Coronavirus Lockdown in India: देश में जिस वक्त घातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लॉकडाउन के चलते नागरिक अपने घरों में कैद हैं। वहीं इस वायरस के खिलाफ जंग में स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी लगातार डटे हुए हैं। देश में नागरिकों की सुरक्षा और महामारी को रोकने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इन्हीं दो क्षेत्रों के कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्यकर्मी जहां कोरोना से बीमार लोगों को बचाने में जी जान से जुटे हैं वहीं पुलिसकर्मी सड़कों पर बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ये पुलिसकर्मी अपने परिवार की जिम्मेदारी को निभाने हुए संकट के समय अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं।

देश में संकट के समय कोरोना के खिलाफ ये सिपाही किस कदर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, इसकी एक बानगी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में देखने को मिली जहां एसआई नीशू कडियान अपनी एक साल की बेटी को लिए सड़कों पर मुस्तैद नजर आईं। एसआई काडियान फिलहाल में कोरोना संकट के समय मुरादाबाद में लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए बनाई गईं पुलिसफोर्स का हिस्सा हैं।

दरअसल उनकी तैनाती शहर में 24वीं वाहिनी पीएसी कैंप के बाहर हुई। घर में बेटी बीमार थी और इसलिए उसे घर पर छोड़ना सही नहीं समझा। कोरोना महामारी के समय छुट्टी भी नहीं ले सकती थीं। ऐसे में एसआई बीमार बेटी को गोद में लिए पीएसी कैंप के बाहर ड्यूटी के लिए पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी दो दिन से बीमार थी, इसलिए बेटी नहीं चाहती थी कि मैं उसे छोड़कर ड्यूटी पर जाऊं। इसलिए मैंने अपनी बेटी को गोद में लेकर ड्यूटी करने का फैसला लिया।

Coronavirus in India Live Updates

Madhya Pradesh Coronavirus LIVE Updates

Uttar Pradesh Coronavirus LIVE Updates

 

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 21,393 हो गए और मरने वालों की संख्या 681 हो गई। उसने बताया कि देश में अब 16,454 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 4,257 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई और एक अपने देश लौट गया। वहीं कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक हैं।

कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें | गृह मंत्रालय ने जारी की डिटेल गाइडलाइंस | क्या पालतू कुत्ता-बिल्ली से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? | घर बैठे इस तरह बनाएं फेस मास्क | इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेलक्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से वायरस से संक्रमित 29 लोगों की जान गई, जिसमें से 18 महाराष्ट्र, आठ गुजरात, दो राजस्थान और दिल्ली का एक मामला है। इन मारे गए 681 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 103 मध्य प्रदेश में 83, दिल्ली में 48, राजस्थान में 27, आंध्र प्रदेश में 24 और तेलंगाना में 23 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 21 और तमिलनाडु में 18 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 है।