इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन (Mega Auction) होना है। इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने गुरुवार (31 अक्टूबर) को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दिया। सनराइजर्स हैदराबद ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया। विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 21 करोड़ में रिटेन किया। निकोलस पूरन को लखनऊ ने 21 करोड़ में रिटेन किया। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और इशान किशन जैसे बड़े नाम ऑक्शन में दिखेंगे।
आईपीएल मेगा ऑक्शन के रिटेंशन से जुड़े डिटेल्स पढ़ने के लिए क्लिक करें
मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा 18 करोड़ में रिटेन किया। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा रिटेन हुए। हार्दिक कप्तानी करते दिखेंगे। पंजाब किंग्स ने 2 अनकैप्ड खिलाड़ी शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया। टीम सबसे बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी।
आईपीएल 2025 में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रविंद्र जडेजा (18 करोड़), एमएस धोनी (4 करोड़), शेष राशि: 55 करोड़, RTM विकल्प: 1 (कैप्ड या अनकैप्ड)।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), यश दयाल (5 करोड़), शेष राशि: 83 करोड़, RTM विकल्प: 3 (1 अनकैप्ड, 2 या 3 कैप्ड)
कोलकाता नाइट राइडर्स: रिंकू सिंह (13 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नरेन (12 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़)। शेष राशि: 51 करोड़, RTM विकल्प: कोई नहीं।
मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), तिलक वर्मा (8 करोड़), शेष राशि: 45 करोड़, RTM विकल्प: 1 (अनकैप्ड)।
सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), ट्रैविस हेड (14 करोड़), नितीश कुमार रेड्डी (6 करोड़), शेष राशि: 45 करोड़, RTM विकल्प: 1 (अनकैप्ड)।
लखनऊ सुपर जायंट्स: निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़) मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़), आयुष बदोनी (4 करोड़), शेष पर्स: 69 करोड़, RTM विकल्प: 1 (कैप्ड)।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरोन हेटमायर (11 करोड़), संदीप शर्मा (4 करोड़), शेष पर्स: 41 करोड़, RTM विकल्प: कोई नहीं।
गुजरात टाइटंस: राशिद खान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.50 करोड़), साई सुदर्शन (8.50 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़), शेष पर्स: 69 करोड़, RTM विकल्प: 1 (कैप्ड)।
पंजाब किंग्स: शशांक सिंह (5.5 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़), शेष पर्स: 110.5 करोड़, RTM विकल्प: 4 (सभी कैप्ड)।
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (16.50 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अभिषेक पोरेल (4 करोड़),शेष पर्स: 73 करोड़, RTM विकल्प: 2 (1 अनकैप्ड, 1 कैप्ड या 2 कैप्ड)।
अक्षर पटेल (16.50 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अभिषेक पोरेल (4 करोड़),शेष पर्स: 73 करोड़, RTM विकल्प: 2 (1 अनकैप्ड, 1 कैप्ड या 2 कैप्ड)
शशांक सिंह (5.5 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़), शेष पर्स: 110.5 करोड़, RTM विकल्प: 4 (सभी कैप्ड)।
राशिद खान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.50 करोड़), साई सुदर्शन (8.50 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़), शेष पर्स: 69 करोड़, RTM विकल्प: 1 (कैप्ड)।
संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरोन हेटमायर (11 करोड़), संदीप शर्मा (4 करोड़), शेष पर्स: 41 करोड़, RTM विकल्प: कोई नहीं।
निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़) मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़), आयुष बदोनी (4 करोड़), शेष पर्स: 69 करोड़, RTM विकल्प: 1 (कैप्ड)।
हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), ट्रैविस हेड (14 करोड़), नितीश कुमार रेड्डी (6 करोड़), शेष राशि: 45 करोड़, RTM विकल्प: 1 (अनकैप्ड)।
जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), तिलक वर्मा (8 करोड़), शेष राशि: 45 करोड़, RTM विकल्प: 1 (अनकैप्ड)।
रिंकू सिंह (13 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नरेन (12 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़)। शेष राशि: ₹51 करोड़, RTM विकल्प: कोई नहीं।
विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), यश दयाल (5 करोड़), शेष राशि: 83 करोड़, RTM विकल्प: 3 (1 अनकैप्ड, 2 या 3 कैप्ड)।
ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रविंद्र जडेजा (18 करोड़), एमएस धोनी (4 करोड़) शेष राशि: 55 करोड़, RTM विकल्प: 1 (कैप्ड या अनकैप्ड)।
