उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। इससे तापमान और गिर गया। इससे ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह घने कोहरे की वजह से 45 ट्रेनों में देरी हुई। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ। बारिश के बाद अब कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। आईएमडी ने कोहरे को लेकर दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। सफदरजंग मौसम केंद्र पर 1.6 मिमी, पालम में 2.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 2 मिमी, पूसा में 1.5 मिमी और नजफगढ़ में 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों जैसे करावल नगर, शाहदरा, द्वारका और नजफगढ़ में बारिश जारी रहने की संभावना है।
सफदरजंग में देर रात 12:30 से 1:30 बजे तक न्यूनतम दृश्यता केवल 50 मीटर रही, जो बाद में बढ़कर 200 मीटर हो गई। सुबह साढ़े सात बजे तक दृश्यता इसी स्तर पर रही। रविवार को मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में कल आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति 06 किमी प्रति घंटे से कम होगी। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/घना कोहरा और कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की गति कम होकर उत्तर दिशा से 04-06 किमी प्रति घंटे की हो जाएगी। इसके बाद शाम और रात के समय उत्तर-पूर्व दिशा से हवा की गति धीरे-धीरे कम होकर 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: IMD के अनुसार, 14 और 15 तारीख को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 15 जनवरी को मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बुधवार (15 जनवरी) तक मौसम साफ बना रहेगा। 15 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। वहीं 20-21 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के हिमाचल में आने का अनुमान है। श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मध्यवर्ती इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।
राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। चुरू जिले के सादुलपुर में 24 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि जैसलमेर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है जिससे उदयपुर और कोटा समेत कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने 13,14,15 और 16 जनवरी के अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी. जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। आईएमडी लखनऊ की तरफ से प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र को लेकर जारी अलर्ट में बताया गया कि, 13 जनवरी को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके अलावा 14 जनवरी को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि, इस दिन अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 09-11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जयपुर मौसम केंद्र ने 15 जिलों में घने कोहरे और 11 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। सर्दी के चलते जयपुर और नागौर सहित कई जिलों में स्कूली बच्चों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। 13 जनवरी को भी प्रदेश के अधिकतर शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। रविवार को कई जिले दिनभर कोहरे की आगोश में रहे। मौसम विभाग ने 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को 18 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है जिनमें अजमेर, अलवर, दौसा, भरतपुर, बारां, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर शामिल है।
13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में कोल्ड-डे जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत पूरे पूर्वोत्तर में कोहरे का अलर्ट है। वहीं 14 जनवरी को पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा पड़ सकता है। तमिलनाडु और केरल में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इसके बाद तीन दिनों तक तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं अगर पश्चिम भारत की बात करें तो अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके बाद 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों के दौरान लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यहां न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। मगर इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी हो सकती है।
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने दोबारा बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जनवरी की रात से उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में मौसम बिगड़ेगा। 14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिम विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा। इस वजह से लोगों को अगले दो दिनों तक बारिश के साथ ठंड का सामना करना पड़ेगा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी के आसार हैं।
बारिश के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। कई जिलों में बादल गरजने व बिजली गिरने के साथ ही घने कोहरा का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुरादाबाद, रामपुर, संभल समेत 32 जिलों में कोहरे की संभावना जताई है।मुरादाबाद से रामपुर तक घना कोहरा छाया रहा। वहीं कई जगहों पर मध्यम कोहरा सुबह के समय नजर आया। उधर, कई जिलों में भी छिछला कोहरा भी छाया रहा। इससे पहले मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था> मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को संभल, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिले में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।
दिल्ली में कोहरे का असर फ्लाइट पर भी देखने को मिल रहा है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कई विमान देरी से उड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिन तक कोहरे की संभावना जताई है। कोहरे के कारण कुछ ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिला है।
दिल्ली के न्यूनतम तापमान में अभी और कमी आ सकती है। शहर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। IMD के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य स्तर से नीचे चले जाएंगे। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, मंगलवार और बुधवार को बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
