Attach Bathroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। अगर हमारा घर वास्तु के अनुसार बना हो तो हमारे जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। वहीं अगर वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो घर में दरिद्री छा जाती है। जिससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं अटैच बाथरूम के बारे में, आपने देखा होगा कि आजकल मेट्रो सिटी या अन्य शहरों में अटैच बाथरूम बनाने का कल्चर शुरू हो गया है और बेडरूम के साथ अटैच बाथरूम होता है। लेकिन अटैच बाथरूम होने के साथ कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपके जीवन में आर्थिक दरिद्री छा जाती है। साथ ही पैसा रोग या अन्य चीजों में फिजूल खर्च हो सकता है। आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

सोने की हो ये दिशा

वास्तु शास्त्र अनुसार यदि आपके बैडरूम से अटैच बाथरूम है तो इस बात का विशेष ध्यान रहे कि सोते समय आपके दोनों पैर बाथरूम की तरफ न हो। ऐसा होने से घर के सदस्यों के बीच लड़ाई- झगड़ा हो सकता है। साथ ही फिजूल के खर्चे हो भी हो सकते हैं। इसलिए सोने के लिए सबसे उपयुक्‍त दक्षिण सिर और उत्‍तर दिशा में पैर होने चाहिए। वहीं बाथरूम का गेट हमेशा बंद रहना चाहिए। 

लिड को बंद करके रखें

आपने देखा होगा कि लोग लोग बाथरूम का प्रयोग करने के बाद टॉयलट सीट के लिड को कवर नहीं करते। जो कि गलत है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। साथ ही घर के सदस्यों की आर्थिक स्थति खराब हो सकती है।

हमेशा रखें अटैच बाथरूम को साफ

वास्तु शास्त्र अनुसार अगर आफके घर में कमरे से अटैच बाथरूम है तो उसकी अच्छे साफ- सफाई रखनी चाहिए और गंदा नहीं रखना चाहिए। अगर आप गंदा रखते हैं तो इससे वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर में निगेटिविटी का वास रहता है। जिससे घर के सदस्यों में छोटी – छोटी बातों पर लड़ाई हो सकती है।

दीवारों का कलर हो ऐसा

अगर आपके कमरे से अटैच बाथरूम है तो आपको बाथरूम की दीवार का पेंट और दरवाजे का पेंट भी हल्‍के रंग का होना चाहिए। साथ ही दीवार और फर्श पर हल्के रंग के टाइल्स लगवाने चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं लगता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023