इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 201 का लक्ष्य दिया। गुजरात की बल्लेबाजी का आगाज अच्छा नहीं हुआ था। पावरप्ले में शुभमन गिल (16) और ऋद्धिमान साहा (5) का विकेट गिर जाने के बाद साई सुदर्शन और शाहरुख खान ने गुजरात की पारी को संभाला। गुजरात ने पावरप्ले में 42 रन बनाए थे।

गुजरात टाइटंस की ओर से साई सुदर्शन ने 49 गेंद में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। सुदर्शन के साथ डेविड मिलर 19 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाहरुख खान ने 30 गेंद में 58 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए। शाहरुख खान ने आईपीएल की पहली हाफ सेंचुरी लगाई। वहीं साई सुदर्शन ने आईपीएल का छठा अर्धशतक लगाया। आरसीबी की ओर से स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल को 1-1 विकेट मिला।

आरसीबी ने 16 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी ने चौथे ओवर में कप्तान फाफ डु प्लेसिस का विकेट खोया जो कि 24 रन बना पाए। इसके बाद विराट कहली और विल जैक्स ने नाबाद साझेदारी करते हुए टीम की जीत तय की। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 70 रन बनाए। वहीं विल जैक्स ने 41 गेंदों में 100 रन बनाए। इस पारी में पांच चौके और 10 छक्के शामिल थे।

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए क्लिक करें

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Gujarat Titans 
200/3 (20.0)

vs

Royal Challengers Bengaluru  
206/1 (16.0)

Match Ended ( Day – Match 45 )
Royal Challengers Bengaluru beat Gujarat Titans by 9 wickets

Live Updates

IPL 2024, GT vs RCB Live Updates: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली बार भिड़ेंगी गुजरात और आरसीबी

18:55 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: आरसीबी ने 9 विकेट से जीता मैच

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए। टीम के लिए साई सुदर्शन से सबसे 84 रन रन बनाए। आरसीबी ने यह लक्ष्य 16 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम के लिए विराट कोहली ने 44 गेंदों में 70 और विल जैक्स ने 41 गेंदों में 100 रन बनाए। यह आरसीबी की सीजन में तीसरी जीत है।

18:52 (IST) 28 Apr 2024
GT vs RCB Live: विल जैक्स ने 16वें ओवर में खत्म किया मैच

16 ओवर में ही विल जैक्स ने 29 रन ठोक कर अपना शतक पूरा किया और साथ ही टीम की जीत तय कर दी। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर विल जैक्स ने बैक टू बैक दो छक्के लगाए। चौथी गेंद पर उन्होंने मिड विकेट पर चौका लगाय। आखिरी दो गेंदों में जैक्स ने दो छक्के लगाकर 201 का चेज पूरा किया।

18:46 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: विल जैक्स का अर्धशतक

15वें ओवर की पहली गेंद पर विल जैक्स ने चौका लगाया। अगली गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरी गेंद नो बॉल रही और उसपर भी छक्का जमाया। चौथी गेंद पर जैक्स ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया।

18:41 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: रंग में आए विल जैक्स

14वें ओवर में नूर अहमद ने 14 रन लुटाए। ओवर की चौथी गेंद पर विल जैक्स ने स्लॉगस्वीप करते हुए चौका लगाया। वहीं अगली गेंद पर डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया।

18:35 (IST) 28 Apr 2024
GT vs RCB Live: कोहली की शानदार बल्लेबाजी जारी

12वें ओवर में नूर अहमद ने 13 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने स्वीप शॉट के साथ चौका लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने 87 मीटर लंबा छक्का लगाया।

18:26 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: मोहित शर्मा का महंगा ओवर

11वें ओवर में मोहित शर्मा ने 12 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर विल जैक्स के लिए डीप मिड विकेट पर छक्का जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया।

18:22 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: विराट कोहली का अर्धशतक

नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने चौका जमाया और अपना अर्धशतक जमाया। कोहली ने 32 गेंदों में 50 रन पूरे किए। कोहली का गुजरात के खिलाफ यह चौथा अर्धशतक है।

18:11 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: गुजरात ने लिया रिव्यू

सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस ने विल जैक्स के खिलाफ रिव्यू लिया। जैक्स ने स्वीप की कोशिश की लेकिन गेंद पैड पर लगी। नूर के कहने पर कप्तान गिल ने रिव्यू लिया। हालांकि फैसला गुजरात के पक्ष में रहा।

18:02 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: आरसीबी ने पावरप्ले में बनाए 63 रन, फाफ का खोया विकेट

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने पावरप्ले (6 ओवर) में 1 विकेट खोकर 63 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। बैंगलोर ने पावरप्ले में कप्तान फाफ डु प्लेसिस (24) का विकेट खोया। अभी क्रीज पर विराट कोहली 28 रन बनाकर और विल जैक्स 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

17:53 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: 40 के स्कोर पर आरसीबी को लगा पहला झटका

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 40 के स्कोर पर पहला झटका लग गया है। फाफ डु प्लेसिस 12 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। डु प्लेसिस का विकेट साई किशोर को मिला है। फाफ का विकेट गिरने के बाद विल जैक्स बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

17:49 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 37/0

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को कोहली और डु प्लेसिस ने अच्छी शुरुआत दी है। 3 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 37 रन है। डु प्लेसिस 9 गेंद में 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि विराट कोहली 10 गेंद में 9 रन पर खेल रहे हैं।

17:34 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने पारी का आगाज किया है। गुजरात की ओर से उमरजई ने गेंदबाजी का आगाज किया।

17:26 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: साई सुदर्शन और शाहरुख खान ने संभाला

