इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सरफराज खान की पांच साल बाद वापसी हुई। आईपीएल 2026 के लिए मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने सरफराज खान को उनके बेस प्राइस यानी 75 लाख रुपये में खरीदा। सरफराज खान ने आईपीएल में अपना आखिरी मैच 2021 में खेला था।

पहले IPL ऑक्शन में नहीं पुकारा गया नाम, अब प्लेइंग 11 से भी बाहर ऑस्ट्रेलियाई; 25.20 करोड़ वाले ग्रीन का नहीं खुला खाता

सरफराज खान ने आईपीएल में अब तक 40 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 23.21 के औसत और 138.24 के स्ट्राइक रेट से 441 रन बनाए हैं। सरफराज खान का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 67 रन है, जो इंडियन प्रीमियर लीग में उनका एकमात्र अर्धशतक भी है।

आईपीएल 2021 में सरफराज खान को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से दो मैच खेलने को मिले थे। हालांकि, वह दोनों ही मुकाबलों में एक भी रन नहीं बना पाए थे। वह कुल चार गेंदें ही खेल पाए थे। सरफराज खान का आईपीएल में सबसे अच्छा प्रदर्शन साल 2019 में रहा था।

U19 Asia Cup 2025 Points Table: भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल में, 4 टीमें बाहर; देखें अंक तालिका, टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज

तब उन्होंने 45.00 के औसत और 125.87 के स्ट्राइक रेट से 8 मैच में 180 रन बनाए थे। सरफराज ने आईपीएल में पहली बार 2015 के संस्करण में खेला था। उस सीजन उन्होंने 13 मैच में 27.75 के औसत और 156.33 के स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए थे। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 45 रन था।

28 साल के सरफराज ने आईपीएल नीलामी से कुछ घंटे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में 22 गेंदों में 73 रन बनाए थे। वह पहले राउंड में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें CSK ने खरीद लिया। मुंबई के इस बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद, CSK, मुझे नई जिंदगी देने के लिए। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि चेन्नई सुपर किंग्स 2026 का खिताब जीते।’

सरफराज खान का इंटरनेशनल करियर अभी मुश्किल में है, क्योंकि घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।