भारत का आम चुनाव 2024 Phase 7 Voting: लोकसभा चुनाव के 7वें (आखिरी) चरण के मतदान खत्म हो चुका है। टर्न आउट एप के अनुसार, शाम 5 बजे तक सातवें चरण में 58.34 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज़्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में 69.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस दौरान पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें भी सामने आईं। राज्य के दक्षिण 24 परगना इलाके EVM को तालाब में फेंके जाने और जादवपुर में देसी बम मारे जाने के मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कई बड़े नेताओं ने मतदान किया है। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पंजाब सीएम भगवंत मान, कंगना रनौत भी वोट डालने पहुंचे।

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: Watch Here

लोकसभा चुनाव के 7वें चरण के मतदान से जुड़ी हर खबर के लिए जनसत्ता.कॉम के LIVE के साथ बने रहिए।

Live Updates

Lok Sabha Chunav Live: यहां मिलेंगे लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी अपडेट्स

17:44 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: किस राज्य में कितनी वोटिंग?

टर्न आउट ऐप द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शाम 5:00 बजे तक बिहार में 48.86%, छत्तीसगढ़ में 62.80%, हिमाचल प्रदेश में 66.56%, झारखंड में 67.95%, उड़ीसा में 62.46%, पंजाब में 55.20%, यूपी में 54% और वेस्ट बंगाल में 69.89% वोट डाले जा चुके हैं।

17:43 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Chunav LIVE: शाम पांच बजे तक 58% वोटिंग

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान में अब कुछ ही मिनट बाकी हैं। शाम 5:00 बजे तक हुई वोटिंग में 58.34% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

17:10 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Live: एग्जिट पोल से पहले इंडिया गठबंधन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है

मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की मीटिंग खत्म हो चुकी है। मीटिंग के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

17:07 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Chunav Live: ममता बनर्जी ने डाला वोट

 ममता बनर्जी ने कोलकाता में किया मतदान

17:03 (IST) 1 Jun 2024
LIVE: आखिरी एक घंटे की वोटिंग बाकी, तीन बजे तक 50% मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने वाला है। मतदान का आखिरी एक घंटा बचा है। मतदान खत्म होने के एक घंटे बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।

16:09 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक जारी

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक चल रही है। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), अखिलेश यादव (सपा), शरद पवार और जितेंद्र अव्हाड (राकांपा), अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा (आप), टीआर बालू (द्रमुक), तेजस्वी यादव,संजय यादव (राजद), चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन (झामुमो), फारूक अब्दुल्ला (जम्मू-कश्मीर एनसी), डी. राजा (भाकपा), सीताराम येचुरी (माकपा), अनिल देसाई शिवसेना (यूबीटी), दीपांकर भट्टाचार्य (भाकपा (माले), मुकेश साहनी (वीआईपी) मौजूद हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js
15:56 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: बशीरहाट लोकसभा में हंगामा

बशीरहाट लोकसभा के बयारबारी में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कथित झड़प हुई। बशीरहाट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने कहा, “अगर आप (पुलिस) मुझ पर हाथ उठाना चाहते हैं, तो उठाएं। आप पुलिस (प्रशासन) हैं, लेकिन आपको शर्म आनी चाहिए कि आप मुख्यमंत्री के गुलाम हैं। मुख्यमंत्री ने आपको खरीद लिया है। पुलिस मुख्यमंत्री की गुलाम है, वे (पुलिस) कोई जवाब नहीं देंगे।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
15:52 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: जानें कहां कितना मतदान

बिहार में 42.95 प्रतिशत

चंडीगढ़ में 52.61 प्रतिशत

हिमाचल प्रदेश में 58.41 प्रतिशत

झारखण्ड में 60.14 प्रतिशत

ओडिशा में 49.77 प्रतिशत

पंजाब में 46.38 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश में 46.83 प्रतिशत

वेस्ट बंगाल में 58. प्रतिशत

15:44 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

https://platform.twitter.com/widgets.js
15:33 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा-मैंने बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए किया वोट

लोकसभा के लिए वोट डालने के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा, “मैंने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए वोट दिया है। मैंने अपना वोट INDIA गठबंधन के समर्थन में डाला है। मैंने INDIA गठबंधन के पक्ष में प्रचार किया है बाकी देश के मतदाता तय करेंगे कि किसे सत्ता में लाना है।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
15:19 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी इंडिया अलायंस की बैठक

