बेंगलुरु में सुबह-सुबह हुई बारिश ने लोगों को चौंका दिया हालांकि आईएमडी ने न केवल राज्य की राजधानी में बल्कि दक्षिण कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों और मलनाड क्षेत्रों में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।उधर, दिल्ली में ठंड कम नहीं हो रही है। रविवार सुबह राजधानी और एनसीआर में फिर घने कोहरे ने दस्तक दी। कई इलाकों में दृश्यता इतनी कम रही कि दिल्ली से चलने वाली 47 से ज्यादा ट्रेनें देर से चल रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि घने कोहरे के चलते यात्रा में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज की ताजा खबर | Delhi Elections

IMD का कहना है कि रविवार को भी पूरे दिन मौसम में ठंडक बनी रहेगी, और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में 263 पर दर्ज किया गया। सुबह-सुबह कोहरा और प्रदूषण का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों ने ठंड और प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।

Live Updates
22:35 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की संभावना

Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से प्रदेश के पूर्वोंतर जिलों को सर्द हवाएं अधिक प्रभावित कर रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल घने कोहरे के साथ कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया है। दिन में चलने वाली शीतलहर से यहां ठंड और बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आज यानी 19 जनवरी को सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार (20 जनवरी) को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है, जबकि 21 जनवरी से राजस्थान में एक नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिस वजह से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा।

19:18 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: फरीदाबाद में 3 दिन साफ रहेगा मौसम

Aaj ka Mausam LIVE: फरीदाबाद में 3 दिन मौसम साफ रहेगा। 23 जनवरी को हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं शीतलहर से बढ़ सकती है।

15:04 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: 22-23 जनवरी को दिल्ली में फिर हो सकती है बारिश

दिल्ली एनसीआर में 20 और 21 जनवरी को मध्यम कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 22 और 23 जनवरी की बात करें तो आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-NCR में 22 जनवरी की शाम और रात को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 24 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

14:58 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: रात में भी छाया रहेगा कोहरा

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छाया रहेगा, कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी हो सकता है। रात को आकाश आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवाएं 12 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

14:33 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना, पहाड़ी राज्यों में होगी बर्फबारी

यूपी, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी होगी। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है।

14:25 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में बढ़ेगी सर्दी, कई जगह बारिश की संभावना

यूपी में बारिश की वजह से सर्दी तेज होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक राज्य के कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। अधिकतर शहरों में कोहरा छाया रहेगा। आगरा और फतेहपुर समेत यूपी के कई जिलों में घने कोहरे के चलते हादसे हुए

14:17 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: शनिवार को बुलंदशहर रहा यूपी में सबसे ठंडा

यूपी में शनिवार को घने कोहरे, बारिश और गलन भरी हवाएं चलीं। इसके बाद अधिकतर इलाकों में धूप खिली। शाम को फिर ठंड और गलन ने लोगों को परेशान किया। शनिवार को बुलंदशहर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। वहां का तापमान पांच डिग्री रहेगा। मौसम विभाग ने 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

14:10 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कर्नाटक में बारिश की चेतावनी

कर्नाटक प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने भी ‘एक्स’ पर प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की। केएसएनडीएमसी ने पोस्ट में कहा, “राज्य के दक्षिणी हिस्से के अंदरूनी, तटीय और पहाड़ी जिलों में छिटपुट मध्यम बारिश हुई। उत्तरी आंतरिक जिलों में शुष्क हवा चलने की संभावना है। राज्य में मध्यम से घना कोहरा रहेगा और छिटपुट बारिश होगी।”

11:58 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान में सर्दी का दौर जारी, कई जगह हल्की बारिश का अनुमान

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच अगले हफ्ते कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

11:07 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में न्यूनतम तापमा 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 346 रहा जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

10:00 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: प्रयागराज में घना कोहरा, महाकुंभ मेले में ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कायम

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भीषण ठंड होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। रविवार की सुबह पूरा महाकुंभ क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटे रहा।

09:55 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शीत लहर जारी

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शीत लहर का कहर जारी है। सर्दी का प्रकोप और तेज होने से लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। डोडा का भलेसा इलाका ताजा बर्फबारी के बाद सर्दियों के मौसम में बदल गया है।

09:40 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: अयोध्या में ठंड बढ़ी

यूपी के अयोध्या में रविवार की सुबह कोहरा छाया रहा। वहां तापमान काफी घट गया है और ठंड बढ़ने से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।

09:36 (IST) 19 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में कोहरे की पतली परत छाई

दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी रहने के कारण अक्षरधाम मंदिर क्षेत्र में कोहरे की पतली परत छाई हुई है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और घने कोहरे की संभावना है।

16:22 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कई उड़ानें और ट्रेनें लेट

Aaj ka Mausam LIVE: कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर परिचालन बाधित हुआ, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेनों और उड़ानों में देरी हुई। भारतीय रेलवे के अनुसार , राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण सुबह 6 बजे तक 47 ट्रेनें देरी से चल रही थीं। यात्रियों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ा क्योंकि परिवहन सेवाएं कम दृश्यता से जूझ रही थीं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह 5:30 बजे तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

