Shikhar Dhawan

शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज थे। वह यदा-कदा दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते थे। शिखर धवन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते थे। शिखर धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पांच टीमों दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया। शिखर धवन ने दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेलने से पहले इंडिया U17 और U19 में डेब्यू किया था। शिखर धवन 2004 के आईसीसी U19 वर्ल्ड कप में 505 रन बनाने के बाद मशहूर हुए।


नई दिल्ली में पांच दिसंबर 2025 को जन्में शिखर धवन ने 2010 में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था। साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और टेस्ट डेब्यू में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। शिखर धवन 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। शिखर धवन आईसीसी विश्व कप 2015 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।


शिखर धवन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 269 मैच में 10 हजार से अधिक रन बनाए। इसमें उनके 24 शतक और 44 अर्धशतक भी शामिल हैं। ओवरऑल बात करें तो शिखर धवन ने 122 प्रथम श्रेणी, 302 लिस्ट ए और 334 टी20 मैच खेले और क्रमश: 8499, 12074 और 9797 रन बनाए। इसमें उनके 25 प्रथम श्रेणी, 30 लिस्ट ए और दो टी20 शतक शामिल हैं। शिखर धवन ने फर्स्ट क्लास में तीन, लिस्ट ए में नौ और टी20 में चार विकेट भी लिए हैं। शिखर धवन ने आईपीएल में 222 मैच खेले और 35.25 के औसत और 127.14 स्ट्राइक रेट से 6769 रन बनाए। इसमें उनके दो शतक और 51 अर्धशतक भी शामिल हैं। आईपीएल में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 106 रन रहा।


Read More
Shikhar Dhawan, Yograj Singh, Mohammad Azharuddin, Vinod Kambli, Dinesh Karthik
शिखर धवन से योगराज सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन तक, वे सात भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने एक से ज्यादा बार की शादी

भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने मैदान पर दूसरी पारी खेलने के साथ-साथ निजी जीवन में भी नई शुरुआत…

Shikhar Dhawan legal victory, Shikhar Dhawan divorce case, Delhi Family Court order
शिखर धवन को बड़ी कानूनी जीत: दिल्ली कोर्ट ने पूर्व पत्नी को 5.72 करोड़ लौटाने का आदेश दिया

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद शिखर धवन को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली पारिवारिक न्यायायल ने धवन की पूर्व पत्नी…

Newlyweds Share Magical Moments From Their Dream Wedding
13 Photos
शिखर धवन की शादी की नई तस्वीरें वायरल, पत्नी सोफी शाइन ने शेयर की ‘फेयरीटेल’ वेडिंग की झलक

Shikhar Dhawan’s Wedding Photos: शिखर धवन के तलाक के बाद के मुश्किल दौर में सोफी ने उनका साथ दिया। अब…

Shikhar Dhawan, Sophie Shine, Shikhar Dhawan India cricketer wedding
‘मेरे यार की शादी है’, शिखर धवन-सोफी शाइन बने पति-पत्नी , बारात में जमकर नाचे युजवेंद्र चहल

शिखर धवन और सोफी शाइन पहली चैंपियंस ट्ऱॉफी 2025 के दौरान दुबई में एक साथ दिखे थे।

WLP 2026 Top 5 Batters, WLP 2026 Top 5 Bowlers, WLP 2026
WLP 2026: धवन दूसरे तो पुजारा पांचवें स्थान पर, ये हैं वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो लीग के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

WLP 2026 Top 5 Batters and Bowlers: वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों में पुणे पैंथर्स के…

World Legends Pro T20 League 2026. Pune Panthers vs Dubai Royals Final, Pune Panthers vs Dubai Royals
WLP 2026: पोलार्ड की पुणे पैंथर्स को हरा चैंपियन बनी धवन की दुबई रॉयल्स, गप्टिल-वॉटसन के पचासे बेकार

शिखर धवन की शानदार पारी के दमपर वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग 2026 में दुबई रॉयल्स ने कीरोन पोलार्ड के…

WLP T20 League, World Legends Pro T20 League, World Legends Pro T20 League Semifinals, World Legends Pro T20 League Semifinal Schedule, World Legends Pro T20 League Points Table, Shikhar Dhawan, Shikhar Dhawan 99 Runs, Dubai Royals, Maharashtra Tycoons, Delhi Warriors, Pune Panthers, Gurugram Thunders, Harbhajan Singh, Rajasthan Lions
WLP T20 League: शिखर धवन के नाबाद 99 रन, अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया; देखें अंतिम 4 का पूरा शेड्यूल

World Legends Pro T20 League Semifinals: शिखर धवन की कप्तानी वाली दुबई रॉयल्स ने आखिरी लीग मैच में महाराष्ट्र टाइकून्स…

World Legends Pro T20 League, Points Table, Dubai Royals, Pune Panthers, Rajasthan Lions,
World Legends Pro T20 League Points Table: पुणे पैंथर्स-राजस्थान लॉयंस मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

World Legends Pro T20 League Points Table: पुणे पैंथर्स और राजस्थान लॉयंस मैच के बाद तक शिखर धवन की कप्तानी…

World Legends Pro T20 League, Delhi Warriors vs Dubai Royals, Dubai Royals, Delhi Warriors, Harbhajan Singh, Shikhar Dhawan, Legends T20 League, Legends League, Yusuf Pathan, Irfan Pathan
World Legends Pro T20 League: हरभजन सिंह की दिल्ली ने शिखर धवन की दुबई को रौंदा, कैरेबियाई बल्लेबाज ने ठोके 128 रन

वर्ल्ड लेजेंड्स प्रो टी20 लीग के पहले मैच में दिल्ली वॉरियर्स ने दुबई रॉयल्स को मात दी। हरभजन सिंह की…

From Shared Smiles to Shared Dreams, Shikhar Dhawan Engagement, Shikhar Dhawan Engage With Sophie Shine
‘गब्बर’ की जिंदगी में फिर लौटी खुशियां, शिखर धवन ने की सोफी शाइन से सगाई

शिखर धवन ने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है। शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर…

Shreyas Iyer, Shikhar Dahwan, Ind vs NZ, NZ vs Ind
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के निशाने पर शिखर धवन का यह रिकॉर्ड, 83 रन बनाते बन जाएंगे नंबर 1

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एक बड़ा रिकॉर्ड करने के…

Bangladesh violence against Hindus, Attack on Hindus in Bangladesh, Shikhar Dhawan Bangladesh statement
बांग्लादेश में हिंदू महिला से दरिंदगी पर भड़के शिखर धवन, अभिनेता सौरभ बोले- कोई धर्म मानवता से बड़ा नहीं

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। गैंगरेप, लिंचिंग और हत्याओं की घटनाओं के…

अपडेट