कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर के लोग परेशान हैं। भारत में में इस वायरस से 850 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। पूरा देश 21 दिन के लिए लॉकडाउन हो चुका है। ऐसे में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पर रहा है। इस परिस्थिति में कई लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं। त्रिपुरा में 10 साल की चेस प्लेयर अर्शिया दास ने अपना सहयोग देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपए दिए हैं।

एक तरफ करोड़ों की संपत्ति वाले विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी ने अभी तक मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया, दूसरी तरफ अर्शिया ने तारीफ के योग्य काम किया है। अर्शिया ने इतनी कम उम्र में देश के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बड़ा काम किया है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्वीट कर अर्शिया को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं त्रिपुरा की इस चेस मास्टर अर्शिया दास को उनके 10000 रुपए के दान के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष में यह योगदान दिया है।’’
Coronavirus in India LIVE Updates: एक दिन में बढ़े देश में कोरोना के 149 केस- स्वास्थ्य मंत्रालय; देशभर में डॉक्टर्स को दी जा रही ट्रेनिंग
Coronavirus in India LIVE Updates: पीएम ने देशवासियों से की दान की अपील, आगे आ बोले अक्षय कुमार- दूंगा 25 करोड़


बिप्लब देब के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए अर्शिया के पिता पुरनेंदु दास ने धन्यवाद कहा है। 2019 में अर्शिया चर्चा में आई थी। उन्होंने उज्बेकिस्तान में हुए एशियन स्कूल चेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। अर्शिया के पिता BSNL में कर्मचारी हैं। उनकी माता अर्निशा नाथ दास गृहिणी हैं। अर्शिया दुनिया के महानतम चेस खिलाड़ी विश्वानथन आनंद को अपना आदर्श मानती हैं। वे उन्हीं की तरह महान खिलाड़ी बनना चाहती हैं।


आर्शिया ने बांग्ला में अपने पिता के ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया। आर्शिया ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहती हूं कि सब घर पर रहें। थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोते रहें। रास्ते में कहीं भी थूकें न, मास्क पहनें और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।’’ एक यूजर ने अर्शिया की तारीफ की। उसने कहा- देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि हमें तुम पर गर्व है। कोरोनावारयस की चपेट में दुनिया के 195 देश आ गए हैं। 27 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग इससे संक्रमित हैं।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?