IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम: देशभर में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 26 से 28 दिसंबर के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं दिल्ली में भी तापमान में और गिरावट हो सकती है। कई राज्यों में शीतलहर, कोहरे, बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में चिल्लई कलां का दौर शुरू हो चुका है और श्रीनगर में तापमान -8.5 डिग्री तक गिर चुका है। वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी लैंडस्लाइड हुई है। इसकी वजह से नेशनल हाईवे बंद हो गया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 388 रहा जो ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, ओखला फेज 2 (390), अलीपुर (411), रोहिणी (426), आईटीओ (384), अशोक विहार (430), वाजीपुर (434), शादीपुर (387), मुंडका (428), जहांगीरपुरी (441), नरेला (374), डीटीयू (354), आरके पुरम (462), आनंद विहार (427), पूसा (379) और पंजाबी बाग (420) में एक्यूआई दर्ज हुआ है।
आईएमडी ने 22 दिसंबर, 2024 तक हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। पढ़ें देशभर के पूरे मौसम का हाल...
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में आने वाले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश की कई सारी जगहों पर बारिश देखने मिलेगी। भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में भी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश में 23, 24 और 27 दिसंबर को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
26 दिसंबर तक बेलगाम, विजयपुरा, धारवाड़, गडग और चिकमंगलुरु जैसे जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, उत्तर कन्नड़ और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
26 से 28 दिसंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना है. 27 और 28 दिसंबर तारीख को बर्फबारी ज्यादा हो सकती है।
दिल्ली हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में IMD की ओर से घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।
हरियाणा के लिए आईएमडी ने कहा कि क्रिसमस के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ेगी. यहां पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 23 दिसंबर यानी सोमवार को कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
झारखंड के मौसम के बारे में गौर करें तो यहां बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का जो क्षेत्र बना हुआ है, उसका सीधा असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से इस हफ्ते 23 से 25 दिसंबर के बीच बारिश हो सकती है। कई जिलों में पारा गिरने से ठंड भी बढ़ेगी।
श्रीनगर में इस सदी की सबसे ठंडी दिसंबर की रात शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किए जाने के एक दिन बाद, रविवार को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली क्योंकि ग्रीष्मकालीन राजधानी में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री दर्ज किया गया।
23 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।
मौसम विभाग का Prediction है कि आज रविवार 23 दिसंबर भरतपुर, जयपुर संभाग के बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
भोपाल, रायसेन और सीहोर जिलों में शीतलहर और पाला पड़ने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजगढ़, रीवा, विदिशा, नर्मदापुरम, खंडवा, देवास, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा और निवाड़ी जिलों में शीतलहर को लेकर संभावन जताई है।
हाल के सप्ताहों में सक्रिय हुए कम दबाव वाले सिस्टम के प्रभाव के कारण शहर में मौसम ठंडा रहने वाला है। सुबह 06:37 बजे सूर्योदय देखने वाले शहर में रविवार, 22 दिसंबर को हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस बीच, शाम 5:59 बजे सूरज ढलने वाला है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मुंबई में 22 दिसंबर, 2024 को दिन की शुरुआत गर्म रहने की संभावना है, तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस से शुरू होगा। आईएमडी के अनुसार, दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 22.9 डिग्री सेल्सियस और 24.67 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
कश्मीर घाटी में शीतलहर के बढ़ने से डल झील की सतह जम गई है। IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 6°C और न्यूनतम तापमान -7°C है।
दिल्ली के सफदरजंग और पालम में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.3 और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने यूपी में घने कोहरे का अलर्ट तो जारी किया ही है।
Uttarakhand Landslide News: तवाघाट-धारचूला में हुई भूस्खलन की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने कहा, "धारचूला के पास भूस्खलन हुआ है। वहां ये छोटे वाहन इत्यादि पहले से ही हटा दिए गए थे। जान माल की कोई क्षति नहीं है। मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मलबा हटाने का काम जारी है। संभावना है कि आज शाम तक मार्ग फिर से खुल जाएगा।"
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक बिलासपुर, बस्तर और रायपुर संभाग में मौसम बदला रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव बढ़ने से ओडिशा में भारी बारिश हुई है, जिसके कारण 30 में से 26 जिलों में भारी बारिश हुई है। नयागढ़ के रानपुर में सबसे अधिक 108.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है तथा शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर शीतलहर चल सकती है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भोपाल, रायसेन और सीहोर जिलों में कहीं-कहीं भीषण शीतलहर और पाला पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिले के कुछ भागों में 25 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पिछले 24 वर्षों में सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।