गुजरात टाइटंस की ओर से साई सुदर्शन ने 49 गेंद में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। सुदर्शन के साथ डेविड मिलर 19 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाहरुख खान ने 30 गेंद में 58 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए। शाहरुख खान ने आईपीएल की पहली हाफ सेंचुरी लगाई। वहीं साई सुदर्शन ने आईपीएल का छठा अर्धशतक लगाया।

17:18 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: गुजरात ने आरसीबी को दिया 201 का लक्ष्य

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 201 रन का लक्ष्य दिया है। खराब शुरुआत से उभरते हुए साई सुदर्शन की 84 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत गुजरात ने 200 का आंकड़ा छू लिया। सुदर्शन के अलावा शाहरुख खान ने भी 58 रन का अहम योगदान दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

17:00 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 148/3

16 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन है। क्रीज पर साई सुदर्शन 38 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं डेविड मिलर ने अभी 5 गेंद खेली हैं जिसमें उन्होंने 4 रन बनाए हैं।

16:46 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: सिराज ने शाहरुख को भेजा पवेलियन

गुजरात टाइटंस को 131 के स्कोर पर तीसरा झटका लग गया है। मोहम्मद सिराज ने शाहरुख खान को क्लीन बोल्ड कर दिया। 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर सिराज की अंदर आती गेंद पर शाहरुख चकम खा गए और बोल्ड हो गए। शाहरुख ने आउट होने से पहले 30 गेंद में 58 रन की पारी खेली।

16:37 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: शाहरुख खान ने 24 गेंद में ठोकी फिफ्टी

पावरप्ले में दो विकेट गिर जाने के बाद गुजरात टाइटंस की स्थिति अब सुधरती दिख रही है। 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाहरुख खान ने 24 गेंद में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से हाफ सेंचुरी ठोक दी है। शाहरुख ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। शाहरुख के अलावा साई सुदर्शन भी अर्धशतक के करीब हैं। 13 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर 125/2 है। साई सुदर्शन 43 पर और शाहरुख 54 पर नाबाद हैं।

16:08 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: गुजरात को 45 पर लगा दूसरा झटका

गुजरात टाइटंस को 45 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल 16 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल ने अपने पहले ही ओवर में ये बड़ी मछली फंसाई। गिल के विकेट में कैमरन ग्रीन के बेहतरीन कैच का भी अहम योगदान रहा। गिल 19 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए।

16:03 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: पावरप्ले में गुजरात ने बनाए 42 रन, साहा का खोया विकेट

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पहले ही ओवर में ऋद्धिमान साहा का विकेट खोने के बाद शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने भी धीमी बल्लेबाजी की है। 6 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन है। शुभमन गिल 14 पर और साई सुदर्शन 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

15:51 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: ऋद्धिमान साहा पहले ही ओवर में आउट

गुजरात टाइटंस को मैच के पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया है। सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा 5 रन बनाकर आउट हो गए। साहा का विकेट स्वप्निल सिंह को मिला। साहा के आउट होने के बाद साई सुदर्शन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

15:35 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर: अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, हिमांशु शर्मा, आकाश दीप, विजयकुमार वैश्य।

15:30 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप वारियर, शरथ बीआर, मानव सुथार, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर।

15:18 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: आरसीबी ने टॉस जीता, गुजरात की पहले बैटिंग

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीत लिया है। फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी। आरसीबी में एक बदलाव है। ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है।

14:55 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: थोड़ी देर में होने वाला है टॉस

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच होने वाले मैच का थोड़ी ही देर में टॉस होने वाला है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस थोड़ी ही देर में टॉस के लिए मैदान पर होंगे। अहमदाबाद में 35 डिग्री के आसपास तापमान है, लेकिन दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा है।

13:34 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: कोहली का जलवा है बरकरार

आरसीबी भले ही इस सीजन में अब तक सिर्फ 2 मुकाबले जीती हो, लेकिन टीम के खिलाड़ी विराट कोहली शानदार लय में हैं। कोहली न सिर्फ आरसीबी के टॉप स्कोरर हैं बल्कि वह इस सीजन के भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और अभी ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है। आरसीबी के यश दयाल आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

13:28 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: कौन हैं गुजरात के मोस्ट विकेट टेकर और हाईएस्ट रन स्कोरर

गुजरात टाइटंस की ओर से अभी तक टूर्नामेंट में साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सुदर्शन के नाम 9 मैचों में 334रन हैं जबकि मोहित शर्मा गुजरात के मोस्ट विकेट टेकर गेंदबाज हैं। मोहित शर्मा ने 9 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं।

12:56 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज , यश दयाल।

12:54 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई/ केन विलियमसन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर।

12:17 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: गुजरात टाइटंस की फुल स्क्वाड

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर, साई सुदर्शन, शरथ बीआर, मानव सुथार, विजय शंकर, दर्शन नालकंडे, मैथ्यू वेड, उमेश यादव, केन विलियमसन, जयंत यादव, अभिनव मनोहर, जोश लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा।

12:14 (IST) 28 Apr 2024
IPL 2024, GT vs RCB Live: आरसीबी की फुल स्क्वाड

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, हिमांशु शर्मा, विजयकुमार विशाक, स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, रीस टॉपले, टॉम करन, मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार।

आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो गुजरात और बेंगलुरु ने कुल 3 मैच खेले हैं जिसमें से गुजरात ने 2 जीते हैं और आरसीबी को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। आरसीबी के लिए यहां से हर मैच जीतना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह टीम 9 मैचों में से 7 मैच हार चुकी है। उसका प्लेऑफ में जाना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है, लेकिन किसी भी तरह के समीकरण को जिंदा रखने के लिए आरसीबी को हर मैच जीतना होगा।