कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में करीब 3 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अब तक कोई दवा या वैक्सीन का ईजाद नहीं हुआ है। ऐसे में दुनिया के 200 से ज्यादा देशों ने इसका संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया। भारत में लॉकडाउन काफी प्रभावी रहा।
अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या काफी कम है। भारत में अब तक कोरोना के 78 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें से 26 हजार से ज्यादा स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केसों की संख्या 49 हजार से ज्यादा है। कोरोना के कारण भारत में 2500 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि, इनके अलावा भी 400 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनकी जान कोरोना नहीं, लॉकडाउन के कारण गई।
लॉकडाउन के दौरान घर की ओर निकले 83 प्रवासी मजूदरों की एक्सीडेंट से मौत हो गई। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी रहे जो लॉकडाउन से पैदा आर्थिक संकट को झेल नहीं पाए और आत्महत्या कर ली। खाना नहीं मिलने से भी 50 से ज्यादा लोगों के जान चली गई।
लॉकडाउन 2.0 तक शराब की दुकानों पर भी ताला पड़ा था। ऐसे में शराब के लती कुछ लोगों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। शराब की लत से परेशान किसी ने वॉर्निश पी ली तो किसी ने सैनिटाइजर। इसका नतीजा यह हुआ कि शराब की लत के कारण 46 लोगों की जान चली गई।
कोरोना नहीं लॉकडाउन बना मौत का कारण
कारण | मौतें |
आत्महत्या | 91 |
प्रवासी मजदूर | 83 |
भुखमरी | 58 |
शराब की लत | 46 |
समय पर नहीं मिला इलाज | 42 |
पैदल चलने या लाइन में खड़े होने से | 29 |
लॉकडाउन से जुड़े अपराध | 14 |
हिंसा | 12 |
अन्य कारण | 43 |
लॉकडाउन के कारण कहां हुईं कितनी मौतें
राज्य | मौतें |
उत्तर प्रदेश | 73 |
महाराष्ट्र | 50 |
मध्य प्रदेश | 37 |
तेलंगाना | 29 |
तमिलनाडु | 24 |
केरल | 23 |
बिहार | 21 |
आंध्र प्रदेश | 19 |
गुजरात | 19 |
हरियाणा | 19 |
कर्नाटक | 19 |
झारखंड | 18 |
पंजाब | 11 |
छत्तीसगढ़ | 8 |
ओडिशा | 8 |
दिल्ली | 7 |
पश्चिम बंगाल | 7 |
असम | 6 |
जम्मू-कश्मीर | 6 |
राजस्थान | 6 |
उत्तराखंड | 6 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 |
चंडीगढ़ | 1 |
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?