प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस पहुंच गए हैं। मॉस्को एयरपोर्ट पहुंचने पर रूस के प्रथम डिप्टी PM डेनिस मंटुरोव ने उनका स्वागत किया। मॉस्को एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद हैं। रूस और ऑस्ट्रिया के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा करने के साथ ही एक शांतिपूर्ण एवं स्थिर क्षेत्र के लिए सहायक भूमिका निभाने को उत्सुक हैं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 9 जुलाई 2024 LIVE: यहां पढ़े आज की बड़ी खबरें
मणिपुर में राहुल गांधी- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मणिपुर दौरे पर हैं। मणिपुर में राहुल गांधी ने राहत शिविरों में पहुंचकर हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। मणिपुर के मसले पर कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी पर हमला कर रही है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बाद पूर्वोत्तर के इस राज्य को लेकर उसका रुख ज्यादा आक्रामक है। बीते दिनों लोकसभा और राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान इसकी एक झलक भी देखने को मिली।
महाराष्ट्र में बारिश- महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। मुंबई में आज एक बार फिर से भारी बारिश के आसार है। मुंबई में IMD के डायरेक्टर सुनील कांबले ने बताया कि रात दो बजे से सुबह छह बजे तक करीब 270mm बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हेमंत सोरेन ने साबित किया बहुमत- झारखंड में हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। राज्य की 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। निर्दलीय सदस्य सरयू राय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। देश और दुनिया की बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
IMD Weather Today LIVE: यहां जानें कैसे रहेगा आज का मौसम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 9 जुलाई तक रूस का दौरा करेंगे। पीएम मोदी की रूस यात्रा पर मॉस्को में एक भारतीय छात्र ने कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं कि पीएम मोदी यहां आ रहे हैं। हम उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह यात्रा भारत-रूस के बीच नजदीकियां लाएगी।”
जम्मू के विजयपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “आज हमारे पास देश में 22 एम्स हैं। मैं एम्स और ओपीडी के विकास के लिए सब कुछ करूंगा। हम कर्मचारियों की भर्ती पर काम कर रहे हैं। चिकित्सा संस्थान एक दिन में विकसित नहीं होते हैं, इसके लिए कम से कम एक दशक की जरूरत होती है। हम एम्स की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेंगे।”
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने रविवार को जम्मू एम्स का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर जरूरी जानकारी भी ली।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: मद्रास उच्च न्यायालय ने दिवंगत बीएसपी तमिलनाडु प्रमुख के आर्मस्ट्रांग की पत्नी के. पोरकोडी की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय में नेता के शव को दफनाने की मंजूरी मांगी थी।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: काग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल मणिपुर जाएंगे।मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष केइशम मेघचंद्र ने कहा, “राहुल गांधी कल एक विशेष उड़ान से मणिपुर आ रहे हैं… वह इंफाल आ रहे हैं और सड़क मार्ग से चुराचांदपुर जिले जाएंगे।”
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने टी २० वर्ल्ड कप जितने पर टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में हम WTC फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतेंगे
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: सुप्रीम कोर्ट विवादों से घिरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ 2024 से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की पांच मई को हुई परीक्षा में गड़बड़ी और कदाचार का आरोप लगाने वाली और इसे फिर से आयोजित करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं। केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को न्यायालय में कहा था कि गोपनीयता भंग होने के किसी साक्ष्य के बिना इस परीक्षा को रद्द करने का बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा क्योंकि इससे लाखों ईमानदार अभ्यर्थियों पर ‘‘गंभीर असर’’ पड़ सकता है।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: फ्रांस में संसदीय चुनाव के लिए रविवार को दूसरे चरण का मतदान प्रारंभ हो गया। चुनाव में देश की धुर दक्षिणपंथी पार्टी ‘नेशनल रैली’ अपनी अबतक की सबसे बड़ी बढ़त बनाए हुए है। फ्रांस की संसद का कार्यकाल 2027 में खत्म होना था लेकिन यूरोपीय संघ में बड़ी हार के कारण राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने समय से पहले संसद भंग कर दी थी।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चल रहे एनकाउंटर पर डीजीपी RR स्वैन ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा- दो अलग-अलग मुठभेड़ स्थलों पर मुठभेड़ हुई है। 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया है… निस्संदेह यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। लोग आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुट हो रहे हैं और अभियान गति पकड़ रहे हैं। मौजूदा अभियान अभी भी जारी है…
