दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आरके पुरम में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंन आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। उन्होंने कहा दिल्ली में डबल इंजन सरकार दिल्लीवासियों की सेवा करेगी। दिल्ली में आपदा सरकार नहीं आनी चाहिए। आपदा के नेता अब पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। बता दें, पीएम मोदी की यह तीसरी रैली है। इससे पहले 30 जनवरी को द्वारका में दूसरी रैली की। 29 जनवरी को करतार नगर पहली रैली की थी। दूसरी रैली में पीएम ने कहा था कि कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया।

AAJ Ka Mausam LIVE | Delhi Vidhan Sabha Chunav LIVE

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) की मातृभाषा हिंदी नहीं है लेकिन उन्होंने सदन में बजट पर बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति ओडिशा के आदिवासी परिवार से निकलकर यहां तक पहुंची। उनका अपमान होना देश के 10 करोड़ आदिवासियों का अपमान है। कांग्रेस और आप-दा दोनों में बहुत अहंकार हैं। ये आप-दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं। कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं। पीएम ने कहा था जो जमीन से उठकर ऊपर आते हैं, उनको कांग्रेस का शाही परिवार पसंद नहीं करता। गरीब, दलित, आदिवासी और ओबीसी समाज से जो भी लोग आगे बढ़ते हैं, कांग्रेस उनको अपमानित करती है।

UP News LIVE Updates

Milkipur Vidhan Sabha Chunav 2025: मिल्कीपुर में गरजे CM योगी

वहीं, उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि जब इतने सालों बाद अयोध्या में रामलला की स्थापना हुई थी, तब भी समाजवादी पार्टी (सपा) ने इसका विरोध किया था… पिछले दो महीनों में सपा प्रमुख के सभी ट्वीट इस सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ के खिलाफ रहे हैं… अब तक 34 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

Live Updates

पढ़ें सभी अहम खबरें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

21:04 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केजरीवाल पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को दिल्ली चुनाव के लिए एक के बाद एक रैलियां कर रहे हैं. वहीं, एक रैली में उन्होंने कहा कि नअरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे नई राजनीतिक व्यवस्था लाएंगे, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। उन्होंने यह भी वादा किया था कि वे 5 साल के भीतर यमुना का पानी साफ करेंगे और उसमें डुबकी लगाएंगे, लेकिन यह अभी भी गंदा है। मैं उनसे इसे पीने के लिए कहूंगा, उसके बाद हम अस्पताल में मिलेंगे. ‘टीम केजरीवाल’ (पोस्टर) में नौ लोग हैं. दलित ओबीसी या मुस्लिम समुदाय से कोई नहीं है. वे अपनी टीम बनाते हैं और जब कहीं भी दंगा होता है, तो वे गायब हो जाते हैं।

20:20 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अरविंद केजरीवाल हो चुके हैं हताश- बीजेपी

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हताश हो गए हैं क्योंकि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने जा रही है। उनके विधायक भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं। हमने अभी जो स्टिंग वीडियो आपके सामने रखा है, उससे साफ है कि अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर AAP विधायक भी रिश्वतखोरी में लिप्त हैं…पिछले 10 सालों में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को सिर्फ एक ही बात का भरोसा दिलाया है, वो है भ्रष्टाचार।

19:38 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: गौरव भाटिया ने बोला AAP पर बड़ा हमला

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि मैंने हाल ही में जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, उसमें आप खिलाफ सबूतों, गवाहों और ऑडियो-विजुअल के साथ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बच्चों के लिए आने वाले पैसे को हड़पने के लिए एक भ्रष्ट साजिश रच रहे हैं। उनके मौजूदा विधायक और उनके दयालु गौरव भाटी ये कैश लेते हैं, ये पैकेट लेते हैं, रिश्वत लेते हैं और यह इतना बड़ा भ्रष्टाचार है कि अरविंद केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। आतिशी को इस्तीफा देना चाहिए और इसके साथ ही उन्हें हमारे द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो यह साबित हो जाएगा कि वह एक भ्रष्ट, कट्टर, बेईमान भ्रष्ट व्यक्ति हैं। इस भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। यही दिल्ली की जनता कह रही है।

19:35 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी ने इनकम टैक्स को लेकर क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपए कमाते तो 12 लाख रुपए की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपए तक की आय पर आपके 10 लाख रुपए टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपए कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता।

18:12 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अनुराग ठाकुर ने बजट को लेकर क्या कहा?

BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने बजट 2025 पर कहा कि जब जीवन बचाने वाली दवाइयां टैक्स फ्री हो जाएं और MBBS की 1 लाख नई सीटें बना दी जाएं तो यह दिखाता है कि जनता के लिए कितनी राहत होगा। यह(बजट) भविष्य को अधिक बेहतर और सुंदर बनाएगा। इससे आम जनता का पैसा बचेगा, बचत होगी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

17:15 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बीएसपी ने उठाया दलित बेटी के शव मिलने का मुद्दा

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अयोध्या में लापता महिला के साथ हुए घटना की निंदा की है। उन्होंने अपने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के जिला अयोध्या के सहनवां में दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं और अमानवीय व्यवहार भी हुआ है। यह अति गम्भीर मामला है, सरकार सख्त कदम उठाए ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

16:24 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बांग्लादेशियों के खिलाफ एक्शन

26 जनवरी से अब तक त्रिपुरा में 14 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है, जो कि अवैध रूप से भारत में घुसे थे। इनके पास से करीब 2.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स भी जब्त की गई है।

15:35 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सीएम योगी बोले- सपा है महाकुंभ के खिलाफ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब इतने वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला की स्थापना की गई थी, तब भी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने इसका विरोध किया था। पिछले दो महीनों में, सभी सपा प्रमुख के ट्वीट इस सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ के खिलाफ हैं। अब तक 34 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

15:33 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: CM योगी ने बोला समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इन्हें गाजी-पाजी प्यारे हैं। इनको मिल्कीपुर का मोईद खान और कन्नौज का नवाब यादव प्यारा है। जो एक बेटी पर सीधे-सीधे हाथ डालता है। याद रखना एक बात कान खोलकर सुनना- समाजवादी पार्टी माफिया और हर उस दुष्चरित्र व्यक्ति के साथ रहती है।

15:08 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: यह मेरा सौभाग्य है कि मैं जकार्ता के मुरुगन मंदिर के महाकुंभ अभिषेकम् जैसे पुण्य कार्य का हिस्सा बन रहा हूं- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…यह मेरा सौभाग्य है कि मैं जकार्ता के मुरुगन मंदिर के महाकुंभ अभिषेकम् जैसे पुण्य कार्य का हिस्सा बन रहा हूं… मैं शारीरिक रूप से भले ही जकार्ता से सैकड़ों किलोमीटर दूर हूं, लेकिन मेरा मन इस आयोजन के उतने ही करीब है, जितना भारत-इंडोनेशिया के आपसी रिश्ते…”

14:43 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए – पीएम मोदी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। दिल्ली के हर परिवार से मेरी प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत हर परेशानी को दूर करने के लिए खप जाऊंगा।”

14:43 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज कल हम देख रहे हैं कि कैसे दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं, आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोग आपदा से नफरत करते हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है।”

14:42 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली के आरके पुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता। भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद, साल में 12 लाख कमाने वाले को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।”

14:39 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पिछले दो महीनों में सपा प्रमुख के सभी ट्वीट इस सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ के खिलाफ रहे हैं- सीएम योगी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि जब इतने सालों बाद अयोध्या में रामलला की स्थापना हुई थी, तब भी समाजवादी पार्टी (सपा) ने इसका विरोध किया था… पिछले दो महीनों में सपा प्रमुख के सभी ट्वीट इस सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ के खिलाफ रहे हैं… अब तक 34 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

12:12 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पिछले 10 वर्षों में 63 नए स्थलों को इसके लिए चिह्नित किया गया है- सीएम योगी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्द्रभूमियों के संरक्षण’ विषयक कार्यक्रम में कहा, “… आज़ादी के बाद केवल 23 आर्द्रभूमि स्थल को चिह्नित किया गया था जिन्हें मान्यता मिली थी और पिछले 10 वर्षों में 63 नए स्थलों को इसके लिए चिह्नित किया गया है… पर्यटन अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और रोजगार के सृजन के लिए एक बहुत बड़ा माध्यम है…”

