Ratan Tata Death News in Hindi Updates: टाटा ग्रुप के मुखिया, देश के बड़े उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा (ratan tata) को गुरुवार को अंतिम विदाई दी गई। वह 86 वर्ष के थे। मुंबई के अस्पताल में रतन नवल टाटा ने अपनी आखिरी सांसे लीं और दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार (9 अक्टूबर) की देर रात उनके निधन की खबर आई। टाटा संस के चेयरमैन ने आधिकारिक बयान जारी करके उनके निधन की पुष्टि की। पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। देश-दुनिया की जानी-मानी हस्तियों ने भारत के ‘रतन’ के दुनिया को अलविदा कहने पर दुख जताया। हाल ही में उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर खबर आई थी जिसका खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खंडन कर दिया था। पढ़ें अपडेट….

Live Updates
17:43 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: उन्होंने जो विरासत छोड़ी है, मेरे लिए शब्द नहीं- कपिल देव

Ratan Tata Death News LIVE: पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने कहा, “जब कोई महान व्यक्ति इस दुनिया से चला जाता है, तो स्वाभाविक रूप से हमें दुख होता है, लेकिन उन्होंने जो विरासत छोड़ी है…मेरे पास शब्द नहीं हैं…हर किसी को इस दुनिया से जाना है, लेकिन लोग अपने काम के लिए जाने जाते हैं…हमें उनसे बेहतर इंसान कभी नहीं मिलेगा।”

17:39 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा के कुत्ते ‘गोवा’ ने अपने मालिक को दी अंतिम श्रद्धांजलि

Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा के कुत्ते गोवा ने मुंबई स्थित NCPA लॉन में अपने मालिक को श्रद्धांजलि दी। 

17:14 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: प्रार्थना कक्ष में दिग्गज हस्तियां मौजूद

प्रार्थना कक्ष में देशभर की दिग्गज हस्तियां मौजूद

17:02 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा रतन टाटा का पेट ‘गोवा’

रतन टाटा का पालतू कुत्ता ‘गोवा’ भी वर्ली शमशान घाट में। किए अंतिम दर्शन

16:38 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: पार्थिव शरीर प्रार्थना हॉल में रखा गया

रतन टाटा का पार्थिव शरीर प्रार्थना के लिए प्रार्थना हॉल में रखा गया। इसके बाद राजकीय सम्मान दिया जाएगा।

16:34 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: वर्ली के पारसी शमसान भूमि में रतन टाटा का पार्थिव शरीर

राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा को दी जा रही अंतिम विदाई।

16:23 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: सीएम एकनाथ शिंदे, फडनवीस पहुंचे शमशान घाट

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शमसान घाट पहुंचे। देवेंद्र फडनवीस भी साथ मौजूद।

16:17 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रतन टाटा का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में वरली की पारसी शमसान भूमि पहुंचेगा । पार्थिव शरीर पहले प्रार्थना कक्ष में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले 45 मिनट तक शांति प्रार्थना की प्रक्रिया।

16:09 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: NCPA लॉन से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया पार्थिव शरीर

रतन टाटा का पार्थिव शरीर NCPA लॉन से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

15:43 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: नड्डा ने जताया टाटा के निधन पर शोक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश के विकास एवं भारत की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

15:29 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर विस्तार किया। नीतीश ने कहा कि रतन टाटा ने न केवल भारतीय उद्योग जगत में अहम योगदान दिया बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा में भी अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रतन टाटा की विरासत सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। रतन टाटा को भारत सरकार की ओर से वर्ष 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, नीतीश ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

15:24 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: किरन राव ने दी श्रद्धांजलि

आमिर खान की पत्नी किरन राव भी रतन टाटा को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने NCPA पहुंची।

15:11 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: एन चंद्रबाबू नायडू पहुंचे मुंबई

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने मुंबई के NCPA पहुंचकर रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

15:09 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: सीपी राधाकृष्णन ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रतन टाटा को NCPA पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

15:03 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: प्रियंका गांधी ने व्यक्त की संवेदना

रतन टाटा के निधन पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है।

14:52 (IST) 10 Oct 2024

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रतन टाटा को NCPA पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

14:51 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: अमित शाह ने अर्पित की श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुंबई के एनसीपीए में उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की

14:49 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: गोवा के सीएम ने जताया शोक

रतन टाटा के निधन पर गौवा के सीएम प्रमोद सावंत ने जताया शोक

14:16 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: इन क्रिकेटर्स के करियर में टाटा ग्रुप का सीधा हाथ

वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों से लेकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर तक: इन क्रिकेटर्स के करियर में रहा टाटा ग्रुप का सीधा हाथ- पूरी खबर पढ़ें यहां

