Grah Gochar January 2023: जनवरी में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई योग और संयोग बन रहे हैं। 17 जनवरी तक एक ही राशि में दो बड़े ग्रह रहेंगे, जो कई राशियों के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। जिससे जातकों को धन आदि लाभ हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 दिसंबर से शुक्र देव मकर राशि में हैं और इस राशि में शनिदेव पहले से ही विराजमान है। शनिदेव 17 जनवरी को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि शनिदेव के कुंभ राशि में जानें से पहले किन-किन राशियों के लोगों को शुक्र-शनि की युति का लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि (Shani Gochar January 2023)
इस राशि के जातकों को शुक्र-शनि की युति के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जातकों को आर्थिक तंगी की समस्याएं से निजात मिल सकता है और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्व में किए गए निवेश से जातकों को लाभ मिल सकता है। आय के स्त्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं कारोबार में भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
कन्या राशि (Shukra Gochar January 2023)
इस राशि के जातकों के लिए इन दोनों ग्रहों की युति फायदेमंद साबित हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान हो सकता है।आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। तनाव मुक्त होने से साथ आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है।
मकर राशि (Grah Gochar January 2023)
शुक्र देव का गोचर इस राशि में हुआ है। ऐसे में जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभप्रद हो सकता है। आपको आर्थिक तंगी से भी निजात मिल सकता है। फंसा हुआ पैसा आपका मिल सकता है। आर्थिक लाभ भी होने की प्रबल संभावना है। नए स्त्रोतों से आप अच्छा धन अर्जित कर सकते हैं।