दिल्ली में हुई बारिश के बाद प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण एक्यूआई में कमी देखने को मिली। MDMA ने रविवार शाम को तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के ग्रेड-3के तहत प्रदूषण विरोधी प्रतिबंधों को भी हटा दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को वायु गुणवत्ता 278 पर 'खराब' बताई गई। यह एक दिन पहले दर्ज की गई 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता (327 AQI) से सुधार था।
दिल्ली में घने कोहरे को लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने यात्रियों के लिए कई सुरक्षा सुझाव भी जारी किए हैं, जिसमें गाड़ी चलाते समय या किसी भी परिवहन पर सावधानी से यात्रा करना शामिल है। सोमवार को दिल्ली में घने कोहरे की मोटी परत छाने के कारण, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रा को प्रभावित करने वाले घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति के लिए ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की।
Aaj ka Mausam LIVE: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 7 दिनों के लिए मुंबई में मौसम की भविष्यवाणी, विभिन्न मौसम पैटर्न का संकेत देती है। IMD के पूर्वानुमानों में दैनिक न्यूनतम और अधिकतम तापमान, आर्द्रता के स्तर और अपेक्षित आकाश की स्थिति जैसे कि साफ, धूप, बादल शामिल हैं। विभाग आपकी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए इन पूर्वानुमानों की निगरानी करने की सलाह देता है।
Aaj ka Mausam LIVE: शनिवार देर शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया. बारिश के साथ तेज बर्फीली हवाओं ने फरीदाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन को और अधिक बढ़ा दिया है. रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और सूरज की हल्की सी भी झलक देखने को नहीं मिलेगी. तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दिनभर करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में ही रहने पर मजबूर कर दिया. बाजार पार्क और सड़कें सूनी नजर आईं. रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले. शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था लेकिन शाम होते-होते यह 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तर भारत के पंजाब, दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। पंजाब में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 11 से 12 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश का अनुमान है।
Delhi Assembly Elections LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/घना कोहरा और कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और परिवर्तनशील दिशा से 06-08 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह गति कम होकर परिवर्तनशील दिशा से 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम लाइव LIVE: मौसम विभाग ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है - 12 और 13 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश में तथा 13 जनवरी को असम, मेघालय और नागालैंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है।
आज का मौसम लाइव LIVE: राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और कहीं कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार सुबह कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और कहीं कहीं पर शीत दिवस से अति शीत दिवस दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह तक राज्य के चुरू जिले के सादुलपुर में सबसे अधिक 24 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य में जैसलमेर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम लाइव LIVE: IMD के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में कल आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/मध्यम कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और उत्तर-पश्चिम दिशा से 08-10 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह गति उत्तर-पश्चिम दिशा से 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आज का मौसम लाइव LIVE: IMD के अनुमान के अनुसार, 13 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है।
आज का मौसम लाइव LIVE: IMD के अनुमान के अनुसार, 14 जनवरी 2025 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में, 15-17 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की गतिविधि और 14 और 15 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में छिटपुट वर्षा की गतिविधि की संभावना है।
आज का मौसम लाइव LIVE: राष्ट्रीय राजधानी में दिन में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में सुबह के समय कोहरा रहा और बादल छाए रहे। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.2 मिमी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
मध्य प्रदेश के सरगुजा संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शीतलहरों का प्रकोप थम गया है। इससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान बढ़ने के बावजूद मैनपाट और अन्य पाट क्षेत्रों में शनिवार को पाला पड़ता देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक ठंड से राहत जारी रहेगी। सरगुजा में शीतलहरों के कारण ठंड ने जोर पकड़ा था, जहां गुरुवार को मैनपाट का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था और अंबिकापुर में 4.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शीतलहरें थम गई हैं, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर-प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह कोहरे की चादर छाई रही। आईएमडी ने बादल छाए रहने और हल्की बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही ठंड की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है, जिससे घने कोहरे और शीत लहर से तत्काल राहत नहीं मिलेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज 39 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं, 45 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और अगले कुछ दिनों में कोहरे का असर और बढ़ सकता है। शनिवार को भी कई जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहा। पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में दिन में आसमान साफ रहा और धूप के कारण अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि हुई।
दिल्ली और एनसीआर में लगातार शीतलहर जैसा मौसम है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर वेस्ट यूपी व NCR में भी दिखने को मिल रहा है। जिससे लगातार लोगों को गलन का सामना करना पड़ रहा है। दिन और रात के तापमान में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस का असर है।