कोरोना संकट के बीच देश में कई जगह डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से बदसलूकी हुई है। हाल ही महिला डॉक्टर के साथ ऐसे ही दुर्व्यवहार का एक और मामला सामने आया है, जिसमें काम से लौटी डॉक्टर पर पड़ोसी बुरी तरह आग-बबूला हो उठा था। धक्का देकर उसने डॉक्टर से बदतमीजी भी और उन्हें धमकाया भी था। कहा था- हमें मालूम है कि आप कोरोना मरीजों को देखती हैं, इसलिए आपको भी कोरोना हो गया होगा।
यह वाकया गुजरात के सूरत शहर का है। डॉ.संजीवनी पनिगढ़ी 23 मार्च को अस्पताल से लौटी थी। पत्रकार बरखा दत्त से बातचीत में पीड़ित डॉक्टर ने आपबीती साझा की। बकाया- मैं उस दिन काम से लौटी थी, तो घर के पास पड़ोसी बैठे थे। वे बोले- आप अस्पताल में काम करती हैं। बाहर जाती हैं। ऐसा नहीं चलेगा। आप कोरोना मरीजों से डील करती हैं। आपको भी हो गया होगा…। आप यहां बिल्डिंग में नहीं आ सकती हैं।
India Lockdown Extension LIVE Updates
बकौल पीड़िता, “मैंने इसके बाद फोन निकाला। वीडियो बनाने लगी और उनसे वे सारी बातें दोबारा कहने के लिए कहा। इसके बाद वे लोग चले गए। मैं वहां दो साल से रह रहे थे। इन पड़ोसियों के साथ हमारे अच्छे रिश्ते थे, पर इस महामारी वाले दौर के बाद उनका रवैया हैरान करने वाला था। उन्होंने धमकी दी थी कि वह पुलिस में मेरी शिकायत देंगे।”
आरोप है- चेतन मेहता ने डॉक्टर पर हमला किया। उनका फोन छीनने की कोशिश की। मुझे धक्का दिया। मेरी ओर दरवाजे को धक्का दिया। मैंने वीडियो इसलिए बनाया, ताकि मेरे पास सबूत हो और लोग मेरी बात पर यकीन करें। और, इस सब के दौरान मेरा तीन साल का बच्चा था। वो ये सब देखकर रोने लगा था। पुलिस शिकायत पर आरोपी को लॉकअप में रखा गया। हालांकि, उन्हें बाद में छोड़ दिया गया था। मैंने उनके खिलाफ एफआईआर नहीं दी।
Coronavirus Statewise in India LIVE News
The story of @DrSanjibani – assaulted by her neighbour when she came home to work, as her 3 year old had to watch. Brave woman. Brave Indian. Up on #Mojo https://t.co/aKBlbWeg9R
— barkha dutt (@BDUTT) April 12, 2020
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?