Team India

भारतीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी देश के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से आयोजित किसी वैश्विक टूर्नामेंट जैसे एकदिवसीय विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती है। 1932 में पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद से ही भारतीय टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों का एक अभिन्न हिस्सा रही है। टीम इंडिया वर्षों से आईसीसी की ओर से आयोजित हर बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वर्ष 1929 से भारतीय टीम को नियंत्रित करता है। फिलहाल यह विश्व का सबसे धनी और शक्तिशाली बोर्ड है। भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव, सुनील गावस्कर,सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी, जहीर खान, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी दिए हैं। टीम इंडिया ने पहला वनडे विश्व कप 1975 के बाद से सभी विश्व कप में हिस्सा लिया है। कपिल देव की कप्तानी में 1983 और एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 में दो बार खिताब जीती जीती। साल 2003 में फाइनल तक पहुंची थी। भारत ने 1987, 1996 और 2011 में विश्व कप की सह-मेजबानी की है। साल 2023 में पहली बार वह अकेले टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया ने साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप को एमएस धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया था। साल 2014 में भी टीम फाइनल में पहुंची थी। श्रीलंका ने उसे हराया था। 2016 में टूर्नामेंट का ओयजन भारत में हुआ था। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को पहले आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी के तौर पर जाना जाता था। टीम 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीती थी। इसके अलावा 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता रही थी। दो बार टीम उपविजेता रही है। साल 2000 में फाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया। साल 2017 में पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबले में हराया। साल 2006 में भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान था। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) एशिया कप का आयोजन करती है। भारत 7 बार इसका खिताब (6 बार वनडे प्रारूप में और एक बार टी20 प्रारूप में) जीत चुका है।
Read More
rohit sharma, mohinder amarnath, oldest player to play one day for india, ind vs afg, afg vs ind, india vs afghanistan, team india, indian criket team, rohit sharma one day record
रोहित 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही निकलेंगे मोहिंदर अमरनाथ से आगे

रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वो 37…

hardik pandya, virat kohli, ind vs afg, afg vs ind, india vs afghanistan, team india, indian cricket team, ind vs afg odi series, India vs Afghanistan one day series
विराट कोहली के बाद 32 साल का ऑलराउंडर हुआ टीम से बाहर, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा वनडे सीरीज

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए निराश…

ind a vs sl a, sl a vs ind a, points table of tri series after ind a vs sl a match
IND A vs SL A: इंडिया ए-श्रीलंका ए मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; ऋतुराज गायकवाड़ टॉप पर

IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को हराकर अंकतालिका में अपना खाता खोल लिया जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने…

tilak verma, kris srikkanth, washington sundar, team india, indian cricket team, india tour of ireland 2026, india tour of england 2026, Rajat Patidar
‘किसी टीम की कप्तानी नहीं की’, तिलक को उप-कप्तान बनाए जाने पर भड़के पूर्व ओपनर; सुंदर के चयन पर उठाए सवाल

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर व चयनकर्ता ने तिलक वर्मा के भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान बनाए जाने पर सवाल…

Shreyas Iyer, Ishan Kishan, Ind vs NZ
‘किसी की छाए में नहीं रहूंगा’, कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला रिएक्शन

भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह वही व्यक्ति बने रहना चाहते हैं, जिसने मुंबई के…

vaibhav suryavanshi, sachin tendulkar, youngest international debutant for india, team india, indian cricket team
वैभव के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप-5 भारतीय

वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं। अब वो जैसे ही आयरलैंड के…

Shubman Gill, Sanju Samson, Abhishek Sharma, Ishan Kishan, IPL 2026, Aakash Chopra, Team India, Indian cricket team, Indian T20 team, Indian premie league 2026, T20 world cup 2026
9 टेस्ट और 35 वनडे, टी20 टीम में क्यों नहीं चुने गए गिल? चयनकर्ता हैं चिंतित

शुभमन गिल को भारत की टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि व्यस्त कैलेंडर में दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंट…

Indian skipper Suryakumar Yadav, Suryakumar Yadav form, Suryakumar Yadav England tour
आउट ऑफ रन रटते-रटते ड्रॉप हो गए सूर्यकुमार, अगरकर बोले- टीम के हित में लिया गया फैसला

खामोश बल्ले के साथ सूर्यकुमार यादव कबतक टीम में बने रहते? आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद फैसला ले…

Suryakumar Yadav Reaction, Suryakumar Yadav, Team India
भारतीय टीम से बाहर होने पर सूर्यकुमार का आया पहला रिएक्शन, वैभव को खेलते देखने के लिए उत्सुक

साल की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीती थी। अगले…

vaibhav suryavanshi, vaibhav suryavanshi list a record, vaibhav suryavanshi on sri lanka tour, vaibhav suryavanshi age, india a tour of sri lanka 2026
“बचपन से बहुत मेहनत किया”, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर पिता का पहला रिएक्शन

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय चयनकर्ताओं ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए चुना है। उनके पिता…

vaibhav suryavanshi, prince yadav, team india
वैभव सूर्यवंशी ही नहीं प्रिंस यादव भी बने भारतीय टी20 टीम का नया चेहरा; IPL में दोनों ने मचाई थी घूम, मिला तगड़ा इनाम

आयरलैंड,इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी…

अपडेट