Shape Of Hand Thumb: हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की प्रबल इच्छा होती है। आपको बता दें ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और नेचर के बारे में जाना जाता है। तो वहीं सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों के आकार और बनावट देखकर उसके भविष्य और नेचर के बारे में जाना जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कि हाथ के अंगूठे के आकार से किस तरह किसी के भविष्य और उसके नेचर के बारे में पता किया जा सकता है। आइए जानते हैं …
व्यक्ति का हो पतला अंगूठा
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन व्यक्तियों का पतला अंगूठा होता है। वो लोग बिसनेस माइंडेड होते हैं। साथ ही ऐसे लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं इसलिए उनके शौक भी काफी महंगे होते हैं। वहीं ये लोग राजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं। ये लोग मूडी भी होते हैं। अपने मूड के अनुसार ये सामने वाले से बात करते हैं।
अगर अंगूठा हो लचीला
लचीले अंगूठे वाले लोग दूरदर्शी और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी होते हैं और जो बोलते हैं वो मुंह पर बोलते हैं। जिससे कभी- कभी इनके लोगों के साथ संबंध भी खराब हो जाते हैं। ऐसे लोगों के पास बातचीत की भी अच्छी कला होती है। इनके इसी स्वभाव के कारण लोग इनसे जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। साथ ही संबंधों को अंत तक निभाते हैं।
अंगूठा हो पीछे की ओर मुड़ा हुआ
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ का अंगूठा पीछे की ओर मुड़ा हुआ हो तो तो ऐसे लोग भावुक होते हैं और अगर कोई इनसे कुछ कह दे तो ये लोग बहुत देर तक सोचते हैं। साथ ही ये लोग करुणामय और दयालु भी होते हैं। ये लोग सादगी से जीवन जीने के शौकीन होते हैं। मतलब इनको भौतिक चीजों से ज्यादा लगाव नहीं होता है।
अगर अंगूठा हो छोटा
अगर किसी व्यक्ति का अंगूठा छोटा हो तो ऐसे लोग दार्शनिक विचारों के होते हैं। साथ ही ये लोग आस्तिक भी होते हैं और भगवान पर इनका पूर्ण विश्वास होता है। ये लोग थोड़े आलसी भी होते हैं। साथ ही इस कमी की वजह से ये अपना नुकसान भी कर लेते हैं। न लोगों के पास सामने वाले के मन की बात जानने की अच्छी क्षमता होती है।