दिल्ली के राव आईएएस कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद अब यूपी सरकार अलर्ट हो गई है, और किसी भी तरह के हादसे से बचने के लिए किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर प्राधिकरणों को रोक लगाने के आदेश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गोकर्ण ने विकास प्राधिकरणों को निर्देश जारी किए हैं कि वे बेसमेंट में अवैध गतिविधियां रोकें, तथा बारिश के दौरान बेसमेंट में खुदाई न की जाए। इसके अलावा दिल्ली में आज भी छात्रों का दिल्ली में प्रदर्शन जारी है। दूसरी ओर आज जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन में बम मिलने की सूचना है, जिसके चलते ट्रेन को फिरोजपुर स्टेशन पर रोका गया है, और पूरी ट्रेन की जांच की जा रही है।
आज संसद का बजट सत्र जारी है और पिछले सोमवार से शुरू हुए सत्र का आज सातवां दिन है। बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे और बजट को कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने वाला बताया है। राहुल गांधी के भाषण पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने आपत्ति जताई थी। वहीं राहुल की स्पीच के कई अंश भी संसद की कार्यवाही से हटाए गए हैं। आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दे सकती हैं।
झारखंड में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए , जिसके चलते 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और फिलहाल दो लोगों की मौत की बात कही जा रही है। राहत बचाव का कार्य जारी है। इसके अलावा केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड की घटना के चलते बड़ी तबाही हुई है और वहां करीब 24 लोगों की मौत हुई है। राहत बचाव के कार्य के लिए सेना को भी उतारा गया है। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए केरल के सीएम पिनराई विजयन से बात की है और संभव मदद का भरोसा दिया है। इन सभी खबरों से लेकर देश-विदेश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ
एकनाथ शिंदे और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने विदाई दी। बैस को फरवरी 2023 में महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उनकी जगह अब सी.पी. राधाकृष्णन लेंगे, जिन्हें बुधवार शाम को शपथ दिलाई जाएगी। शिंदे ने उपमुख्यमंत्रियों-देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार के साथ बैस और उनकी पत्नी रामबाई बैस को शॉल, गुलदस्ते और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
आज की ताजा खबर LIVE: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार सुबह भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्खलन में 93 लोगों की मौत हो गई और करीब 128 लोग घायल हुए हैं। विजयन ने कहा कि पहला भूस्खलन देर रात करीब दो बजे हुआ और उसके बाद तड़के साढ़े चार बजे अगला भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों लोग मलबे में फंस गए और कई लोग बह गए।
आज की ताजा खबर LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि पूंजीगत व्यय के कारण कोविड के बाद हमने उच्च गति से विकास किया है और अब हमारा देश सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण देश कोविड के समय की जटिल स्थिति से बाहर निकला। इस साल के बजट में पिछले साल की तुलना में किसी भी क्षेत्र के लिए कम आवंटन नहीं किया गया है। हम राजकोषीय घाटे को वर्ष 2025-26 तक घटाकर 4.5 प्रतिशत से नीचे लाएंगे।
आज की ताजा खबर LIVE: सुनीता केजरीवाल ने ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में कहा- भाजपा की राजनीति नफरत और दिल्ली के लोगों का काम रोकने की है, अरविंद केजरीवाल लोगों के लिए लड़ रहे हैं। भगवान का शुक्र है कि मेरे पति के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। उनकी जान खतरे में है।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राज्यसभा में बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को देश की जनता ने तीसरी बार चुना है. विकसित भारत के लिए जनादेश मिला है। ये बजट हमारी जरूरतों को पूरा करता है। बजट दूरदर्शी है।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश ने विश्वास के चलते ही तीसरी बार मोदी सरकार को चुना है। नड्डा ने कहा कि बजट तीन बातों पर निर्भर करता है और इस बजट में सर्वांगीण विकास का खाका तैयार किया है।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ओर से कोई नई संस्था या योजना नहीं दी गई। दो AIIMS आए हैं। दोनों के लिए रायबरेली और गोरखपुर के लिए जमीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने दी थी।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश बोले कि आपने बड़ा सपना दिखाया मेक इन इंडिया। यूपी से सबसे ज्यादा सांसद आते हैं। हमें कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला। सिर्फ प्रधानमंत्री मिले हैं। न हमें IIM मिला, न IIT मिली।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपी नेता नवाब मलिक को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मलिक को जमानत याचिका पर जारी सुनवाई के बाद मेडिकल आधार पर जमानत दे दी है।