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में करीब 24 लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। राज्य भर में ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य में 29 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें धुबरी में सबसे अधिक 7.95 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: हाथरस की घटना की जांच के लिए बनाया गया पैनल रविवार को लोकल लोगों से मिला। इसके अलावा पैनल के लोगों ने अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी बातचीत की। इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमें दो महीने के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया गया है।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनायक (सेवानिवृत्त) ने अग्निवीर योजना पर कहा, “युवाओं से मैं कहूंगा कि अग्निवीर सेना में सेवा करने का एक अवसर है, भले ही थोड़े समय के लिए। लेकिन सशस्त्र बलों के काम करने के तरीके को समझने, अनुशासन का अनुभव करने, मानसिक और शारीरिक क्षमताओं का अनुभव करने का अवसर है। इसलिए इस संगठन का हिस्सा बनकर बहुत कुछ सीखा जा सकता है, भले ही यह थोड़े समय के लिए ही क्यों न हो। हमारी सीमाओं पर बहुत सी चुनौतियां हैं। हमारे अंदर भी चुनौतियां हैं… मुझे यकीन है कि चार साल की छोटी अवधि में, जब वे ऑपरेशनल एरिया में तैनात होंगे, तो उन्हें इन सबका एहसास ज़रूर होगा… जो लोग चार साल के बाद आर्मी में ऑब्जर्ब नहीं हो पाएंगे, उन्में ज्यादा कॉन्फिडेंस होगा… वे अधिक आत्मनिर्भर और जागरूक होंगे। और मुझे यकीन है कि सरकार और पर्यावरण उन्हें विभिन्न स्थानों पर रोजगार दिलाने में मदद करेंगे जहां वे अच्छा कर सकते हैं…”
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: न्यायिक जांच आयोग चश्मदीदों के बयान दर्ज करने के लिए हाथरस पहुंच गया है। हाथरस में 2 जुलाई को ‘भोले बाबा’ के सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 123 लोगों की जान चली गई थी।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: जम्मू से 6,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा के लिए 6,145 तीर्थयात्रियों का दसवां जत्था 238 वाहनों के दो काफिलों में जम्मू भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। एक सौ पंद्रह वाहनों के पहले काफिले में 2,697 तीर्थयात्री हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होने के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आज देश-दुनिया के अनगिनत जगन्नाथ प्रेमी रथ पर विराजमान तीनों भगवत्स्वरूपों के दर्शन हेतु उत्साह-पूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: झारखंड के देवघर जिले में रविवार सुबह एक इमारत ढह गई और इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि देवघर के एक इलाके में सुबह करीब छह बजे दो मंजिला इमारत ढह गई और इसके मलबे से अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: तमिलनाडु पहुंचीं मायावती ने अपने प्रदेश अध्यक्ष की हत्या मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा – मैं राज्य सरकार और खासकर मुख्यमंत्री से आग्रह करती हूं कि वे राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार गंभीर होती तो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाता, लेकिन अब चूंकि ऐसा नहीं है, इसलिए हम राज्य सरकार से आग्रह करते हैं कि मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कम से कम सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बताया कि कुन्फर के पास हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि डंपर जम्मू की ओर से आ रहा था। इसकी रफ्तार तेज रहने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और सात वाहनों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के बाद राजमार्ग का एक हिस्सा एक घंटे से अधिक समय तक यातायात के लिए बंद रहा।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाथरस की घटना को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा, “हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी से मुआवजे की राशि को बढ़ाकर शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया। इस दुख की घड़ी में उन्हें हमारी सामूहिक संवेदना और सहायता की आवश्यकता है।”
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के माता-पिता से मिलने के बाद तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, “…भारत में अगर कोई अलग राय रखता है तो उसे NSA के तहत जेल में डाल दिया जाता है। संसद में ‘हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद’ का नारा लगाया गया और लोगों को सम्मानित किया गया। जब कोई सिख युवक ‘सिख राष्ट्र’ की बात करता है तो इसमें क्या गलत है?…”
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड के रामनगर में पुल गिर गया है। उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अनुमान है।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: न्यूज एजेंसी ANI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजौरी का मंजाकोट इलाके में स्थित आर्मी कैंप के पास कई राउंड फायरिंग हुई है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना ने एक और आतंकी को मार गिराया है। कुलगाम में कल से अब तक छह आतंकी मारे जा चुके हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और एक टिफिन बम सहित विस्फोटक बरामद किए हैं।