Navpancham Yog Ke Benefits: ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते रहते हैं। इन योगों का प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 3 फरवरी देवगुरु गुरु बृहस्पति और चंद्रमा ग्रह नवपंचम राजयोग बना रहे हैं और इन दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव है। इसलिए इस नवपंचम योग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
नवपंचम योग मेष राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सुख- साधनों में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
चंद्रमा और गुरु का नवपंचम योग मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो व्यापारी वर्ग है, उनको उधार दिया हुआ वापस मिल सकता है। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपका मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप सामाजिक रूप से और सक्रिय होंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
नवपंचम योग कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी। वहीं लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।
साथ ही जो कारोबारी हैं, उनकी इनकम में इजाफा होगा। वहीं इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है आपको बस इस मौके का लाभ उठाना है। साथ ही इनकम के नए स्त्रोत बनते हुए नजर आ रहे हैं।