काली ‘बंडी’ पहनी थी और साथ में केसरिया रंग का ‘पॉकेट स्क्वायर’ भी था। गिरिराज सिंह ने केसरिया रंग की ‘बंडी’ पहनी थी। अर्जुन राम मेघवाल ने पारंपरिक राजस्थानी टोपी पहनी हुई थी। हरदीप सिंह पुरी ने मैरून रंग की पगड़ी और उसी रंग का ‘वेस्टकोट’ पहना था।

12:21 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मंत्रियों ने हिंदी और अंग्रेजी में शपथ ली

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनने वाले नेताओं ने हिंदी एवं अंग्रेजी में शपथ ली और राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान मंच पर बैठे इन नए मंत्रियों ने अपने परिधानों के जरिए देश की विविधता का परिचय दिया। नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह और किरेन रिजिजू जैसे अधिकतर मंत्रियों ने जहां हिंदी में शपथ ली, वहीं कई मंत्रियों ने अंग्रेजी में शपथ लेने का विकल्प चुना, जिनमें निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, एच डी कुमारस्वामी और सर्बानंद सोनोवाल जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

11:41 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मोदी सरकार में अभी कितने मंत्री और बनाए जा सकते हैं?

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: केंद्र सरकार में ज्यादा से ज्यादा 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल मोदी सरकार 3.0 में 72 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। यह संख्या अधिकतम स्वीकृत संख्या 81 से केवल नौ कम है।

11:36 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मंत्री बनने के बाद क्या बोले एल मुरगन?

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और तमिलनाडु के बीजेपी ने एल मुरगन ने मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद कहा कि 2047 तक देश को विकसित बनाने के लिए हमारे पीएम के पास है विजन है। वो हमेशा देश के विकास के बारे में सोचते हैं। 

11:31 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी ने मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर फारुक अब्दुल्ला ने क्या कहा?

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: जम्मू – कश्मीर के पूर्व प्रधानमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा – दिल्ली में नई सरकार बनी है और मैं प्रधानमंत्री को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे इस देश को शांति और लोगों की समृद्धि की ओर ले जाएंगे और चुनावी बयानबाजी को भूल जाएंगे… उन्हें देश में पैदा की गई नफरत को दूर करना होगा।

11:11 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मध्य प्रदेश से कितने नेताओं को मिली मोदी मंत्रिमंडल में जगह?

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी सरकार में मध्य प्रदेश से मंत्रियों की संख्या पिछले कार्यकाल की तरह ही छह पर अपरिवर्तित बनी रही। पिछली सरकार में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन मध्य प्रदेश से मंत्री थे। मुरुगन तमिलनाडु से हैं, लेकिन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में रविवार को सिंधिया, मुरुगन और वीरेंद्र कुमार को बरकरार रखा गया। भाजपा के दिग्गज नेता और राज्य के चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, धार सांसद सावित्री ठाकुर और बैतूल सांसद दुर्गादास उइके को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। 

10:56 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मोदी सरकार में महाराष्ट्र के आठ मंत्री?

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: इस बार महाराष्ट्र के छह सासंदों को मोदी सरकार में मंत्री पद दिया गया है। इनमें बीजेपी को चार और सहयोगी शिवसेना तथा भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) को एक-एक मंत्री पद मिला। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने प्रफुल्ल पटेल को भाजपा की ओर से स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री की पेशकश को ठुकरा दिया और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने पर जोर दिया।

10:35 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: मोदी कैबिनेट में राज्यसभा के 11 सदस्य

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद में 11 राज्यसभा सदस्यों को शामिल किया गया है। मोदी की तीसरी मंत्रिपरिषद में लोकसभा के 59 नवनिर्वाचित सदस्य हैं। नये राज्य मंत्रियों में से रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन न तो लोकसभा के सदस्य हैं और न ही राज्यसभा के तथा उन्हें शपथ लेने के छह महीने के भीतर संसद का सदस्य बनना होगा।

कैबिनेट मंत्रियों में जो राज्यसभा सदस्य हैं उनमें जगत प्रकाश नड्डा, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा के सदस्य हैं लेकिन इस बार वे लोकसभा के लिए चुने गए हैं। राज्य मंत्री के रूप में शामिल किए गए राज्यसभा सदस्यों में रामदास आठवले, रामनाथ ठाकुर, बी एल वर्मा, एल मुरुगन, सतीश चंद्र दुबे और पबित्रा मार्गेरिटा शामिल हैं।

10:26 (IST) 10 Jun 2024
Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: कितने दलबदलुओं को मिली जगह?

Cabinet Ministers Full List 2024 LIVE: कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाया गया है। वह लुधियाना से चुनाव हारे हैं। उनके अलावा जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस के पूर्व नेता हैं, लेकिन उन्होंने नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान ही पाला बदल लिया था।

इनके अलावा VIP के नेता रहे राज भूषण चौधरी 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। साल 2022 में उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा सरकार के सत्ता में आने पर भी प्रसाद का राज्य में मंत्री पद बरकरार रहा। प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार को हराकर पीलीभीत लोकसभा सीट 1,64,935 मतों से जीती।

21:33 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: इन नेताओं को दिलाई गई राज्यमंत्री पद की शपथ

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: इन नेताओं को दिलाई गई राज्यमंत्री पद की शपथ

टोकन साहू

राजभूषण चौधरी

श्रीनिवास वर्मा

हर्ष मल्होत्रा

नीमूबेन बामणिया

मुरलीधर मोहोल

जॉर्ज कुरियन

पबित्रा मार्गेरिटा

21:18 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: इन नेताओं को दिलाई गई राज्यमंत्री पद की शपथ

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: इन नेताओं को दिलाई गई राज्यमंत्री पद की शपथ

भागीरथ चौधरी

सतीश चंद्र दुबे

संजय सेठ

रवनीत सिंह बिट्टू

दुर्गादास उड़के

रक्षा खडसे

सुकांत मजूमदार

सावित्री ठाकुर