Shani Dev Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, तो उसकी चाल का असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि न्यायप्रदाता शनि देव ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है और वह अब 0 डिग्री से 30 डिग्री तक चलेंगे। साथ ही शनि देव इस अवस्था में राशि अनुसार पाया भी बदलते हैं। यहां हम आपको ऐसी 3 राशि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके राशि में शनि देव लोहे के पाये पर चलेंगे। जिससे इन राशियों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आपकी राशि से शनि देव का गोचर लोहे के पाये पर हुआ है। साथ ही शनि यहां राजयोगकारक हैं। वहीं शश नाम का राजयोग भी बना रहे हैं। इसलिए इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन को खरीद सकते हैं। साथ ही पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है या आपको जमीन- जायदाद के लेन- देन में लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। लेकिन शनि के ऊपर केतु की दृष्टि है। इसलिए मां की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही आपका नर्वस सिस्टम भी खराब हो सकती है। मतलब आपको 30 अक्टूबर तक सावधान रहने की विशेष जरूरत है। वहीं इस अवधि में केतु के बीज मंत्र का जाप करें। मंगलवार का व्रत रखें। साथ ही जरूरतमंदों और गरीबों को कंबल दान में दें।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि देव का गोचर आपकी राशि से लोहे के पाये पर हुआ है। इसलिए इस समय आपको मेहनत से चीजों की प्राप्ति होगी। साथ ही पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं कर्क राशि वालों को पुराने निवेश से धनलाभ होगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, उनको इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। लेकिन आप पर 17 जनवरी से ढैय्या शुरू हुई है और शनि आपकी गोचर कुंडली के मृत्यु स्थान में केतु की दृष्टि में हैं। इसलिए जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वहीं ऑपरेशन और दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए आप लोगों को भी केतु के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आपकी राशि से शनि देव का गोचर लोहे पाये पर हुआ है। इसलिए इस समय आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही नौकरी बदलने का आपका प्लान बन सकता है। विदेश में जाकर आप बस सकते हैं। लेकिन इस समय आपको घर- परिवार में बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आपको घुटनों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
वहीं आप पर 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती भी शुरू हुई है। इसलिए आपको लेन- देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं इस साल 30 अक्टूबर के बाद आपका गोल्डन समय शुरू होगा।