झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1,028 हो गयी है। कोरोना वायरस संक्रमण को मामलों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे में संक्रमितों के 106 नये मामले सामने आये हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,028 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 1,028 संक्रमितों में से 742 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य लौटे हैं। राज्य में शनिवार को संक्रमित पाये गये लोगों में कई प्रवासी मजदूर हैं।
बिहार में कोरोना के शनिवार को 233 नए मामले सामने आए जिसके चलते राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4831 हो गई। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी। वहीं, मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 6 जून तक कुल 95 हजार 473 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 4745 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनके अलावा 6 जून को 233 अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए। राज्य में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इनके अलावा कुल 2298 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार के सुपौल में 17, पूर्वी चंपारण में 8, शिवहर में 3, पश्चिमी चंपारण में 11, भागलपुर में 9, पूर्णिया में 15, मधुबनी में 16, पटना में 3, गया में 1, वैशाली में 5, सीवान में 7, सारण में 10, जहानाबाद में 1, बक्सर में 3, अरवल में 2, कैमूर में 4, भोजपुर में 4, अररिया में 4, किशनगंज में 8, दरभंगा में 5 और समस्तीपुर में 10 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई।
देश में कोरोना वायरस की क्या है स्थिति, जानें
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बेगूसराय और खगड़िया में 3-3, अररिया, भोजपुर, पटना, सीतामढ़ी, सीवान व वैशाली में 2-2 मरीज की मौत हुई है। वहीं, भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पू. चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, सारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है।
बिहार के कोसी इलाके का भी कोरोना से बुरा हाल है। आठ जिले में से चार जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या 100 से ऊपर है। सबसे अधिक प्रभावित जिला खगड़िया जिला है, जहां कुल 273 मरीजों की पहचान हो सकी है। यहां तीन मरीजों की मौत भी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर कटिहार जिला है, जहां अब तक 167 मरीजों की पहचान हो सकी है। इनमें से 75 ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पूर्णिया है, जहां अब तक 135 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। यहां भी 36 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
भारत में चार लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में रविवार को एक बार फिर रिकॉर्ड 9971 नए केस सामने आए। इसी के साथ अब भारत में कुल केसों की संख्या 2 लाख 46 हजार 628 पहुंच गई है। पिछले एक दिन में 287 लोगों की जान भी गई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा 6929 पर आ गया है। इनमें से तीन हजार से ज्यादा मौतें तो पिछले 15 दिनों में ही हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर
पूर्वी बिहार के जिले भी कोरोना संक्रमण से बेहाल है। सिल्क सिटी कहे जाने वाले भागलपुर में अब तक कुल 236 पॉजिटिव केस सामने आए हैंष इनमें से 121 डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस इलाके में मुंगेर अब नंबर दो पर आ गया है। यहां कुल 167 मरीजों की पहचान अब तक हुई है। इनमें से 133 छीक हु चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना से पहली मौत मुंगेर के ही शख्स की हुई थी। बांका जिले में कुल 128 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 80 स्वस्थ हो चुके हैं। लखीसराय जिले में 67 जबकि जमुई में 45 मरीजों की अब तक पहचान हुई है। इनमें से क्रमश: 20 और 19 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जमुई में भी एक मरीज की मौत हो चुकी है।
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 6 जून तक कुल 95 हजार 473 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 4745 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनके अलावा 6 जून को 233 अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए। राज्य में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इनके अलावा कुल 2298 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं।
झारखंड में संक्रमित हुए 473 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 548 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। सात अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। प्रयोगशालाओं में पिछले 24 घंटे में कुल 2,944 नमूनों की गई, जिनमें 106 नमूने संक्रमित पाये गये।
