ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप (ICC One Day International) 2023 के शुरू होने में करीब 3 महीने बचे हैं। हर बार की तरह इस बार भी टूर्नामेंट में ढेरों रिकॉर्ड बनने और पुराने के टूटने की उम्मीद है। हालांकि, यहां अब उस रिकॉर्ड की बात करेंगे जो पहले ही बन चुका है। वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 14 भारतीय शतक लगा चुके हैं। इनमें से 7 भारतीय बल्लेबाजों ने एक से ज्यादा बार शतक लगाया है। खास यह है कि ये सभी सातों क्रिकेटर्स भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाल चुके हैं। एक नजर उनके वर्ल्ड कप में आंकड़ों पर।

सचिन तेंदुलकर: सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान वनडे वर्ल्ड कप में 45 मैच खेले। इसमें उन्होंने 56.95 के औसत और 88.98 के स्ट्राइक रेट से 2278 रन बनाए। इसमें उनके 6 शतक और 15 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 152 रन है। हालांकि, वर्ल्ड कप में वह 2 बार शून्य पर भी आउट हुए, जबकि 4 बार नाबाद पवेलियन लौटे थे।

रोहित शर्मा: रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 17 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 65.20 के औसत और 95.97 के स्ट्राइक रेट से 978 रन बनाए हैं। इसमें उनके 6 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 140 रन है। वर्ल्ड कप में वह एक बार शून्य पर भी आउट हो चुके हैं, जबकि दो बार नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

सौरव गांगुली: सौरव गांगुली ने अपने करियर के दौरान वनडे वर्ल्ड कप में 21 मैच खेले। इसमें उन्होंने 55.88 के औसत और 77.50 के स्ट्राइक रेट से 2278 रन बनाए। इसमें उनके 4 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 183 रन है। हालांकि, वर्ल्ड कप में वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए, जबकि तीन बार नाबाद पवेलियन लौटे थे।

शिखर धवन: शिखर धवन ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 10 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 53.70 के औसत और 94.21 के स्ट्राइक रेट से 537 रन बनाए हैं। इसमें उनके 3 शतक और एक अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 137 रन है। खास यह है कि वह कप में एक बार भी शून्य पर नहीं आउट हुए और ना ही कभी नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

राहुल द्रविड़: राहुल द्रविड़ ने अपने करियर के दौरान वनडे वर्ल्ड कप में 22 मैच खेले। इसमें उन्होंने 61.42 के औसत और 74.97 के स्ट्राइक रेट से 860 रन बनाए। इसमें उनके 2 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 145 रन है। खास यह है कि वह कप में एक बार भी शून्य पर नहीं आउट हुए और सात बार नाबाद पवेलियन लौटे थे।

विराट कोहली: विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 26 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 46.81 के औसत और 86.70 के स्ट्राइक रेट से 1030 रन बनाए हैं। इसमें उनके 2 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 107 रन है। खास यह है कि वह कप में कभी शून्य पर नहीं आउट हुए और चार बार नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

वीरेंद्र सहवाग: वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर के दौरान वनडे वर्ल्ड कप में 22 मैच खेले। इसमें उन्होंने 38.31 के औसत और 106.17 के स्ट्राइक रेट से 843 रन बनाए। इसमें उनके 2 शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 175 रन है। हालांकि, वर्ल्ड कप में वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए, लेकिन कभी नाबाद पवेलियन नहीं लौटे।

सौरव गांगुली ने की है सबसे ज्यादा वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया की अगुआई

नोट: सचिन तेंदुलकर ने 73 वनडे में टीम इंडिया की कमान संभाली, जबकि सौरव गांगुली ने 146 वनडे में भारतीय वनडे टीम की अगुआई की। राहुल द्रविड़ 79 एकदिवसीय मुकाबलों में भारत के कप्तान बने। वहीं, विराट कोहली भी कप्तानी छीने जाने से पहले तक 95 वनडे में टीम इंडिया का नेतृत्व कर चुके थे। इसके अलावा रोहित शर्मा अब तक 26 वनडे में भारतीय वनडे टीम के कप्तान रहे हैं। वहीं, शिखर धवन और वीरेंद्र सहवाग ने 12-12 वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया की कमान संभाली है।