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान थोड़ी देर में खत्म हो जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आवास पर इंडिया अलायंक की बैठक बुलाई है। इस बैठक में गठबंधन की रणनीति को लेकर बैठक की जाएगी।

https://x.com/ANI/status/1796839865125912839

15:10 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे, उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
14:59 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: बशीरहाट से भाजपा लोकसभा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल में हिंसा: बशीरहाट से भाजपा लोकसभा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने कहा, “जब एक बूथ एजेंट की पिटाई की जा रही थी और उसे पानी में फेंक दिया गया, तो सुभेंधु नाम का एक व्यक्ति उसे बचाने गया, उन्होंने सुभेंधु को भी पीटा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, हम उसे अस्पताल ले जा रहे हैं”

https://platform.twitter.com/widgets.js
14:46 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: पटियाला लोकसभा सीट से AAP उम्मीदवार डॉ बलबीर सिंह का बयान

पटियाला लोकसभा सीट से AAP उम्मीदवार डॉ बलबीर सिंह ने कहा, “वोट देना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। हमें वोट देते समय बहुत सोच-समझकर काम करना चाहिए। मतदाताओं को सही प्रतिनिधि और सही पार्टी का चुनाव करना चाहिए। हम पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेंगे।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
14:36 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: 2026 से पहले गिर सकती है टीएमसी सरकार-लॉकेट चटर्जी

Lok Sabha Elections LIVE: हुगली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने अंतिम चरण के लिए उत्तर 24 परगना के दमदम में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है। यहां तक ​​कि टीएमसी के लोग भी उनकी पार्टी से परेशान हैं। राज्य में बीजेपी को 30 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। ऐसी संभावना है कि टीएमसी सरकार 2026 से पहले गिर सकती है। ममता बनर्जी लोकतंत्र की बात करती हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में स्थिति सबसे खराब है। कांग्रेस का राज्य में कोई अस्तित्व नहीं है।

https://x.com/ANI/status/1796828729714364581

14:18 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: जनता इंडिया गठबंधन को मौका नहीं देगी- पूनावाला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “राहुल गांधी मेरी पसंद के प्रधानमंत्री” वाले बयान और आज दिल्ली में होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की पसंद जो भी हो, सवाल यह है कि क्या जनता की पसंद? जनता कांग्रेस या इंडिया गठबंधन को सत्ता में आने का मौका नहीं देगी, लेकिन जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पसंद बताई तो क्या उन्होंने ममता बनर्जी या अरविंद केजरीवाल से पूछा?

https://x.com/ANI/status/1796822855747072197

14:03 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: जानें कहां कितना हुआ मतदान

बिहार में 35.65 प्रतिशत

चंडीगढ़ में 40.14 प्रतिशत

हिमाचल प्रदेश में 48.63 प्रतिशत

झारखण्ड में 46.80 प्रतिशत

ओडिशा में 37.64 प्रतिशत

पंजाब में 37.80 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश में 39.31 प्रतिशत

पश्चिम बंगाल में 45.07%

13:52 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा का बयान

वरिष्ठ अभिनेता और आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “इंडिया ब्लॉक जीतने जा रहा है। पीएम मोदी की विश्वसनीयता खो गई है। अपने अनुभव के आधार पर, मैं कह सकता हूं कि भाजपा और उसके सहयोगी 150-200 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएंगे।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
13:25 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने डाला वोट

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वोट डालने के बाद कहा, “यह लोकतंत्र का उत्सव है। पंजाब के लोग अपने वोट की अहमियत समझते हैं। 2022 में पंजाब के लोगों ने गलती की और राज्य में आम आदमी पार्टी की गैर-गंभीर और गैर-जिम्मेदार सरकार बनी। यहां के लोगों को एहसास है कि पंजाब का भला देश के साथ जुड़ा हुआ है। देश में मोदी का सक्षम नेतृत्व है और नशे की बुराई को खत्म करने के लिए पंजाब में भी सक्षम नेतृत्व की जरूरत है। पंजाब में आज गुंडागर्दी और डर का माहौल है।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
13:14 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: झारखंड के सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे