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1,028 हो गयी है। कोरोना वायरस संक्रमण को मामलों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे में संक्रमितों के 106 नये मामले सामने आये हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,028 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 1,028 संक्रमितों में से 742 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य लौटे हैं। राज्य में शनिवार को संक्रमित पाये गये लोगों में कई प्रवासी मजदूर हैं।
बिहार में 20 जून से रोजाना 10 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट हो सकेगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल रोजाना पांच हजार सैंपल टेस्टिंग हो रही है, जिसे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 जून से राज्य के सभी जिलों में टेस्टिंग का सुविधा उपलब्ध होगी। मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में आइसोलेशन बेड की संख्या भी बढ़ाकर 40 हजार की जा रही है।
बिहार में अमित शाह की डिजिटल रैली से भाजपा के चुनावी बिगुल बजाने के एक दिन पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संकट के समय चुनाव अभियान चलाना राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भले ही लोगों की जान जाए लेकिन भगवा पार्टी की दिलचस्पी केवल चुनावी जीत में है।
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि देशभर से बिहार वापस आये प्रवासियों के लिए रोजगार राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए।
कोविड-19 वैश्विक महामारी संकट के बीच लोगों की मदद के लिए सरकार झारखंड की लगभग 73 लाख महिलाओं के जनधन खातों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पांच-पांच सौ रुपये की तीसरी किस्त की राशि भेज रही है, जिसे खाताधारक पांच जून से 10 जून तक निकाल सकेंगी। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि राज्य सरकार ने बैंकों से राशि निकालने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इसके तहत जिन खाता धारकों की खाता संख्या के आखिरी अंक शून्य एवं एक हैं, वे पांच जून को बैंक से पैसा निकाल सकेंगी। इसी तरह जिन खाता धारकों की खाता संख्या के आखिरी अंक दो और तीन हैं, वे छह जून को, चार और पांच अंकों की अंतिम संख्या वाली खाताधारक आठ जून को, छह और सात अंकों की अंतिम संख्या वाली खाताधारक नौ जून को एवं आठ और नौ अंक की खाता संख्या वाली खाताधारक 10 जून को बैंक से राशि निकाल सकेंगी।
बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 233 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,831 हो गई। उत्तरी बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, पूर्णिया, सारण और किशनगंज जैसे जिलों में बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मुंगेर, भागलपुर, भोजपुर और कैमूर में भी कई संक्रमित लोग मिले हैं। पटना जिले में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने शनिवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजग प्रमुख चिराग पासवान द्वारा की गई परोक्ष टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में, लोजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए प्रवासी संकट से निपटने के लिए किए गए उपायों को लेकर असंतोष व्यक्त किया था।
बिहार में कोरोना के 86 और नए मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4831 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार के सुपौल में 17, पूर्वी चंपारण में 8, शिवहर में 3, पश्चिमी चंपारण में 11, भागलपुर में 9, पूर्णिया में 15, मधुबनी में 16, पटना में 3, गया में 1, वैशाली में 5, सीवान में 7, सारण में 10, जहानाबाद में 1, बक्सर में 3, अरवल में 2, कैमूर में 4, भोजपुर में 4, अररिया में 4, किशनगंज में 8, दरभंगा में 5 और समस्तीपुर में 10 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। अबतक 21 जिलों में 147 संक्रमितों की पहचान की गई।
जमशेदपुर-शहर में 8 नए कोरोना मरीज की हुई पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हो गई 168 हो गए हैं।
मुजफ्फरपुर-जिले में कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है। मृतक कटरा का रहने वाला है। व्यक्ति की कल मौत हुई थी। इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के चलते मरने वालों की संख्या 30 हो गई है।
झारखंड में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 95 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 938 हो गई है। शनिवार को रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर सात हो गया है।
बिहार के वैशाली में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 89 हो गई है।
बिहार में 20 जून से रोजाना 10 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट हो सकेगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल रोजाना पांच हजार सैंपल टेस्टिंग हो रही है, जिसे बढ़ाया जा रहा है।
बिहार के सुपौल में 17, पूर्वी चंपारण में 8, पश्चिम चंपारण में 12, शिवहर में 3, भागलपुर में 9, पूर्णिया में 15, मधुबनी में 16, पटना में 3, गया में 1, वैशाली में 5, सिवान में 7 मरीज, सारण में 10, जहानाबाद में 1, बक्सर में 3, अरवल में 2 , कैमूर में 4, भोजपुर में 4, अररिया में 4, किशनगंज में 8, दरभंगा में 5 और समस्तीपुर में 10 मरीजों की पुष्टि हुई है।
