Weekly Horoscope: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 30 जनवरी से 05 फरवरी 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। आपको बता दें कि इस सप्ताह शनि देव अस्त होंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि (Aries Zodiac)
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
- मेहनत का पूरा फल मिलने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी।
- इस सप्ताह आपको आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, मतलब लेन- देन करते समय सावधानी बरतें।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
- इस सप्ताह आपको सेहत संबंधी कुछ परेशानी हो सकती हैं। इसलिए लापरवाही नहीं बरतें।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
- यह सप्ताह आपको मिलाजुला साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में किसी घरेलू समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा।
- सप्ताह के मध्य में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- नौकरीपेशा लोगो को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है।
- जीवनसाथी के साथ कुछ विषयों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इसलिए वाद- विवाद से बचें।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल सिद्ध हो सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
- इस सप्ताह आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
- इस सप्ताह आप काम- कारोबार के काम से यात्रा भी कर सकते हैं।
- जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर कुछ काम का दबाव रह सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव रह सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
- इस सप्ताह ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल बनी हुई हैं।
- आपको कार्यक्षेत्र में कोई सरकारी अथवा प्राइवेट कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
- सप्ताह के अंत में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- इस सप्ताह घर- परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है।
- वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
- यह सप्ताह आपको लाभप्रद साबित हो सकता है।
- बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती है।
- व्यावसायिक मामलों में इस समय किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
- राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, कोई पद मिलने की बात चल सकती है।
- संतान की तरफ से भी कोई शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
- जीवनसाथी के साथ संंबध अच्छे रहेंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह उतार- चढ़ाव भरा साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह आपको निवेश से कम लाभ होगा। जिससे आपको मन खिन्न रह सकता है।
- इस सप्ताह आपको किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
- छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है।
- दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
- यह सप्ताह आपको मिलाजुला साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह आप काम- कारोबार में कई अच्छे अवसरों का लाभ उठाने से वंचित रह सकते हैं।
- सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के लिए लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- कार्यस्थल पर किसी के साथ वाद- विवाद हो सकता है।
- इस सप्ताह आप वाहन खरीदने की सोच सकते हैं।
- दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
- यह सप्ताह आपको शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
- व्यापारियों को इस सप्ताह कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है।
- आप पार्टनरशिप का बिजनेस करते हैं, तो अपने साझेदार पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।
- इस सप्ताह आप काम- कारोबार से संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं।
- मानसिक तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ सिद्ध हो सकता है।
- इस सप्ताह आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।
- व्यापारियों को इस सप्ताह नए ऑर्डर आने से अच्छा मुनाफा हो सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा।
- त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है।
- आपके किसी गलत निर्णय की वजह से आपको आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
- कार्यस्थल पर आपके दवदबा रहेगा। जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा।
- नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे पदोन्नति या तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है।
- सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं।
- गैस और कब्जियत की समस्या परेशान कर सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह सुखद और लाभप्रद साबित हो सकता है।
- कारोबारियों को कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है, इसलिए प्रयासरत रहें।
- आप कोई पुराना कर्ज भी इस सप्ताह चुका सकते हैं।
- सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी।
- सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द इस सप्ताह बढ़ सकता है।
- जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
- यह सप्ताह आपको उतार- चढ़ाव भरा साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह काम- कारोबार में स्थान परिवर्तन संबंधी भी योजना बन सकती हैं।
- नौकरी में बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
- भूमि-भवन से जुड़े विवाद के संबंध में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
- इस सप्ताह किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।
- जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।