उत्तराखंड के चार जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं 26, 27 और 28 फरवरी को प्रदेश भर में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 27 और 28 फरवरी के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि आज से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है और तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम में जल्द ही बड़े बदलाव देखने के लिए मिलेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज दिल्ली एनसीआर में बादल रहेंगे। इसके साथ ही कल भी बादल रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 27 और 28 फरवरी को बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 फरवरी तक आंधी, तेज बारिश और भारी हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, भारी बर्फबारी के कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में लैंडस्लाइड हो सकती है। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स

Live Updates
20:39 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: मध्य प्रदेश में अब बढ़ेगा पारा

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से हल्की ठंड का दौर शुरू हुआ है, जो अभी जारी है। पिछले 4 दिन से दिन-रात के पारे में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। वहीं, सोमवार को भोपाल में बादल छाए रहे, जबकि पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी बना रहेगा, लेकिन इसके बाद पारे में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

19:21 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: मौसम विभाग ने लू को लेकर इन क्षैत्रों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, तटीय कर्नाटक और उत्तर केरल में अगले 2-3 दिनों तक लू का असर रहेगा। वहीं, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

18:46 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: बर्फबारी और बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 28 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में तेज बर्फबारी होगी। हिमाचल में 26 से 28 और उत्तराखंड में 27-28 फरवरी को बर्फबारी और बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

18:45 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी दिल्ली में 27-28 फरवरी को हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है।

17:11 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: IMD ने दी Heatwave को लेकर चेतावनी

IMD के मुताबिक मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार और बुधवार को भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

17:09 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: महाराष्ट्र और गुजरात में हीटवेव का अलर्ट

IMD ने मौसम के पूर्वानुमान को लेकर कहा है कि महाराष्च्र और गुजरात में आने वाले दिनों में हीटवेव का कहर देखने को मिल सकता है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

16:51 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: IMD ने अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर दिया अपडेट

कल के मौसम को लेकर IMD का अनुमाान है कि दिन में हल्के बादल और हवाएं चलेंगी। अगले दो दिन तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। 27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश से तापमान में फिर गिरावट आएगी। 26 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

15:53 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी

अगले 24 घंटों के दौरान, अगले 2-3 दिनों के दौरान लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी संभव है।

15:00 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: देशभर में बढ़ रहा तापमान

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मुंबई का तापमान आज 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो लू की स्थिति जैसा है।

14:07 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: इन राज्यों में होगी बारिश

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। अब हरियाणा और पंजाब के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के साथ राजस्थान में भी बारिश की संभावना है।

13:49 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम?

प्रयागराज के मौसम की बात की जाए तो शहर में कल महाशिवरात्रि के दौरान शहर में मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 27 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

13:04 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: तमिलनाडु-केरल में बारिश और तूफान की संभावना

27 फरवरी से 1 मार्च के बीच तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश और तूफान आ सकते हैं। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ गया है।

12:04 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: हिमालयी क्षेत्रों में बारिश/बर्फबारी

25 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो सकती है जो 2 या 3 मार्च तक जारी रह सकती हैं। 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हल्की बारिश संभव है। 27 और 28 फरवरी को उत्तर राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

11:36 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: दिल्ली का AQI 188

राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन में हल्के बादल छाए रहने और हवाएं चलने का अनुमान लगाया। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। दिल्ली में सुबह AQI 188 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

10:58 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: इन राज्यों में बारिश का अनुमान

अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर और उत्तर पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

10:17 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: पहाड़ों पर बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी, 2025 को गरज के साथ आंधी-तूफान और भारी वर्षा/बर्फबारी होने के संभावना है।

09:50 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: महाराष्ट्र में बढ़ेगी गर्मी

आईएमडी ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर मंगलवार और बुधवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे और अन्य पड़ोसी जिलों के लिए गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने मंगलवार को कहा कि अगले दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

09:20 (IST) 25 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 27 और 28 फरवरी को बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 1 मार्च को बादल छाए रहेंगे।

08:30 (IST) 25 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: इन राज्यों में हो सकती है बर्फबारी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब उत्तरी पाकिस्तान तक पहुंच चुका है। भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में आज शाम से बारिश/बर्फबारी शुरू हो जाएगी। 27 फरवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी में बारिश होगी। वहीं, 25 फरवरी से 1 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की संभावना है।

08:29 (IST) 25 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: इन राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर और उत्तर पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

18:35 (IST) 24 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में क्या है AQI?

Mausam ki Jaankari LIVE: दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 186 रहा, जो चरण दो के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए जरूरी 300 अंक से काफी नीचे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान का अनुमान है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम से खराब श्रेणी में रहेगा।

18:34 (IST) 24 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में ग्रैप-दो के प्रतिबंध हटाए गए

Mausam ki Jaankari LIVE: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की वायु गुणवत्ता से जुड़े केंद्र के पैनल ने अनुकूल मौसम संबंधी स्थितियों के कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट आने के बाद सोमवार को क्रमिक प्रतिक्रिया कार्ययोजना के चरण दो (ग्रैप-2) से संबंधित प्रतिबंधों को हटा दिया।

17:55 (IST) 24 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: महाकुंभ में कल कैसा रहेगा मौसम?

Mausam ki Jaankari LIVE: महाकुंभ क्षेत्र में कल मौसम मुख्यत: साफ रहने और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से प्रभावी रूप से (1 से 3 डिग्री) अधिक रहने की संभावना है।

17:51 (IST) 24 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: सिक्किम में ऑरेंज वार्निंग

Mausam ki Jaankari LIVE: भारतीय मौसम विभाग ने सिक्किम के कुछ हिस्सों में गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

16:29 (IST) 24 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: पंजाब - हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 26-28 फरवरी के दौरान पंजाब और हरियाणा में गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है

15:38 (IST) 24 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी वेस्ट और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 27 फरवरी से एक मार्च के बीच यूपी वेस्ट और राजस्थान के कई इलाकों में छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

15:27 (IST) 24 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 26 फरवरी - 01 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

15:26 (IST) 24 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कहां - कहां बारिश औऱ बर्फबारी की संभावना?

Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 25-28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में तथा 26-28 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

14:20 (IST) 24 Feb 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

Mausam ki Jaankari LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

13:21 (IST) 24 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार

फरवरी के अंत में एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तराखंड में रुक-रुक कर मौसम बदल रहा है। ठंडी हवाओं के बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से बारिश और बर्फबारी की संभावना है।