बिहार सरकार ने अनलॉक-1 में थोड़ी और छूट दी है। नाइट कर्फ्यू (रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक) में भी ऑटो रिक्शा, टैक्सी, प्राइवेट वाहन से यात्री बस स्टैंड, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन आ-जा सकेंगे। यात्रियों को आई-कार्ड तथा टिकट साथ रखना होगा। नाइट कर्फ्यू में बसों आदि का परिचालन प्रथम स्थान बिंदू से प्रारंभ नहीं होगा, पर बसें अपने गंतव्य स्थल या बीच के स्टैंड तक आ-जा सकेगी।
पटना में 275, खगड़िया में 274, बेगूसराय में 254, रोहतास में 230, भागलपुर में 217, मधुबनी में 201, जहानाबाद में 176, कटिहार और मुंगेर में 167-167, गोपालगंज 139, बांका में 128, दरभंगा में 125, बक्सर में 123, नालंदा और पूर्णिया में 120-120, पू. चंपारण में 132, नवादा में 113, शेखपुरा और सीवान में 108-108, गया और समस्तीपुर में 105-105, भोजपुर में 99, मधेपुरा में 97, कैमूर में 94, सारण में 92, सुपौल में 90, वैशाली में 85, किशनगंज में 84, औरंगाबाद में 81, सहरसा में 77, मुजफ्फरपुर में 76, सीतामढ़ी में 68, लखीसराय और अररिया में 67-67, प. चंपारण में 53, अरवल में 52, जमुई 45 और शिवहर में 21-21 मरीज मिले हैं।
बिहार में कोरोना से अबत 30 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें बेगूसराय और खगड़िया में 3-3, अररिया, भोजपुर, पटना, सीतामढ़ी, सीवान व वैशाली में 2-2 मरीज की मौत हुई है। वहीं, भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पू. चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, सारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई।
पटना जिले में कोरोना के 18 नए मरीज मिले हैं। इनमें 11 नौबतपुर, 5 मसौढ़ी और 2 मरीज बेलछी के रहने वाले हैं। बेलछी के दोनों मरीज पीएमसीएच में भर्ती थे। बाकी सभी होम क्वारैंटाइन थे। लक्षण मिलने पर इनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था और सभी की आरएमआरआई में जांच कराई गई। मसौढ़ी में जो पॉजिटिव मिले हैं, उनमें चार बुजुर्ग और 10 साल का एक बच्चा है। ये सभी संक्रमित के रिश्तेदार हैं।
बिहार में शनिवार (06 जून) को कोरोना के 147 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4,745 हो गई है।राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। अररिया में 30वीं मौत हुई है।
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी के एक बयान से राज्य में सियासी पारा चढ़ने लगा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवासन ने कहा है कि कोरानी और लॉकडाउन की वजह से बिहार लौटे सभी प्रवासियों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इसके लिए आयोग विशेष अभियान चलाएगा। आयोग के इस ऐलान के बाद से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रवासी मजदूर बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं। अब राज्य में प्रवासियों पर राजनीति और तेज हो सकती है।
झारखंड में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 95 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 938 हो गई है। शनिवार को रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर सात हो गया है। हालांकि, अबतक 410 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस समय 521 एक्टिव केस हैं।
बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले में अब खगडि़या जिला टॉप पर आ गया है। इसके पहले तक पटना में सबसे अधिक संक्रमित थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार (5 जून) की रात तक खगडिय़ा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 273 हो गई थी जबकि, पटना में संक्रमितों की संख्या फिलहाल 268 है। राज्य में अब तक 30 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
झारखंड में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 93 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 936 हो गई है। शनिवार को रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर सात हो गया है। हालांकि, अबतक 410 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस समय 519 एक्टिव केस हैं।
देश में पिछले 24 घंटे में 9887 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। इसी के साथ अब संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार 657 पर पहुंच गई। एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा 294 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 6642 के आंकड़े पर पहुंच गई है। देश में अभी कुल 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। पढ़ें पूरी खबर
बिहार में 20 जून से रोजाना 10 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट हो सकेगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल रोजाना पांच हजार सैंपल टेस्टिंग हो रही है, जिसे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 जून से राज्य के सभी जिलों में टेस्टिंग का सुविधा उपलब्ध होगी। मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में आइसोलेशन बेड की संख्या भी बढ़ाकर 40 हजार की जा रही है।