झारखंड के सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन आज इंडिया ब्लॉक मीटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, “मीटिंग दोपहर 2 बजे शुरू होगी। हमारे गठबंधन में चुनाव से जुड़ी चर्चा होगी। इंडिया गठबंधन को अच्छी संख्या में सीटें मिलेंगी।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
13:00 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: चंडीगढ़ में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने डाला वोट

चंडीगढ़ में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने वोट डाला और कहा, “मैं अपना वोट डालने और अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने शहर वापस आया हूं। मुंबई में इस बार बहुत कम मतदान हुआ है, हमें अपना वोट डालना चाहिए।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
12:51 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: बशीरहाट से भाजपा लोकसभा उम्मीदवार रेखा पात्रा का बयान

बशीरहाट से भाजपा लोकसभा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने कहा, “मतदान के बाद मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। यह वोट उन सभी माताओं और बहनों के लिए है जिन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए भी है।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
12:34 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: मीसा भारती का बयान

राजद नेता मीसा भारती ने कहा, “मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि सब अपने घर से बाहर निकलें और लोकतंत्र के इस उत्सव को मनाएं।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
12:32 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने दिया बयान

मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, “जिस तरह से लोगों को गुमराह किया गया है, उससे लगता है कि मैं यहां उपलब्ध नहीं रहूंगी। मैं कहना चाहती हूं कि मेरी पूरी टीम यहां मौजूद रहेगी… वो दिन गए जब लोग अपने परिवार के नाम पर जीतते थे, देश के लोग ज्यादा जागरूक हैं और उन्हें सक्षम लोग चाहिए…”

https://platform.twitter.com/widgets.js
12:29 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल की हिंसा पर दिलीप घोष ने बयान दिया

पश्चिम बंगाल में आज लोकसभा चुनाव के दौरान हुई झड़प पर भाजपा नेता और सांसद दिलीप घोष ने कहा, “टीएमसी यह सब हारने के डर से कर रही है, लेकिन मतदान पूरा होगा।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
12:18 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: नुसरत जहां ने मीडिया से की बात

नुसरत जहां ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “मतदान हमारा अधिकार है, हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। हर कोई अपना वोट डालने आ रहा है। मतदान अच्छे और शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, इसलिए हम अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं।”

https://platform.twitter.com/widgets.js
12:13 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: चंडीगढ के डॉक्टर ने मतदान केंद्र पर किया VIP कल्चर का विरोध

चंडीगढ में सुबह से ही पारा चढ़ गया था। तपती धूप में जब कई नागरिक अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य अदा करने के लिए जब लंबी लाइनों में लगे थे तो अचानक कुछ कथित वीआईपी अपने रुतबे के जोर पर लाइन तोड़ कर आगे बढ़े इस पर जहां सब मौन थे तो चंडीगढ के जाने माने डाक्टर स्वामी दास मेहता से यह बर्दाश्त न हुआ और उन्होंने जोरदार विरोध किया।

12:09 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने डाला वोट

राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव ने बिहार के पटना में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

https://platform.twitter.com/widgets.js
11:40 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: अबतक 26.3 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें कहां कितना?

कहां कितना हुआ मतदान-

-बिहार में 24.25 प्रतिशत

-चंडीगढ़ में 25.03 प्रतिशत

-हिमाचल प्रदेश में 31.92 प्रतिशत

-झारखंड में 29.55 प्रतिशत

-ओडिशा में 22.64 प्रतिशत

-पंजाब में 23.91 प्रतिशत

-उत्तर प्रदेश में 28.02 प्रतिशत

-पश्चिम बंगाल में 28.10 प्रतिशत

11:14 (IST) 1 Jun 2024
Lok Sabha Elections LIVE: कोलकाता उत्तर लोकसभा सीट पर टीएमसी का हंगामा

कोलकाता उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तपस रॉय के खिलाफ कोलकाता में एक मतदान केंद्र के बाहर टीएमसी समर्थकों ने नारेबाजी की। उनका आरोप है कि भाजपा यहां फर्जी मतदान करा रही है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

Lok Sabha Chunav Live: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए (शनिवार) होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 8 राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है।