देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत में गर्मी भी शुरू हो गई है। दिन में तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक दिल्ली में तापमान और बढ़ेगा। इसके बाद हवाएं तेज होंगी और तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 25 मार्च यानि मंगलवार को दिल्ली में तापमान 35 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। 27 मार्च से दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है और बारिश भी हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप खिलेगी, जबकि तापमान में भी वृद्धि देखी जाएगी। यूपी के लगभग सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बराबरी की संभावना जताई गई है।

Live Updates
17:53 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: राजस्थान में गर्मी के तेवर नजर आने लगे

राजस्थान में अब गर्मी के तेवर नजर आने लगे हैं। ऐसे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।

17:37 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: पूर्वोत्तर राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में कल हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

17:28 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: तमिलनाडु में कल भी पड़गी गर्मी

तमिलनाडु में कल भीषण गर्मी जारी रहेगी। चेन्नई और आसपास के इलाकों में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

17:17 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: महाराष्ट्र में बढ़ेंगा तापमान

महाराष्ट्र में 25 मार्च को मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। मुंबई और आसपास के इलाकों में तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

17:09 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: राजस्थान में खिलेगी धूप

राजस्थान में लगातार गर्मी बढ़ रही है। कल राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप खिलेगी।

16:55 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में कल मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शिमला, मनाली और किन्नौर जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

16:47 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में मौसम अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। यहां तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

16:32 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: दिल्ली में कल आसमान साफ

दिल्ली-एनसीआर में कल आसमान साफ रहेगा। तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

16:15 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम

महाराष्ट्र में मौसम की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां गर्मी की लहरें बढ़ रही हैं और अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

15:54 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: राजस्थान में हो सकती है हल्की बारिश

राजस्थान में लगातार भीषण गर्मी का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है।

15:40 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: देशभर के मौसम का बदला मिजाज

देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा देखने को मिल रहा है। कहीं गर्मी तो कहीं तेज बारिश, आईएमडी की मानें तो पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है।

15:28 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: बेंगलुरु में भारी बारिश हुई

आईएमडी ने बताया कि बेंगलुरू में शनिवार को भारी बारिश हुई, लेकिन आने वाले दिनों में इसके होने की संभावना नहीं है। सप्ताहांत में हुई बारिश से बेंगलुरूवासियों को राहत मिली, क्योंकि इस बारिश ने उन्हें गर्मी से कुछ राहत दी। शनिवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 8.30 बजे तक बेंगलुरू शहर में गरज के साथ 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति बन गई।

15:26 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: दक्षिण भारत के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 24 मार्च के लिए तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघायल, नगालैंड, ओडिशा, मणिपुर, त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 25 मार्च को तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

14:03 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: सेंट्रल इंडिया और महाराष्ट्र में बढे़गा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार सेंट्रल इंडिया और महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा गुजरात में भी अगले 3 दिेनों के दौरान 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ सकता है।

13:20 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: जानें कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों में प्रदेश के तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश में दिन और रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

12:10 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: राजस्थान में 26 मार्च से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि राजस्थान में 26 मार्च से मौसम बदलेगा। इस दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण मामूली बारिश की संभावना है।

11:11 (IST) 24 Mar 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: झारखंड के कई इलाकों में बढ़ी ठंड

झारखंड में मौसम ने करवट बदली है। बीते कुछ दिनों से झारखंड के कई इलाकों में ठंड बढ़ी है। वहीं कई इलाकों में बारिश की फुहारे भी पड़ी है। मौसम विभाग ने 27 मार्च के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।

10:33 (IST) 24 Mar 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: लखनऊ में मौसम साफ

लखनऊ में भी मौसम साफ है। लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

09:41 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: ओडिशा, झारखंड और बंगाल के लिए बारिश का अलर्ट

ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। हालांकि मौसम विभाग ने तीनों ही राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

09:40 (IST) 24 Mar 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: पूर्वी राज्यों में भी हो सकती बारिश

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार दीप समूह में बारिश की संभावना जताई है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी आने वाले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

08:44 (IST) 24 Mar 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: उत्तर प्रदेश में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप खिलेगी, जबकि तापमान में भी वृद्धि देखी जाएगी। यूपी के लगभग सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है।

08:42 (IST) 24 Mar 2025
आज का मौसम 24 मार्च LIVE: दिल्ली में बढ़ा गर्मी का प्रकोप

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बढ़ चुका है। 24 मार्च यानि सोमवार को दिल्ली में गर्मी पड़ेगी और तापमान 35 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। 27 मार्च से दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है और बारिश भी हो सकती है।