झारखंड में देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 922 संक्रमितों में से 654 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य लौटे हैं। राज्य के 922 संक्रमितों में से 410 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 505 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। और सात अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 922 हो गई है जबकि इस दौरान रांची में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 922 हो गई है। रांची में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी।
बिहार में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 2 हजार 233 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अपने-अपने घरों को जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 113 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। अब 48.56 प्रतिशत की रफ्तार से मरीज ठीक हो रहे हैं। 15 दिन पहले रिकवरी रेट 26% तक गिर गया था। बिहार अब राष्ट्रीय औसत की तुलना में आगे निकल गया है। देश का रिकवरी रेट 47.36% है।
शुक्रवार (05 जून) को बुहार में कुल 164 नए मरीज मिले हैं। इनमें शिवहर में 7, भागलपुर में 10, बांका में 1, सीवान में 6, बक्सर में 1, मुंगेर में 8, भोजपुर में 5, गोपालगंज में 3, खगड़िया में 4, नवादा में 8, जहानाबाद में 3, रोहतास में 13, कटिहार में 11, नालंदा में 6, पूर्णिया में 2, किशनगंज में 7, अररिया में 5, समस्तीपुर में 11, लखीसराय में 4,शेखपुरा के 1, दरभंगा में 8, गया में 10, औरंगाबाद में 6, मुजफ्फरपुर में 2 और पूर्वी चंपारण में 3 संक्रमित मिले हैं।
झारखंड में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 505 हो चुकी है। जबकि 410 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। शुक्रवार को सिमडेगा में 30, हजारीबाग में 24, रामगढ़ में सात, गढ़वा व लातेहार में छह-छह तथा जमशेदपुर, रांची, गुमला, धनबाद, कोडरमा व पलामू में एक-एक नए मरीज मिले हैं।
झारखंड प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को दावा किया कि उसके कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में 27 लाख जरूरतमंद परिवारों तक पिछले ढाई माह में ‘मोदी राशन’ किट पहुंचाई, जिसमें एक सप्ताह की भोजन सामग्री शामिल थी। झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने 27 लाख गरीबों के घर तक मोदी राशन एवं मोदी आहार मुहैया कराया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश भाजपा मोदी सरकार की उपलब्धियों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिय व्यक्तिगत संपर्क और सोशल मीडिया का पूरा उपयोग करेगी। प्रकाश ने कहा कि राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों में 162 वर्चुअल रैलियां होंगी।
बिहार में प्रवासी श्रमिकों के बड़ी संख्या में आने के कारण कानून एवं व्यवस्था के बारे में जिलों को सतर्क किये जाने के संबंध में पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी द्वारा जारी किये गये एक परिपत्र को लेकर शुक्रवार को राज्य की नीतीश कुमार सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। हालांकि इस परिपत्र को अब वापस लिया जा चुका है। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (कानून एवं व्यवस्था) अमित कुमार ने 29 मई को एक पत्र जारी किया था और चार जून को एक पत्र के जरिये इस पत्र को अब वापस ले लिया गया है। दूसरे पत्र में कहा गया है कि पिछला पत्र ‘‘भूलवश’’ जारी किया गया था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडे ने स्थिति को संभालने का प्रयास करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मीडिया को बताया कि सरकार का प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला प्राधिकारियों से शुक्रवार को यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य की महिलाएं हाट-बाजार में शराब की बिक्री न करें। राज्य के 14 विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने यह बात कही।सोरेन ने प्राधिकारियों से कहा, ‘‘महिलाओं को बल पूर्वक हटाने के बजाए उन्हें अन्य रोजगार से जोड़ने की पहल करनी है। महिलाओं को शराब बिक्री नहीं करने के लिए राजी कर उन्हें उनके अनुरूप कार्य उपलब्ध कराना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी उपायुक्त इसके लिए योजना बनाएं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान कुछ योजनाओं के कार्य बारिश की वजह से बंद हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों के लिए कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि उन्हें बारिश के दौरान भी रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रति पंचायत 250-300 श्रमिकों को कार्य देने एवं कुल 10 लाख श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।’’ मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य में लगाया जाए।
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 922 हो गई है जबकि इस दौरान रांची में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 922 हो गई है। रांची में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गयी।