15:40 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके चलते गलनभरी ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद ठंड की स्थिति और गंभीर हो सकती है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है, जो पहाड़ी राज्यों के लिए चुनौती बन सकता है।

14:42 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश की भी संभावना बन रही है। रविवार को सुबह कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, सीवान, छपरा समेत 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान रोहतास में 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।

13:35 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: एमपी में 21 जनवरी को बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में इन दिनों सर्द हवाएं चल रही हैं। सर्द हवाओं के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। एक पश्चिमी बन रहा है जिसका असर देखने को मिलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर आगे बढ़ गया है। इस वजह से एक बार फिर उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवा चलने लगी है। इसके चलते मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी है। ग्वालियर-चंबल में अगले 2 दिन कोहरा रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए रहेंगे।

13:13 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: पंजाब-हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब में घना कोहरा और ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पंजाब का तापमान करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी होने से लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली है। हालांकि रविवार के लिए पंजाब के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब में एक बार फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर 19 जनवरी को देखने को मिलेगा। 21 और 22 जनवरी को पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वही हरियाणा में भी मौसम विज्ञानियों ने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

12:42 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: कश्मीर में फिर होगी बर्फबारी

कश्मीर घाटी में बर्फबारी थमने के बाद मौसम में सुधार हुआ है लेकिन ठंड से राहत नहीं है। गुलमर्ग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बहाल है। मौसम साफ होने से रेल सेवाएं भी बहाल हो गई हैं। पहलगाम में तो न्यूनतम तापमान माइनस करीब 12 तक पहुंच गया है। गुलमर्ग समेत उच्च पर्वतीय इलाकों में 2-4 इंच बर्फबारी के कारण अनंतनाग-किश्तवाड़ रोड, कुपवाड़ा-करनाह तथा बांडीपुर गुरेज, मुगल रोड दूसरे दिन भी बंद रहा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात बहाल रहा। वहीं अगले चौबीस घंटों के दौरान जम्मू संभाग में मौसम साफ रहने के साथ शाम के समय आंशिक बादल छाएंगे। उसके बाद 20 से 23 जनवरी तक बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।

12:23 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में 19 जनवरी तक राज्‍य के कुछ इलाकों में सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान हैं। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा हैं। हालांकि 19 और 20 जनवरी के बीच तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा लेकिन ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक कम नहीं होने वाला हैं। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा लेकिन 22 जनवरी के आसपास दूसरा पश्चिमी विक्षोम राज्य पर असर दाल सकता है, जिससे कुछ बदलाव संभव हैं।

12:07 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: मध्य प्रदेश में दो दिन बाद बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में इन दिनों सर्द हवाएं चल रही हैं। सर्द हवाओं के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। एक पश्चिमी बन रहा है जिसका असर देखने को मिलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर आगे बढ़ गया है। इस वजह से एक बार फिर उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवा चलने लगी है। इसके चलते मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी है। ग्वालियर-चंबल में अगले 2 दिन कोहरा रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए रहेंगे।

11:48 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली-एनसीआर में होगी तेज बारिश

दिल्ली-एनसीआर में कहाड़े की ठंड के साथ शीतलहर और कोहरे का अटैक जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद ऐसे ही 21 और 22 जनवरी को भी मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश से एनसीआर के लोगों का सामना होगा और दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

11:44 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। उत्तरी मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 21 से 23 जनवरी तक बारिश की संभावना बन रही है।

11:12 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान के 14 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी अनेक इलाकों में सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग ने भी आज 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राज्य में कई जगह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम पारा 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी 2-3 दिनों में कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

11:07 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: ठंड से नहीं मिलेगी राहत

यूपी में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार 18 जनवरी को राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। इसके अलावा दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। इसके अलावा यूपी में 19 और 20 जनवरी को मौसम शुष्क रह सकता है। अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान है।

09:50 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में शीत दिवस यानी कोल्ड डे जैसी स्थिती बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 जनवरी को एक बार फिर दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से ठंड और अधिक बढ़ सकती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

09:34 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में अगले सप्ताह होगी बारिश

18 जनवरी को पश्चिमी हिमालय पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है। 21 जनवरी को एक और प्रणाली आने की संभावना है, जिसके साथ पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में इनड्यूस्ड सर्कुलेशन होगा। यह दोनों प्रणालियां मिलकर पहाड़ों और मैदानी इलाकों के मौसम को प्रभावित करेंगी। 22 जनवरी को इसका प्रभाव ज्यादा होगा। 21 जनवरी को दिल्ली में मौसम गतिविधि कम रहेगी, लेकिन 22 जनवरी को यह तेज हो जाएगी। 23 जनवरी को यह मौसम प्रणाली (सर्कुलेशन) पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगी।

09:14 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी में राजधानी में अभी और बारिश होनी बाकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को घने से बेहद घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। 19 से 21 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 22 और 2 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।

08:57 (IST) 18 Jan 2025
Aaj ka Mausam LIVE: यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कहीं बहुत अधिक कोहरा छाए रहने की संभावना है। दो दिन हल्की बारिश की भी संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 से 23 जनवरी तक बारिश की संभावना नहीं हुई है। इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।