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: VVPAT पर्चियों का EVM से मिलान करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार करने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दायर पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपंकर दत्ता की बेंच ने अपने फैसले मे कहा कि हमने पुनर्विचार याचिका के लिए दिए गए आधार पर विचार किया है कि 26 अप्रैल के फैसलेपर पुनर्विचार का कोई मामला नहीं बनता है।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केरल लैंडस्लाइड मामले में 40 लोगों की मौत की खबर की पुष्टि हुई है। प्रशासन का कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। अनुमान है कि अभी भी 100 से ज्यादा लोग लैंडस्लाइड के मलबे में फंसे हुए हैं।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की खबर सामने आई है, जिसके बाद पंजाब के फिरोजपुर स्टेशन में ट्रेन को रोक दिया गया है। ट्रेन जम्मू तवी से अहमदाबाद जा रही थी लेकिन बम की सूचना पर हड़कप मचने के बाद ट्रेन फिरोजपुर स्टेशन पर रोकी गई, जिसके बाद पूरी ट्रेन की जांच की जा रही है।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: वायनाड के लैडस्लाइड केस में 24 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। प्रशासन राहत बचाव के कार्य में जुटा हुआ है और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक 100 से ज्यादा लोग अभी भी लैडस्लाइड के मलबे में फंसे हुए हैं।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भारतीय सेना ने कहा है कि केरल के वायनाड में मेप्पाडी पंचायत में भूस्खलन की वजह से भारी नुकसान हुआ है। राहत बचाव के कार्य में सेना ने चार टुकड़ियां जुटाई हैं, जिनमें 122 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) की दो टुकड़ियां और कन्नूर के डीएससी सेंटर की दो टुकड़ियां शामिल हैं। बचाव अभियान के लिए अब तक तैनात सेना की कुल संख्या लगभग 225 है, जिसमें चिकित्सा कर्मी भी शामिल हैं।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड में हुई तबाही पर स्थानीय नेताओं को मदद करने का निर्देश दिया है। संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल को सिचुएशन मॉनिटर करने को कहा है। राहुल गांधी समय मिलते ही वायनाड का दौरा करेंगे, फिलहाल संसद सत्र चल रहा है इसलिए कार्यक्रम को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: वायनाड लैडस्लाइड त्रासदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में बताया कि वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान अभी चल रहा है। केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस पटरी से उतरी है। इसके चलते भारतीय रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। टाटानगर: 06572290324 चक्रधरपुर: 06587 238072 राउरकेला: 06612501072, 06612500244 हावड़ा: 9433357920, 03326382217 रांची: 0651-27-87115. एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920 एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427 केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764 सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993 पी एंड टी 022-22694040 मुंबई: 022-22694040 नागपुर: 7757912790
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केरल में भारी बारिश के बाद वायनाड में भूस्खलन की घटना सामने आई है, हुआ है, जिसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक कंट्रोल रूम खोला है और आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है. वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर Mi-17 और एक ALH सुबह 7.30 बजे सुलूर से रवाना होंगे। बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के केस में समाजवादी पार्टी के गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत सजा सुनाने वाले गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी ने कहा कि ये कमल व्यू वाले हिंदुस्तान का नेचर नहीं समझ पाए। हर धर्म में चक्रव्यूह का उल्टा होता है। शिव की बारात में कोई भी आ सकता है, नाच सकता है। गा सकता है। सिखों की बात करें तो सेवा करने से किसी को नहीं रोका जा सकता, लंगर से किसी को बाहर नहीं फेका जा सकता है मगर इनके चक्रव्यूह में सिर्फ छह लोग हैं सर। ये लड़ाई शिव की बारात और चक्रव्यूह में है सर। आप चक्रव्यूह बनाने वाले लोग हो। चक्रव्यूह शिव की बारात को कभी हरा ही नहीं सकता है। आप खुद को हिंदू बताते हो।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता था कि जाति जनगणना की बात उठे। 95 परसेंट जनता चाहती है। सब चाहते हैं क्योंकि उनको पता लगाना है कि हमारी भागीदारी कितनी है। बांटता कौन है, वही दो-तीन परसेंट लोग और बंटता किनमें हैं, वही दो-तीन परसेंट लोग। जाति जनगणना से देश बदल जाएगा. वित्त मंत्री मुस्कुरा रही हैं। ये हंसने की बात नहीं है। ये पद्मव्यूह वाले सोच रहे हैं देश का युवा अभिमन्यू है। ये अभिमन्यू नहीं हैं, आपके चक्रव्यूह को उड़ा देंगे। पहला कदम इंडिया गठबंधन ने ले लिया. आपके कॉन्फिडेंस को उड़ा दिया। आपके प्रधानमंत्री हमारे भाषण में नहीं आएंगे।