11:28 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भाजपा हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है- AAP नेता प्रियंका कक्कड़

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “… हमारे AAP के स्वयंसेवक बहुत जुनूनी हैं। पुलिस को थककर बैठना पड़ेगा मगर हम नहीं थकने वाले हैं… हमने भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ कई शिकायतें की हैं क्योंकि वे खुलेआम 1100 रुपए बांट रहे हैं और इनके बदले वोट मांग रहे हैं… दिल्ली की जनता जानती है कि भाजपा हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है…”

11:11 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिहार को झुनझुना दे दिया- प्रमोद तिवारी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय बजट पर कहा, “एक हाथ से देने का दिखावा करो और दूसरे हाथ से ले लो। एक हाथ से 12 लाख तक की छूट दी गई जबकि 15 लाख तक की मांग भी पूरी नहीं की गई और जो 12 लाख दिए गए हैं, उस पर भी अगर वह व्यक्ति चाय पीने या कहीं और कोई चीज़ लेने जाएगा तो उसे सभी जगह GST देना पड़ेगा… जहां तक ​​बिहार की बात है तो मांग और वादा विशेष पैकेज का था और आपने झुनझुना दे दिया।”

11:10 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कोई तेजस्वी यादव से पूछे कि क्या वे विकास का मतलब समझते हैं?- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने तेजस्वी यादव के बजट पर दिए बयान पर कहा, “कोई तेजस्वी यादव से पूछे कि क्या वे विकास का मतलब समझते हैं? जब उनके पिता बिहार के मुख्यमंत्री थे तो कहते थे कि सड़क बनेगी तो कोई वोट देगा क्या?…ये उनका विकास का शब्दकोश है, तो उन्हें विकास कैसे दिखेगा… इन्हें प्रवचन देना आता है, उन्हें नहीं पता विकास क्या होता। जिसके शब्दकोश में विकास का कोई शब्द नहीं है उन्हें यह ही जुमलेबाजी लगेगी…”

10:05 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय जयपुर मैराथन के 16वें संस्करण को हरी झंडी दिखाई।

10:03 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज भाजपा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अपना चौतरफा प्रचार करेगी- भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। चुनाव से पहले यह आखिरी रविवार है, इसलिए आज भाजपा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अपना चौतरफा प्रचार करेगी। आप हमारे सभी नेताओं को जनता के बीच देखेंगे और भाजपा की ताकत तब है जब नेता और कार्यकर्ता सड़क और जमीन पर कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं, तभी हम जीतते हैं।”

10:02 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने मोटापे को रोकने के उपायों के बारे में भी बात की- केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “आज मैं देख रहा हूं कि ‘संडे ऑन साइकल’ एक आंदोलन और उत्सव के रूप में आगे बढ़ रहा है… हर रविवार को अलग-अलग थीम पर आधारित इस कार्यक्रम से लोग जुड़ रहे हैं। डॉक्टर भी नागरिकों को मोटापे का कारण बनने वाली चीजों के खिलाफ कदम उठाने का सुझाव दे रहे हैं… प्रधानमंत्री मोदी ने मोटापे को रोकने के उपायों के बारे में भी बात की।”

10:01 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: IMD के अनुसार श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, आज शहर में ‘आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जो दोपहर या शाम या रात में सामान्य रूप से बादल छा सकते हैं।’

10:00 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु ने संगम में लगाई डुबकी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: MahaKumbh2025 के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

09:58 (IST) 2 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज दुनिया कह रही है ‘मोदी है तो मुमकिन है- मनोज तिवारी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “अभी सबसे बड़ी चर्चा यही है कि 12 लाख की सालाना आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा और भी अच्छी बातें हैं। जैसे अभी तक जो लोग अपने मकान का किराया लेते थे, उनसे 2.4 लाख के बाद TDS लगता था, अब 6 लाख के बाद TDS लगेगा… TCS को खत्म कर दिया गया है… आज देश आश्चर्य मिश्रित खुशी में है… 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद, अगर आप भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करते हैं तो ऐसा होता है, जिसे आज दुनिया कह रही है ‘मोदी है तो मुमकिन है’…”

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रियंका गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रैली को संबोधित करेंगी। बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।