आरसीबी ने विराट कोहली को 21 करोड़ और रजत पाटीदार को 11 करोड़ में रिटेन किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को 13 करोड़ में रिटेन किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेंशन की लिस्ट जारी कर दी है। ऋतुराज गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा 18-18 करोड़, मथिशा पथिराना और शिवम दुबे 12-12 करोड़ और महेंद्र सिंह धोनी 4 करोड़ में रिटेन हुए।
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत की राहें जुदा हो गईं। पंत को टीम ने रिटेन नहीं किया। अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल रिटेन हुए हैं।
जियो सिनेमा पर आईपीएल रिटेंशन को लेकर शो के दौरान अभिनव मुकुंद ने जानकारी दी कि हार्दिक पंड्या ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते दिखेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया। यश दयाल अन्कैप्ड खिलाड़ी हैं।
पंजाब किंग्स ने दो अनकैप्ड खिलाड़ी शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया है। टीम सबसे ज्यादा रकम के साथ ऑक्शन में उतरेगी।
मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को रिटेन किया है। जसप्रीत बुमराह 18 करोड़, सूर्यकुमार यादव 16.35 करोड़, हार्दिक पंड्या 16.35 करोड़, रोहित शर्मा 16.30 और तिलक वर्मा 8 करोड़ रुपये में रिटेन हुए।
डेविड वॉर्नर, जोस बटलर, क्विंटन डिकॉक, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डुप्लेसिस, फिल साल्ट, सैम करन और मिचेल स्टार्क कुछ बड़े खिलाड़ी हैं जो ऑक्शन में दिख सकते हैं।
आईपीएल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के अनुसार ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर,रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, वाशिंटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ऑक्शन में दिखेंगे।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आखिरी समय में यदि कोई बदलाव नहीं हुआ तो लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज करने के लिए तैयार है। एलएसजी का कहना है कि वह पांच खिलाड़ियों को बरकरार रखेगी। ये खिलाड़ी होंगे- निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई और मोहसिन खान तथा आयुष बदोनी की अनकैप्ड जोड़ी।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और संदीप शर्मा को राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन किया जाना तय है। इसका मतलब है कि जोस बटलर, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन नीलामी में शामिल होंगे। राजस्थान रॉयल्स जिस दूसरे खिलाड़ी पर विचार कर रही है, वह विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल हैं। हम रिटेंशन की समयसीमा से बहुत दूर नहीं हैं, इसलिए हमें जल्द ही पता चल जाएगा कि वे किस तरफ जाते हैं।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आंद्रे रसेल को कोलकाता नाइट राइडर्स रिटेन कर सकती है। इसके अलावा सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रमनऔर हर्षित राणा (अनकैप्ड) को रिटेन कर सकती है।
आईपीएल 2025 रिटेंशन की लिस्ट थोड़ी देर में जारी होगी। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और आंद्र रसेल कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी, जिनके रिलीज किए जाने की चर्चा है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन (Mega Auction) होना है। इससे पहले आज फ्रेंचाइजियों को रिटेन खिलाडियों की लिस्ट जारी करनी है। थोड़ी देर में लिस्ट जारी हो जाएगी।
पंजाब किंग्स की टीम शायद ही किसी खिलाड़ी को रिटेन करे। वह नई टीम बनाने के लिए मेगा ऑक्शन में 120 करोड़ के पर्स के साथ उथर सकती है।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रिटेन कर सकती है। इशान किशन की छुट्टी तय मानी जा रही है।
नए कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने कोर खिलाड़ियों को रिटेन करेगी, जिसमें कप्तान संजू सैमसन, रियान पराग, संदीप शर्मा और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं। हालांकि, वे इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और लीग के सबसे ज्याद विके लेने वाले गेंदबाज स्पिनर युजवेंद्र चहल को वापस खरीदने के लिए अपने दो राइट टू मैच विकल्पों पर भी विचार करेंगे।
गुजरात टाइटंस कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और राशिद खान को कैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन कर सकती है। अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया रिटेन हो सकते हैं। मोहम्मद शमी और डेविड मिलर को टीम रिलीज कर देगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर, आंद्र रसेल और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को रिलीज करने का मन बना लिया है। स्टार्क को ऑक्शन में फिर अपने साथ जोड़ना चाहेगी। रसेल की फिटनेस के कारण फ्रेंचाइजी रिलीज करना चाहती है।