14:15 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: RSS प्रमुख ने जताया शोक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आजो देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारत की विकास यात्रा में उनका योगदान चिरस्मरणीय रहेगा। सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन समस्त भारतवासियों के लिए अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से भारत ने एक अमूल्य रत्न को खोया है। भारत की विकास यात्रा में रतन टाटा का योगदान चिरस्मरणीय रहेगा।’’

13:49 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: देश दे रहा रतन टाटा को श्रद्धांजलि

क्या खास, क्या आम! नम आंखों से सभी दे रहे रतन टाटा को श्रद्धांजलि

13:34 (IST) 10 Oct 2024

सूचकांक बीएसई सेंसेक्स पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 10.47 प्रतिशत बढ़कर 7,235.80 रुपये पर, टाटा केमिकल्स का शेयर 6.26 प्रतिशत बढ़कर 1,174.85 रुपये पर, टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र का शेयर 5.84 प्रतिशत बढ़कर 83.77 रुपये पर, टाटा एलेक्सी का शेयर 3.37 प्रतिशत बढ़कर 7,867.80 रुपये पर, टाटा पावर का शेयर 2.56 प्रतिशत बढ़कर 472.70 रुपये पर पहुंच गया

13:18 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: शेयरों में 10 फीसदी की तेजी

सूचकांक बीएसई सेंसेक्स पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 10.47 प्रतिशत बढ़कर 7,235.80 रुपये पर, टाटा केमिकल्स का शेयर 6.26 प्रतिशत बढ़कर 1,174.85 रुपये पर, टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र का शेयर 5.84 प्रतिशत बढ़कर 83.77 रुपये पर, टाटा एलेक्सी का शेयर 3.37 प्रतिशत बढ़कर 7,867.80 रुपये पर, टाटा पावर का शेयर 2.56 प्रतिशत बढ़कर 472.70 रुपये पर पहुंच गया।

12:59 (IST) 10 Oct 2024

टाटा समूह की कंपनियों के शेयर में आज 10 प्रतिशत तक की तेजी आई। टाटा केमिकल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा, ‘‘ निवेशक टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर और इंडियन होटल्स जैसे शेयरों को खरीदकर रतन टाटा और उनके द्वारा निर्मित महान कॉर्पोरेट साम्राज्य को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।’

12:35 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह व्यक्त किया शोक

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर कहा, “रतन टाटा का निधन बहुत दुखद है। इस देश के औद्योगिक विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान था, उन्होंने पूरे औद्योगिक जगत को एक नई दिशा दी थी…”

12:32 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: महाराष्ट्र कैबिनेट प्रस्ताव पास हुआ

रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, महाराष्ट्र कैबिनेट में प्रस्ताव पास हुआ। केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी महाराष्ट्र सरकार

12:27 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा के निधन पर FICCI ने जताया शोक

उद्योग मंडल फिक्की ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसा आदर्श बताया, जिन्होंने नैतिक पूंजीवाद के अपने दृष्टिकोण से उद्यमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा, ‘‘ फिक्की रतन टाटा को न केवल एक सफल व्यवसायी के रूप में, बल्कि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में भी याद करता है, जिन्होंने ईमानदारी, विनम्रता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाया।’’

इसी तरह भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) ने रतन टाटा को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बताया, जिनका प्रभाव भारतीय उद्योग जगत से परे फैला है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, ‘‘ टाटा ने न केवल विविधतापूर्ण टाटा समूह को दुनिया के कई देशों में पहुंचाया, बल्कि सूचना प्रौद्योगिकी, मोटर वाहन, इस्पात तथा आतिथ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक परिदृश्य पर भारत की ब्रांड इक्विटी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उनका जीवन भारत के उद्यमियों के लिए वैश्विक स्तर पर सोचने और आगे बढ़ने, बेदाग प्रतिष्ठा तथा कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्च मानक को बनाए रखने के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।’’

12:23 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: रतन टाटा से जुड़े 15 अनसुने किस्से

एक थे टाटा… गैंगस्टर से भिड़े, अंग्रेजों को करारा जवाब, 15 अनसुनी कहानियांखबर का लिंक

12:18 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: कब-कब आया अहम पड़ाव

रतन टाटा की जिंदगी में कब-कब आया अहम पड़ाव, ब्रैंड टाटा बनाने वाले बिजनेस टायकून की ये बातें पता हैं आपको?- पूरी खबर पढ़ें यहां

12:13 (IST) 10 Oct 2024
Ratan Tata Death News LIVE: राज ठाकरे पहुंचे NCPA

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने NCPA पहुंचकर रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि