Lohri 2023 Date: लोहड़ी का त्योहार हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी 2023 को पड़ रहा है। इस पर्व के बाद से दिन बड़ा होने लगता है। यह पर्व मुख्य रूप से प्राकृतिक और कृषि को समर्पित है। आइए जानते हैं कि लोहड़ी पर्व का महत्व और पूजा विधि क्या है।

लोहड़ी मुहूर्त (Lohri 2023 Muhurat)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। मुहूर्त रात करीब रात 8 बजकर 57 मिनट का है। लोहड़ी के एक दिन बाद यानि की 15 जनवरी 2023 को मकर संक्राति पड़ रही है।

लोहड़ी पूजा विधि (Lohri 2023 Puja Vidhi)

लोहड़ी पर गजक, रेवड़ी आदि कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। एक स्थान पर कुछ लकड़ियां रखकर उसमें आग लगाई जाती है। इसके बाद सब उसकी परिक्रमा करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

लोहड़ी का महत्व (Lohri 2023 Importance)

लोहड़ी किसानों के लिए कृषि का मुख्य त्योहार माना जाता है। इस दिन किसान भगवान से अपनी फसली के अच्छी पैदावार की कामना करते हैं। अग्नि में नई फसल अर्पित करते हैं। वहीं गुड़ और तिल भी अर्पित किया जाता है। इस दिन लोहड़ी के गीत गाए जाते हैं और उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। इस दिन से रात छोड़ी और दिन बड़ा होने लगता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023