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी ने कहा कि देश में तकरीबन 73 फीसदी दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग हैं। ये मेन शक्ति हैं और सच्चाई है कि इनको कहीं भी जगह नहीं मिलती है. राहुल गांधी ने एक फोटो दिखाया। स्पीकर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप अब प्रतिपक्ष के नेता हैं, सदन की मर्यादा को रखेंगे। राहुल ने फोटो दिखाया। इस पर स्पीकर ने कहा कि सदन में पोस्टर नहीं आने दूंगा, ये गलत तरीका है। राहुल गांधी ने कहा कि इस फोटो में बजट का हलवा बंट रहा है, इसमें एक आदिवासी, दलित या पिछड़ा अफसर नहीं दिख रहा है। 20 अफसरों ने बजट को तैयार किया, हमने पता लगाया है। मेरे पास नाम हैं। हिंदुस्तान का हलवा 20 लोगों ने बांटने का काम किया है, उनमें से बस दो हैं- एक माइनॉरिटी और एक ओबीसी। फोटो में तो आपने आने ही नहीं दिया।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी ने कहा कि ये जो दो लोग हैं, ये हिंदुस्तान के इंफ्रास्ट्रक्चर को और बिजनेस को कंट्रोल करते हैं सर। इनके पास एयरपोर्ट्स हैं, नपोर्ट हैं, टेलीकॉम हैं, अब रेलवे में जा रहे हैं सर। इनके पास हिंदुस्तान के धन की मोनोपॉली है। अगर आप कहो कि इनके बारे में नहीं बोल सकते तो ये हमें स्वीकार नहीं है। हमें तो बोलना है। इस पर ट्रेजरी बेंच की ओर से हंगामा शुरू हो गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को सदन का नियम नहीं मालूम है। सदन नियम से चलता है। नेता प्रतिपक्ष ने स्पीकर को चैलेंज करके गरिमा को गिराया है। देश नियम से चलता है। राहुल गांधी ने कहा कि ए वन और ए टू की रक्षा करनी है, मैं समझता हूं। ऊपर से ऑर्डर आया है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी। इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मैं सिर्फ जो परिस्थिति बनी है, उस पर बोलने के लिए खड़ा हुआ हूं। मैं स्पीकर के परमिशन से खड़ा हुआ।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ओम बिरला ने इस पर राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि आपके सदस्यों ने भी कई बार कहा है कि जो सदन का सदस्य नहीं है, उसका नाम नहीं जाना चाहिए. इस पर राहुल ने कहा कि आप कहते हैं तो एनएसए, अंबानी और अडानीजी का नाम निकाल देता हूं सर।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: लोकसभा में बजट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मारे जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जो अभिमन्यु के साथ किया गया था, वही हिंदुस्तान के लोगों के साथ किया जा रहा है। चक्रव्यूह का एक और रूप होता है पद्मव्यूह जो लोटसव्यू में होता है जिसे मोदीजी अपने सीने पर लगाकर चलते हैं. इस व्यूह को मोदीजी, अमित शाहजी, मोहन भागवत जी, अजित डोभाल जी, अंबानीजी, अडानी जी कंट्रोल कर रहे हैं। 21वीं सदी में नया चक्रव्यूह रचा गया।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली में हुए कोचिंग सेंटर के हादसे को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि छात्रों की ओर से नोटिसेज हैं, जनता आगाह कर रही है लेकिन दिल्ली सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है, जो ये कहते थे कि नई राजनीति लाएंगे, आज जनता की जान पर बन आई है। उन्होंने कहा कि एमसीडी भी आपकी, सरकार भी आपकी। सरकार ने सीवर की सफाई के लिए क्या काम किया है कि इस तरह की घटनाएं न हों, इसका डेटा आज तक नहीं दे पाए हैं। जल बोर्ड का घाटा बढ़ गया है। भ्रष्टाचार के आरोप लगते जा रहे हैं। सदन इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करे। इन चीजों पर कार्रवाई न करते हुए सरकार किन विषयों पर कार्रवाई करे। विभागीय मंत्री या सरकार ने इस पर कोई आंकड़ा नहीं रखा है।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई और कोर्च ने झारखंड के सीएम को बड़ी राहत देते हुए हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली में नाले के पानी में डूबने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गई। दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही के कारण इन बच्चों की जान गई। एक दशक से आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता में है। एमसीडी और दिल्ली जल बोर्ड भी दिल्ली सरकार के नियंत्रण में है। ओल्ड राजेंद्र नगर में जो हुआ, वहां के स्थानीय पार्षद और विधायक से स्थानीय निवासी इसकी शिकायत कर रहे थे। विधायकजी व्यंग्य कर रहे थे लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने दिल्ली की सरकार पर प्रचार-प्रसार और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया और गृह मंत्रालय से इसे लेकर कमेटी बनाने की मांग की।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे को लेकर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही के कारण बच्चों की जान चली गई।
आज की ताजा खबर Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना को लेकर AAP कार्यालय के पास सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं चूड़ियों के साथ प्रदर्शन कर रही हैं। 27 जुलाई को एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत हो गई थी।